जॉब & एजुकेशन बुलेटिन:  RITES में इंजीनियर्स की वैकेंसी; GATE 2025 आंसर की जारी, 1 मार्च से CUET PG 2025 एग्जाम
शिक्षा

जॉब & एजुकेशन बुलेटिन: RITES में इंजीनियर्स की वैकेंसी; GATE 2025 आंसर की जारी, 1 मार्च से CUET PG 2025 एग्जाम

Spread the love


  • Hindi News
  • Career
  • Recruitment For 2117 Posts Of Assistant Professor In MP, GATE 2025 Answer Key Released, Register Objections By March 1

1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

नमस्कार, आज टॉप जॉब्स में बात MPPSC और RITES में निकली वैकेंसीज के बारे में। करेंट अफेयर्स में बात अमेरिका की प्राइवेट कंपनी के दूसरे मून लैंडर मिशन की। साथ ही टॉप स्टोरीज में बात CUET PG 2025 की डेटशीट, GATE की आंसर की और हायर एजुकेशन में जातिगत भेदभाव को रोकने के लिए UGC की गाइडलाइंस के बारे में।

करेंट अफेयर्स

1. अमेरिका की प्राइवेट कंपनी का मून मिशन सफलतापूर्वक लॉन्च

अमेरिका का प्राइवेट कंपनी इंट्यूएटिव मशीन्स का दूसरा मून लैंडर बुधवार देर रात (भारतीय समयानुसार गुरुवार सुबह 5:45 बजे) इलॉन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के फाल्कन 9 रॉकेट से लॉन्च किया गया। 6 मार्च को ये चांद के साउथ पोलर रीजन में लैंड करेगा। रॉकेट को नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर से लॉन्च किया गया। मिशन में चांद की सतह पर उतरने वाले इस लैंडर का नाम एथेना है।

इससे पहले पिछले साल भी कंपनी ने एक लैंडर चांद की सतह पर भेजा था। हालांकि तेजी से टकराने के बाद लैंडर का पैर टूट गया था, जिससे लैंडर पलट गया था।

अमेरिकी कंपनी ने एक एनीमेशन जारी किया है जिसमें माइक्रो नोवा हॉपर "ग्रेस" को पास के क्रेटर का हाई-रिजॉल्यूशन सर्वे करते हुए दिखाया गया है।

अमेरिकी कंपनी ने एक एनीमेशन जारी किया है जिसमें माइक्रो नोवा हॉपर “ग्रेस” को पास के क्रेटर का हाई-रिजॉल्यूशन सर्वे करते हुए दिखाया गया है।

2. जायडस ने इन्फ्लूएंजा के नए स्ट्रेन के लिए वैक्सीन लॉन्च की

26 फरवरी को जायडस लाइफसाइंसेज ने इन्फ्लूएंजा वायरस के नए स्ट्रेन के लिए वैक्सीन लॉन्च की है। वैक्सीफ्लू-4 नाम की वैक्सीन वायरस के 4 नए स्ट्रेन्स के खिलाफ सीजनल प्रोटेक्शन देगी। इस वैक्सीन को सेंट्रल ड्रग लैबोरेटरी यानी CDL से क्लियरेंस मिल चुका है।

दिन के बाकी करेंट अफेयर्स के लिए यहां क्लिक करें

टॉप जॉब्स

1. एमपी में 2117 पदों पर भर्ती के लिए आज से शुरू आवेदन

MPPSC ने 2 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली है। यह भर्ती कंप्यूटर एप्लिकेशन सब्‍जेक्‍ट के असिस्‍टेंट प्रोफेसर पद के लिए निकाली गई है। इसके लिए आवेदन की शुरुआत आज यानी 27 फरवरी से हो रही है।

आवेदन शुरू होने के बाद उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट mponline.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 27 जुलाई को किया जाएगा। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 18 जुलाई को जारी किए जाएंगे।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री (55% अंक) के साथ NET/SLET/SET या पीएचडी की डिग्री।

एज लिमिट :

  • मप्र निवासियों के लिए : 18 – 40 साल।
  • गैर मप्र निवासियों के लिए : 18-33 साल।

सिलेक्शन प्रोसेस :

