टटीरी सॉन्ग विवाद में बादशाह को हाईकोर्ट से राहत:गिरफ्तारी पर रोक लगाई, HSCW चेयरपर्सन बोलीं- पेश हो जाता तो, ये नौबत न आती
मनोरंजन

टटीरी सॉन्ग विवाद में बादशाह को हाईकोर्ट से राहत:गिरफ्तारी पर रोक लगाई, HSCW चेयरपर्सन बोलीं- पेश हो जाता तो, ये नौबत न आती

Spread the love




पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने ‘टटीरी सॉन्ग’ विवाद में फंसे सिंगर बादशाह की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। हालांकि कोर्ट ने शर्त रखी कि बादशाह को खुद जांच में सहयोग करना होगा। HSCW (हरियाणा राज्य महिला आयोग) ने 13 मार्च को पानीपत में बादशाह की गिरफ्तारी के आदेश दिए थे, जिसके बाद गुरुवार को सिंगर को हाईकोर्ट से राहत मिली। दैनिक भास्कर एप से बात करते हुए आयोग की अध्यक्ष रेणू भाटिया ने कहा… हम भी यहीं चाहते थे कि बादशाह जांच में शामिल हो। नोटिस के बाद सिंगर मीटिंग में आते तो ये नौबत नहीं आती। बादशाह का टटीरी सॉन्ग 1 मार्च को रिलीज हुआ था। सॉन्ग के रिलीज होने के साथ ही इसमें बादशाह के लिरिक्स और लड़कियों के सीन को लेकर कई सामाजिक संगठनों ने आपत्ति जताई थी। इसके बाद पंचकूला पुलिस ने सॉन्ग को यूट्यूब से हटवा दिया। जींद में 2 व पंचकूला में एक एफआईआर दर्ज हुई। अब जानिए सॉन्ग को लेकर विवाद क्यों… आयोग के सामने पेश न होने पर गिरफ्तारी के आदेश 13 मार्च हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष ने सिंगर को पानीपत में अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया था। उनके वकीलों ने दलील दी कि बादशाह सिक्योरिटी रीजन और प्रोफेशनल कमिटमेंट की वजह से पेश नहीं हो सके। इसके बाद चेयरपर्सन रेणू भाटिया ने पंचकूला और पानीपत SP को बादशाह की गिरफ्तारी और पासपोर्ट जब्ती के निर्देश दिए थे। 2 पॉइंट में सॉन्ग के बारे में जानिए… ————— यह खबर भी पढ़ें… हरियाणा में बादशाह की गिरफ्तारी के आदेश: महिला आयोग अध्यक्ष बोलीं- पंचकूला-पानीपत SP पासपोर्ट जब्त करें; टटीरी सॉन्ग विवाद में पेश नहीं हुए सिंगर टटीरी सॉन्ग विवाद को लेकर हरियाणा महिला आयोग ने बॉलीवुड सिंगर-रैपर बादशाह को गिरफ्तार करने का आदेश दिए। बादशाह शुक्रवार को समन पर पानीपत में पेश नहीं हुए। उनके वकीलों ने दलील दी कि किसी प्रोफेशनल कमिटमेंट में व्यस्त होने की वजह से बादशाह नहीं आ सके। (पूरी खबर पढ़ें)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *