14 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

- सही साझेदार के साथ काम करना, सहयोग करना आपके लिए उन लक्ष्यों को प्राप्त करने में बहुत ज्यादा मददगार साबित हो सकता है, जो अकेले लक्ष्य की तरफ चलने से कभी संभव नहीं हो सकता। लेकिन अगर आपके और आपके संभावित सहयोगी के बीच पहले से ही घनिष्ठ और मजबूत संबंध नहीं हैं, तो उन्हें मनाना थोड़ा कठिन होगा। ऐसे में आपको यह साबित करना पड़ सकता है कि यह साझेदारी आप दोनों के लिए ही काफी हद तक फायदेमंद है। ऐसा करने के लिए, आपको अपने मूल्यों को उजागर करना पड़ सकता है। ये तरीके भी कारगर हो सकते हैं…
1) कड़ी मेहनत की पेशकश कर सकते हैं अगर आपके संभावित साझेदार का कद आपसे कहीं ज्यादा या फिर कुछ हद तक भी बड़ा है, तो आप अपनी क्षमता से कुछ अधिक मेहनत करने की पेशकश कर सकते हैं। यदि यह सहयोग आपको ऐसे अवसर दिला सकता है जो आप अकेले नहीं प्राप्त कर सकते, तो अतिरिक्त मेहनत करना भी आपके लिए कारगर साबित हो सकता है।
2) ज्ञान और विशेषज्ञता अमूल्य साबित होंगे अगर आपने किसी विषय पर गहन शोध किया हुआ है या आपके पास कोई बेहद खास विशेषज्ञता है, तो यह आपके प्रपोजल को और अधिक आकर्षक बना सकता है। इसी तरह, यदि आपको किसी विशेष प्रक्रिया की गहरी समझ है और दूसरे को उसकी कोई जानकारी नहीं है, तो आप उनके लिए अमूल्य सहयोगी बन सकते हैं।
3) कनेक्शन और नेटवर्क बहुत काम आएंगे आपका सामाजिक नेटवर्क भी आपके लिए बेहद मूल्यवान सिद्ध हो सकता है। उदाहरण के लिए, यदि आप पहले से ही किसी कंपनी में काम कर चुके हैं, काम का आपको पहले से ही तजुर्बा है और आपके नए सहकर्मी वहां पिच करना चाहते हैं, तो ऐसे में आप उनके लिए एक बेहद खास और महत्वपूर्ण सहयोगी साबित हो सकते हैं।
4) फंडिंग तक पहुंच एकमात्र तरीका नहीं है प्रत्यक्ष रूप से केवल धन तक पहुंच रखना ही एकमात्र तरीका नहीं हो सकता है जिससे आप अपने सहयोगियों को अपनी तरफ सहयोग के लिए आकर्षित कर सकते हैं। कई परियोजनाओं के लिए, यदि आपके पास स्पष्ट शर्तों के साथ पहले से कोई डील तय है, तो उनकी “हां’ प्राप्त करना अपेक्षाकृत कहीं ज्यादा आसान हो सकता है।
5) छवि और प्रतिष्ठा भी बहुत काम आएगी अगर कोई व्यक्ति प्रसिद्ध और सम्मानित है, तो आप उसके साथ सहयोग करने की कोशिश कर सकते हैं ताकि उसकी प्रतिष्ठा से आपके प्रोजेक्ट को भी लाभ मिले। लेकिन यह दोनों ओर काम कर सकता है। जैसे, यदि कोई वरिष्ठ सहयोगी किसी युवा व्यक्ति के साथ काम करता है, तो उसे नई पीढ़ी में पहचान और आधुनिक छवि मिल सकती है।