रिटन एग्जाम के बेसिस पर।

सैलरी :

57,700 रुपए प्रतिमाह एकेडमिक लेवल – 10 के अनुसार।

फीस :

  • यूआर : 500 रुपए
  • एससी/एसटी/ओबीसी/पीडब्ल्यूबीडी : 250 रुपए + सभी कैटेगरी के लिए 500 रुपए पोर्टल फीस।

2. RITES में बीई, बीटेक होल्डर्स के लिए वैकेंसी

रेल इंडिया टेक्निकल एंड इकोनॉमिक सर्विस लिमिटेड (RITES) की ओर से इंजीनियरिंग प्रोफेशनल के 90 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार RITES की ऑफिशियल वेबसाइट rites.com पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 23 मार्च 2025 को किया जाएगा।

इस भर्ती के माध्यम से रेजिडेंट इंजीनियर के 54 और टेक्निकल असिस्टेंट के 40 पदों पर भर्ती की जाएगी।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

पद के अनुसार फुल टाइम संबंधित क्षेत्र में बीई/ बीटेक/ संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा/ एमएससी।

एज लिमिट :

  • अधिकतम आयु 40 साल।
  • आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

फीस :

  • जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस : 300 रुपए
  • एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूडी : 100 रुपए

सैलरी :

14,643 – 32,492 रुपए प्रतिमाह

सिलेक्शन प्रोसेस :

  • रिटन टेस्ट
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

अन्य सरकारी नौकरियों के लिए यहां क्लिक करें…

टॉप स्टोरी

1. CUET PG 2025 की डेटशीट जारी, 13 मार्च से तीन शिफ्टों में होंगे एग्जाम्स

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 26 फरवरी को पोस्ट ग्रेजुएशन के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट यानी CUET PG 2025 एग्जाम का शेड्यूल जारी कर दिया है। ऐसे कैंडिडेट्स जो इस एग्जाम में शामिल होना चाहते हैं, वो nta.ac.in पर जाकर पूरा शेड्यूल चेक कर सकते हैं। शेड्यूल के अनुसार, CUET PG 2025 एग्जाम्स 13 मार्च से 1 अप्रैल तक CBT यानी कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट मोड में होंगे। एग्जाम 3 शिफ्ट में आयोजित किया जाएगा। पहली शिफ्ट सुबह 9 से 10.30 बजे तक, दूसरी शिफ्ट दोपहर 12.30 से 2 बजे तक और तीसरी शिफ्ट शाम 4 से 5.30 बजे तक होगी।

2. GATE 2025 की आंसर की जारी

IIT रूड़की ने GATE 2025 की आंसर की जारी कर दी है। कैंडिडेट्स अपनी आंसर की और रिस्पांस शीट्स GATE की आधिकारिक वेबसाइट gate2025.iitr.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

कैंडिडेट्स अपने रजिस्टर्ड इमेल और पासवर्ड से लॉग इन कर रिस्पांस शीट का एक्सेस पा सकते हैं। इसी के साथ GATE की ऑब्जेक्शन विंडो भी खोल दी गई है। यहां कैंडिडेट्स 1 मार्च तक ऑब्जेक्शन दर्ज करा सकते हैं। ये एग्जाम 1, 2, 15 और 16 फरवरी को आयोजित किया गया था।

3. UGC ने हायर एजुकेशन में जातिगत भेदभाव रोकने के लिए रेगुलेशंस तैयार किए

UGC ने 27 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट में बताया कि यूनिवर्सिटीज और हायर एजुकेशन इंस्टिट्यूट्स में जातिगत भेदभाव को रोकने के लिए आयोग ने नए रेगुलेशंस तैयार किए हैं।

इन्‍हें जल्‍द ही फीडबैक के लिए पब्लिक डोमेन में लाया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट ने दलित स्‍टूडेंट्स रोहित वेमुला और पायल तड़वी की आत्‍महत्‍या के केस में जनवरी 2025 में UGC को ये निर्देश दिया था। इन दोनों स्‍टूडेंट्स ने हायर एजुकेशन इंस्टिट्यूट्स में जातिगत भेदभाव के चलते आत्‍महत्‍या की थी।

ऐसी ही और खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *