जॉब & एजुकेशन बुलेटिन- DU क्‍लासरूम में कुत्‍ता घुसा:  राष्‍ट्रपति मुर्मू बोत्‍सवाना पहुंचीं; बैंक ऑफ बड़ौदा में 2700 भर्तियां निकलीं
शिक्षा

जॉब & एजुकेशन बुलेटिन- DU क्‍लासरूम में कुत्‍ता घुसा: राष्‍ट्रपति मुर्मू बोत्‍सवाना पहुंचीं; बैंक ऑफ बड़ौदा में 2700 भर्तियां निकलीं

Spread the love


  • Hindi News
  • Career
  • Education Bulletin Dog Enters Classroom In DU Sarkari Naukri In Bank Of BARODA

29 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

नमस्कार, आज टॉप जॉब्स में बात बैंक ऑफ बड़ौदा और नेशनल पावर कॉर्पोरेशन में निकली भर्ती की। करेंट अफेयर्स में जानकारी वेणु श्रीनिवासन के दोबारा सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट (SDTT) का वाइस चेयरमैन (VC) बनने समेत अन्य खबरों की। टॉप स्टोरी में बात नाबालिग स्कूली छात्रा के ऑटो चलाने और DU क्‍लासरूम में स्ट्रीट डॉग के घूमने के वायरल वीडियो की।

1. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बोत्सवाना पहुंची

12 नवंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अफ्रीकी देश बोत्सवाना के गबोरोन पहुंचीं।

मुर्मू बोत्सवाना दौरा करने वाली पहली राष्ट्रपति हैं।

मुर्मू बोत्सवाना दौरा करने वाली पहली राष्ट्रपति हैं।

  • उन्‍होंने बोत्सवाना के राष्ट्रपति ड्यूमा गिदोन बोको से मुलाकात की।
  • उन्‍होंने बोत्सवाना की राष्ट्रीय सभा के सांसदों को भी संबोधित किया।
  • ये विजिट अफ्रीका के उनके 2-राष्ट्रों के दौरे का हिस्सा है, जिसकी शुरुआत अंगोला से हुई थी

2. वेणु श्रीनिवासन दोबारा सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट के VC बने

12 नवंबर को VS मोटर कंपनी के चेयरमैन वेणु श्रीनिवासन दोबारा सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट के ट्रस्टी और वाइस चेयरमैन बने।

श्रीनिवासन 3 साल तक पद पर रहेंगे।

श्रीनिवासन 3 साल तक पद पर रहेंगे।

  • इसके साथ ही टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल टाटा के बेटे नेविल टाटा को ट्रस्ट के बोर्ड में शामिल किया गया।
  • बोर्ड ने नेविल की इस नियुक्ति को एकमत से मंजूरी दी है। अब ट्रस्ट बोर्ड में 7 ट्रस्टी हो गए हैं।

3. भारत और श्रीलंका के बीच सैन्य अभ्यास शुरू

11 नवंबर को भारत और श्रीलंका के बीच कर्नाटक के बेलगावी में संयुक्त सैन्य अभ्यास मित्र शक्ति-2025 का ग्यारहवां संस्करण शुरू हुआ।

ये अभ्यास 23 नवंबर तक चलेगा।

ये अभ्यास 23 नवंबर तक चलेगा।

  • रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, 170 कर्मियों की भारतीय टुकड़ी का प्रतिनिधित्व मुख्य रूप से राजपूत रेजिमेंट के सैनिक करेंगे।
  • 135 कर्मियों की श्रीलंकाई टुकड़ी में मुख्य रूप से गाजाबा रेजिमेंट के सैनिक शामिल हैं।

4. ऐश्वर्य प्रताप सिंह ने ISSF वर्ल्ड रैंकिंग में सिल्वर जीता

मध्यप्रदेश के ऐश्वर्य प्रताप सिंह ने ISSF विश्व चैंपियनशिप में 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन में सिल्वर जीता।

ये चैंपियनशिप मिस्र के काहिरा में चल रही है।

ये चैंपियनशिप मिस्र के काहिरा में चल रही है।

  • क्वालिफिकेशन राउंड में ऐश्वर्य ने 597-40X के स्कोर के साथ विश्व रिकॉर्ड बनाया।
  • ये भारतीय शूटिंग इतिहास में किसी खिलाड़ी का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है।

टॉप जॉब्स

1. ​​बैंक ऑफ बड़ौदा में भर्ती

बैंक ऑफ बड़ौदा ने अप्रेंटिस के 2700 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट bankofbaroda.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

2. NPCIL में भर्ती

न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड में डिप्टी मैनेजर और हिन्दी ट्रांसलेटर के पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट npcilcareers.co.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

और सरकारी नौकरियों के लिए यहां क्लिक करें…

टॉप स्टोरी

1. UPSC मेन्‍स 2025 रिजल्‍ट जारी

UPSC ने सिविल सेवा (CSE) मेन्‍स 2025 का रिजल्‍ट जारी कर दिया है। कुल 2736 कैंडिडेट्स इंटरव्‍यू राउंड के लिए क्‍वालिफाई हुए हैं। कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in और upsconline.nic.in पर जाकर अपना रिजल्‍ट चेक कर सकते हैं। ये परीक्षा 22 से 31 अगस्त तक हुई थी।

2. दिल्ली यूनिवर्सिटी में स्ट्रीट डॉग के घूमने का वीडियो वायरल

इस वीडियो में स्टूडेंट्स क्लास में पढ़ रहे हैं और स्टूडेंट्स के पास एक स्ट्रीट डॉग घूमता नजर आ रहा है। जिससे स्टूडेंट्स असहज नजर आ रहे हैं।

आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले के बाद इस वीडियो पर बहस छिड़ गई है। 7 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट ने सार्वजनिक परिसरों में स्ट्रीट डॉग को हटाने का आदेश दिया था। वीडियो पर एक यूजर ने लिखा, ‘SC जज को ये वीडियो दिखाओ।’

3. नाबालिग स्कूल छात्रा का ऑटो चलाने का वीडियो वायरल

ये वीडियो महाराष्ट्र के खोपोली गांव का है। इसमें एक नाबालिग स्कूली छात्रा, छात्रों से भरे स्कूल ऑटो को चला रही है।

अंदर कई और बच्चे बैठे हैं। वहीं ड्राइवर भी छात्रा के बगल में बैठा नजर आ रहा है। इस वीडियो के बाद स्टूडेंट्स की सुरक्षा और परिवहन नियमों पर सवाल उठाए जा रहे है। ये बच्चे किस स्कूल के हैं इसकी अभी जानकारी नहीं है।

ऐसी ही और खबरें पढ़ें

——————————-

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *