![]()
नौकरी चुनना जिंदगी के अहम फैसलों में से एक है। इसका असर न सिर्फ हमारी कमाई, बल्कि काम से मिलने वाली संतुष्टि और मानसिक शांति पर पड़ता है। इसके बावजूद भी लोग जल्दबाजी में गलत नौकरी चुन लेते हैं। इसकी यह चार वजहें हो सकती हैं… 1. दूसरों को देखकर करियर चुनते हैं
कई लोग अपनी रुचि और क्षमता को समझने के बजाय दूसरों को देखकर नौकरी चुन लेते हैं। ऐसे में वे यह नहीं सोचते कि वह काम उनके स्वभाव और कौशल के अनुकूल है या नहीं। कुछ समय बाद नौकरी बोझ लगने लगती है और काम में मन नहीं लगता। 2. केवल अच्छी सैलरी को महत्व देते हैं
अच्छी सैलरी हर किसी की जरूरत है, लेकिन केवल पैसों के आधार पर नौकरी चुनना गलत हो सकता है। ज्यादा वेतन के लालच में काम के घंटे, जिम्मेदारी और काम के माहौल पर ध्यान नहीं देते। शुरुआत में अच्छी कमाई आकर्षित करती है, लेकिन धीरे-धीरे तनाव बढ़ने लगता है। 3. अपनी रुचि और क्षमताओं को न समझना
नौकरी में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए जरूरी है कि व्यक्ति अपनी ताकत, कमजोरियों और रुचियों को पहचाने। कई लोग बिना यह समझे नौकरी स्वीकार कर लेते हैं कि वे उस काम के लिए उपयुक्त हैं या नहीं। अपनी क्षमताओं को समझकर नौकरी चुनने से काम में बेहतर प्रदर्शन करने, संतुष्ट रहने की संभावना बढ़ेगी। 4. जल्दबाजी में गलत फैसला लेना
नौकरी पाने की जल्दी या बेरोजगारी का डर लोगों को बिना पूरी जानकारी के फैसला लेने पर मजबूर करता है। वे कंपनी के कामकाज, नौकरी की जिम्मेदारी, विकास के अवसर और काम के माहौल के बारे में ठीक से पता नहीं करते। बाद में उन्हें अहसास होता है कि काम उनकी उम्मीदों से काफी अलग है।
Source link






