झारखंड बोर्ड 10वीं का पेपर लीक:  बोर्ड ने हिंदी, साइंस की परीक्षा रद्द की, 4 लाख स्‍टूडेंट्स का दोबारा एग्‍जाम होगा
शिक्षा

झारखंड बोर्ड 10वीं का पेपर लीक: बोर्ड ने हिंदी, साइंस की परीक्षा रद्द की, 4 लाख स्‍टूडेंट्स का दोबारा एग्‍जाम होगा

Spread the love


28 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने 10वीं का हिंदी और साइंस का पेपर कैंसिल कर दिया है। ये फैसला पेपर लीक की खबरों के बाद लिया गया है।

हिंदी की परीक्षा 18 फरवरी को हुई जबकि साइंस का पेपर 20 फरवरी को था। 18 फरवरी के पेपर के बाद सोशल मीडिया पर पेपर लीक होने की बात सामने आई थी, जिसे अब JAC ने सही माना है।

मुख्य सचिव अलका तिवारी ने कहा- दोबारा होगी परीक्षा

मुख्य सचिव अलका तिवारी ने इस मामले पर एक हाई कमीशन मीटिंग बुलाई और उसके बाद ये फैसला लिया गया है कि कोर्स A और कोर्स B पेपर दोबारा करवाया जाए।

बोर्ड के मुताबिक, कोडरमा में गर्ल्स हाईस्कूल, राजकीय प्लस 2 स्कूल, जमजा हाईस्कूल सहित कई परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा में आए पेपर से मिलते हुए पेपर मिले हैं और सोशल मीडिया पर पाए गए हैं।

नोटिस जारी कर दी सूचना

JAC ने अपने नोटिस में कहा, सभी स्टूडेंट्स, उनके पेरेंट्स, और स्कूल से जुड़े प्रिंसिपल को सूचित किया जाता है कि सोशल मीडिया और न्यूजपेपर के जरिए मिली सूचना के आधार पर 18 फरवरी और 20 फरवरी की परीक्षा रद्द कर दी गई है। इनकी परीक्षा की नई तारीखें जल्दी ही घोषित की जाएंगी।

गिरिडीह और कोडरमा में पहले वायरल हुआ था पेपर

सबसे पहले गिरिडीह और कोडरमा में यह प्रश्न पत्र वायरल होने की सूचना आई। एक वॉट्सऐप ग्रुप में क्यूआर कोड डाला गया और मैसेज भेजा गया कि मैट्रिक और इंटरमीडिएट की आयोजित परीक्षा के प्रश्नपत्र चाहिए तो इसके लिए 350 रुपए भेज दें।

मैसेज में 20 फरवरी को होने वाली साइंस की परीक्षा का प्रश्नपत्र देने का दावा किया जा रहा था। कुछ देर बाद पीडीएफ मोड में साइंस का प्रश्न पत्र वहां डाला गया, जिसका स्क्रीनशॉर्ट पूरे राज्य में वायरल हो गया।

परीक्षा शुरू होने के बाद ग्रुप हुआ एक्टिव

परीक्षा शुरू होने के बाद से ही ‘जैक बोर्ड क्वेश्चन पेपर क्लास 10वीं, 12वीं 2025’ नाम से एक वॉट्सऐप ग्रुप एक्टिव है। इस वॉट्सऐप ग्रुप‎ और यूट्यूब के जरिए 10वीं और ‎12वीं की होने वाली परीक्षा का ‎350 रुपए ऑनलाइन पेमेंट लेकर‎ पेपर दिया जा रहा था।‎

वॉट्सऐप ग्रुप में 1000 से‎अधिक लोग जुड़े हुए हैं। ग्रुप में ‎प्रिंस नाम के एक युवक द्वारा‎ ऑनलाइन पेमेंट वाला स्कैनर‎ डालकर 350 रुपए पेमेंट करने‎ पर प्रश्न पत्र देने की बात की‎ जाती है। पेमेंट करने के बाद प्रश्न‎पत्र का पीडीएफ दिया जाता है।‎

11 फरवरी से शुरू हुई थी परीक्षाएं झारखंड में 11 फरवरी से 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं शुरू हुईं हैं। इसमें 7.84 लाख स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन किया है।

क्लास 10वीं की परीक्षा 1,297 सेंटर्स पर हो रही है और 4.33 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स इसमें शामिल हुए हैं। जबकि 789 सेंटर्स पर 3.50 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स इंटरमीडिएट परीक्षा में शामिल हुए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…

THE रैंकिंग 2025 में देश की 4 यूनिवर्सिटी:पहली बार एजुकेशन ‘ओ’रिसर्च को मिली जगह; हार्वर्ड यूनिवर्सिटी 14वें साल भी टॉप पर

टाइम्स हायर एजुकेशन (THE) वर्ल्ड रेपुटेशन रैंकिंग 2025 की नई लिस्ट जारी हुई है। इस लिस्ट में चार इंडियन यूनिवर्सिटीज को जगह मिली है। इनमें इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस बेंगलुरु (IISc) भारत का टॉप रैंकिंग इंस्टीट्यूट है। पूरी खबर पढ़ें..

दिल्‍ली यूनिवर्सिटी से BCom, मेरठ से लॉ की पढ़ाई की:DU स्टूडेंट यूनियन की अध्यक्ष रहीं दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता; जानें कंप्‍लीट प्रोफाइल

शालीमार बाग से भाजपा विधायक रेखा गुप्ता दिल्ली की 9वीं मुख्यमंत्री बनीं। उन्होंने रामलीला मैदान में सीएम पद की शपथ ली। दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने उन्हें शपथ दिलाई। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *