8 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

- आधुनिक समाज की तेज गति को देखते हुए चाहे कोई किसी चीज या किसी भी काम में कितना ही दक्ष क्यों न हो जाए, हर काम या सब कुछ करने के लिए पर्याप्त समय किसी के पास भी नहीं होता है। ऐसा होना लगभग नामुमकिन ही है। लेकिन इसका समाधान जरूर निकाला जा सकता है। वह ये कि आप अपने समय को सफलता की अपनी व्यक्तिगत परिभाषा के अनुरूप बांट सकते हैं। इस लक्ष्य की ओर बढ़ने के यह चार व्यावहारिक कदम अपनाए जा सकते हैं। इन्हें अपनाकर आप अपना टाइम और एफर्ट बचा सकते हैं…
1) यह तय करें कि कहां समय नहीं देना है जब आप इस बात को पूरी तरह से स्वीकार कर लेते हैं कि आप हर वह काम नहीं कर सकते हैं, जो आप करना चाहते हैं, तो आपका तनाव और हीन भावना तुरंत ही काफी हद तक कम हो जाती है। प्रोफेशनल लाइफ में इसका अर्थ हो सकता है समितियों में अपनी भागीदारी को बहुत हद तक घटाना और व्यक्तिगत जीवन में इसका अर्थ यह हो सकता है कि गार्डन या घर की साफ-सफाई या रोज की देखभाल करने के लिए किसी हेल्प को हायर करना। यह तय करें कि आप कहां समय नहीं देना चाहते हैं।
2) रणनीतिक रूप से अपने समय को बांट लें सीमाएं तय करना भी बहुत हद तक फायदेमंद साबित होता है। आप अपने काम और अपने व्यक्तिगत जीवन में कब, किस तरह और कितना समय लगाएंगे, ये यह सुनिश्चित करने में मदद कर सकता है कि आप दोनों ही क्षेत्रों में संतुलित निवेश कर भी पा रहे हैं या नहीं। उदाहरण के तौर पर, लंबे समय तक काम न करने का एक ठोस कारण यह भी हो सकता है कि इससे व्यायाम, नींद और आपके खास रिश्तों के लिए आप पर्याप्त समय ही नहीं बचा पाते हैं। अपने समय को समझदारी से बांट लें।
3) स्वचालित समय-निवेश की व्यवस्था करें आपकी दैनिक और साप्ताहिक दिनचर्या कुछ इस तरह की होनी चाहिए कि विशेष गतिविधियों में या खास अवसरों पर भी समय लगाना लगभग स्वचालित हो जाए। अपने कार्यस्थल पर आप सप्ताह में दोपहर को दो बार खुद के साथ एक स्थायी मीटिंग रख सकते हैं। इस तरह आपके प्रमुख प्रोजेक्ट्स पर काम आगे बढ़ सकेगा और काम के बाहर आप फिटनेस बूस्ट कैम्प में अपना नामांकन भी करा सकते हैं। जहां आप हफ्ते में तीन बार व्यायाम के लिए जा सकते हैं। अपने समय का बेहतर निवेश करें।
4) संतुलित टाइम-बजट बनाने का लक्ष्य रखें उन गतिविधियों में समय न्यूनतम खर्च करें जिनमें अतिरिक्त समय देने से आपको कोई अतिरिक्त मूल्य नहीं मिलता (जैसे प्रशासनिक कागजी काम या छोटे-मोटे बहुत सारे काम), ताकि आप उन गतिविधियों पर अधिकतम समय दे सकें जिनमें समय निवेश करने से आपको कई गुना लाभ मिल सकता है। जैसे रणनीतिक योजना बनाना या अपने प्रियजनों के साथ समय बिताना। इस तरह आपका समय अनावश्यक बर्बाद नहीं होगा।








