जॉब & एजुकेशन बुलेटिन:  CISF में 10वीं पास के लिए 1161 पदों पर भर्ती, पटना हाईकोर्ट में 12वीं पास के लिए वैकेंसी
शिक्षा

जॉब & एजुकेशन बुलेटिन: CISF में 10वीं पास के लिए 1161 पदों पर भर्ती, पटना हाईकोर्ट में 12वीं पास के लिए वैकेंसी

Spread the love


  • Hindi News
  • Career
  • Recruitment Of 1161 Posts For 10th Pass In CISF, Vacancy For 12th Pass In Patna High Court

1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

नमस्कार, आज टॉप जॉब्स में बात CISF और पटना हाईकोर्ट में निकली वैकेंसीज के बारे में। करेंट अफेयर्स में बात देश के नए मुख्य चुनाव आयुक्त की। साथ ही टॉप स्टोरीज में बात उस स्टूडेंट की जो पैरा-ग्लाइडिंग कर एग्जाम सेंटर पहुंचा और गाजीपुर के एक प्राइमरी स्कूल की।

करेंट अफेयर्स

1. ज्ञानेश कुमार बने नए मुख्य चुनाव आयुक्त

1988 बैच के IAS अधिकारी और मौजूदा चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को नया मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) नियुक्त किया गया है। वे आज यानी 18 जनवरी से यह जिम्मेदारी संभालेंगे। मौजूदा CEC राजीव कुमार आज रिटायर हो रहे हैं। नए कानून के तहत नियुक्त होने वाले वे पहले CEC हैं। उनका कार्यकाल 26 जनवरी 2029 तक रहेगा।

2. xAI ने चैटबॉट ‘ग्रोक 3’ लॉन्च किया

इलॉन मस्क और xAI ने आज (18 फरवरी) अपने चैटबॉट ‘ग्रोक 3’ को लॉन्च कर दिया है। लॉन्चिंग के दौरान टेस्ला और X के मालिक मस्क ने ग्रोक 3 को दुनिया का सबसे स्मार्ट AI बताया। साथ ही उन्होंने कहा कि लोग ग्रोक के दीवाने हो जाएंगे। मस्क ने ‘ग्रोक 3’ के रीजनिंग मॉडल की भी घोषणा की है। यह OpenAI o3 मिनी, डीपसीक R1 और हाल ही में लॉन्च किए गए जेमिनी 2.0 फ्लैश रीजनिंग जैसे मॉडल्स को टक्कर देगा।

लॉन्च के दौरान मस्क और xAI की टीम ने बताया कि ग्रोक 3 कैसे OpenAI, गूगल, डीपसीक जैसे अन्य AI मॉडल से आगे है। उन्होंने बताया कि कैसे ग्रोक 3 मैथ्स, साइंस और कोडिंग बेंचमार्क में जेमिनी 2 प्रो, क्लाउड 3.5 सॉनेट, GPT 4o और डीपसीक V3 जैसे अन्य सभी मॉडलों से बेहतर है।

लॉन्च के दौरान मस्क और xAI की टीम ने बताया कि ग्रोक 3 कैसे OpenAI, गूगल, डीपसीक जैसे अन्य AI मॉडल से आगे है। उन्होंने बताया कि कैसे ग्रोक 3 मैथ्स, साइंस और कोडिंग बेंचमार्क में जेमिनी 2 प्रो, क्लाउड 3.5 सॉनेट, GPT 4o और डीपसीक V3 जैसे अन्य सभी मॉडलों से बेहतर है।

दिन के बाकी करेंट अफेयर्स के लिए यहां क्लिक करें

टॉप जॉब्स

1. CISF में 1161 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी​​​​​​​

सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स ने कांस्टेबल या ट्रेड्समैन पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट cisfrectt.cisf.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती का नोटिफिकेशन 22 से 28 फरवरी के रोजगार समाचार में प्रकाशित किया गया है।​​​​​​​

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 10वीं पास।

एज लिमिट :

  • न्यूनतम : 18 वर्ष
  • अधिकतम : 28 वर्ष
  • सरकारी नियमों के अनुसार रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

सैलरी :

  • 21,700 – 69,100 रुपए प्रतिमाह
  • केंद्रीय सरकार के नियमानुसार अन्य अलाउंस दिए जाएंगे।

फीस :

  • जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस : 100 रुपए
  • एससी, एसटी, महिला : नि:शुल्क

2. पटना हाईकोर्ट में ग्रुप सी के 171 पदों पर भर्ती

पटना हाईकोर्ट में ग्रुप सी (रेगुलर मजदूर) के 100 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट phc-recruitment.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

8वीं – 12वीं पास

एज लिमिट :

18 – 37 साल

फीस :

  • अनरिजर्व, बीसी, ईबीसी,ईडब्ल्यूएस : 700 रुपए
  • एससी, एसटी, ओएच : 350 रुपए

सैलरी :

  • 14,800 – 40,300 रुपए प्रतिमाह
  • इसके अलावा अन्य अलाउंस भी दिए जाएंगे।

सिलेक्शन प्रोसेस :

  • रिटन टेस्ट
  • साइकिलिंग टेस्ट
  • स्किल टेस्ट
  • इंटरव्यू

अन्य सरकारी नौकरियों के लिए यहां क्लिक करें…

टॉप स्टोरी

1. पैरा-ग्लाइडिंग कर एग्जाम सेंटर पहुंचा स्टूडेंट

महाराष्ट्र के सतारा में एक 20 साल का स्टूडेंट्स पैरा-ग्लाइडिंग कर एग्जाम सेंटर पहुंचा गया। इन दिनों इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। दरअसल, 20 साल का समर्थ महांगड़े सतारा के किसान वीर कॉलेज में BCom फर्स्ट ईयर में पढ़ता है। 15 दिसंबर को उसका एग्जाम था जिसके बारे में वो भूल गया था। एग्जाम से 15 मिनट पहले ही उसे एग्जाम के बारे में याद आया, ऐसे में जल्दी पहुंचने के लिए कॉलेज तक का 5 किलोमीटर का सफर पैरा-ग्लाइडिंग करके कवर किया।

2. विरोध के बाद स्कूल के गेट पर फिर लिखा शहीद अब्दुल हामिद का नाम

विरोध के बाद उत्तर-प्रदेश के गाजीपुर के प्राइमरी स्कूल का नाम वापस 1965 वॉर हीरो अब्दुल हामिद के नाम पर रख दिया गया है। दरअसल, यहां के धामुपुर गांव के प्राइमरी स्कूल में हाल ही में पेंट किया गया था। इस दौरान स्कूल के मेन गेट पर वॉर हीरो अब्दुल हामिद के नाम की जगह PM श्री कंपोजिट स्कूल रख दिया गया था। इसके बाद अब्दुल हामिद के परिवार, आस-पास के लोग और सोशल मीडिया पर इसका काफी विरोध हुआ। बढ़ते विरोध के बाद अधिकारियों ने स्कूल के गेट पर वीर अब्दुल हामिद का नाम वापस लिखवाने का फैसला किया। ​​​​​

ऐसी ही और खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *