13 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

- कभी-कभी ऐेसा भी होता है कि कोई सबॉर्डिनेट केवल आपको खुश करने और आपका भरोसा जीतने पर ही केंद्रित हो जाता है। यह अक्सर आत्म-छवि और नौकरी की सुरक्षा को बनाए रखने की एक गलत समझी गई कोशिश होती है। दुर्भाग्यवश, जब कोई कर्मचारी सिर्फ आपको खुश करने में लगा होता है, तो वह अपना असली काम नजरअंदाज कर सकता है और बहुत संभव है कि वो अपने सहकर्मियों के साथ तनाव भी पैदा कर सकता है। ऐसे ओवर-ईगर कर्मचारियों का ध्यान सही दिशा में मोड़ने के लिए ये चार तरीके अपनाएं…
1. उनकी ‘प्लीज करने की जरूरत’ को बढ़ावा न दें अगर आप लगातार देख रहे हैं कि कोई कर्मचारी आपकी चापलूसी कर रहा है। और यदि आप उनके चापलूसी भरे व्यवहार में गलती से फंस जाते हैं और जाने-अंजाने में उन्हें अन्य कर्मचारियों की तुलना में ज्यादा तवज्जो देते हैं, तो यह ‘अफिनिटी बायस’ बन सकता है। इससे टीम में असमानता का माहौल बन सकता है, जो सभी के लिए काफी हद तक नुकसानदायक भी हो सकता है।
2. अपने हर इंटरेक्शन को व्यवस्थित बनाए रखें अगर आप साप्ताहिक वन-ऑन-वन मीटिंग्स करते हैं, तो सबसे पहले यह सुनिश्चित करें कि सभी को बराबर समय मिलना चाहिए। सभी कर्मचारियों को अपना ईमानदार और स्पष्ट फीडबैक दें। यदि आपके ऑफिस में लोग बिना शेड्यूल के बातचीत के लिए आ जाते हैं, तो बहुत संभव है कि एक ही व्यक्ति बहुत ज्यादा समय हड़प सकता है। इसे रोकना भी बहुत जरूरी होता है।
3. उन्हें खुद फैसले लेने के लिए प्रोत्साहित करें कुछ कर्मचारी आपकी अपेक्षाओं को लेकर इतने डरे-सहमे हुए से रहते हैं कि वे खुद कभी कोई निर्णय लेने से कतराते हैं। प्रोजेक्ट की आवश्यकताएं और आपका सोचने का तरीका स्पष्ट रूप से साझा करें। ऐसा करने से आप देखेंगे कि समय के साथ उनके भीतर आत्मविश्वास विकसित होगा और वे पहले से ज्यादा स्वतंत्र होकर काम कर सकेंगे। वे खुद अपने फैसले ले पाएंगे।
4. अन्य लीडर्स या टीम के साथ काम पर लगाएं आपको हर वक्त ज्यादा इम्प्रेस करने की कोशिश करने वाले कर्मचारी को दूसरे लीडर्स या टीम के साथ काम पर भी लगा सकते हैं। इससे आपस का अनहेल्दी कॉम्पीटिशन कुछ हद तक कम होगा और कर्मचारी को सहकर्मियों के साथ मिलकर सकारात्मक रूप से काम करने का मौका भी मिलेगा। साथ ही, आप यह भी देख पाएंगे कि क्या वह अन्य लोगों के साथ बेहतर व्यवहार कर सकता है या नहीं।








