टिप्स:  सफलता के बाद बर्नआउट से कैसे बचें
अअनुबंधित

टिप्स: सफलता के बाद बर्नआउट से कैसे बचें

Spread the love


2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

सफलता के बाद बर्नआउट या थकावट का होना बहुत ही आम बात है। क्योंकि लक्ष्य हासिल करने के बाद भी दिमाग और शरीर उसी भागते रहने वाले मोड में फंसे रहते हैं। खासतौर पर किसी बड़ी सफलता के बाद खुद को फिर से प्रेरित करने में कठिनाई का सबसे बड़ा कारण यह हो सकता है कि हम बर्नआउट के लक्षणों को ठीक से पहचान ही नहीं पाते हैं। अगली बार जब आप कोई बड़ी जीत हासिल करें और फिर अपनी सामान्य दिनचर्या में लौटें, तो जीवन में ये बदलाव अपनाना काफी उपयोगी सिद्ध हो सकता है।

1) पहचानें कि आपका काम कठिन होने वाला है किसी बड़े काम के लिए लगातार किए गए प्रयास के बाद आपकी ऊर्जा बहुत हद तक कम हो जाती है, जिससे ध्यान केंद्रित करना मुश्किल हो सकता है। जो काम पहले आसान लगा करते थे, वे अचानक अधिक मेहनत मांग सकते हैं। अपनी अपेक्षाएं सही करना इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे वह आत्मदोष कम होता है, जो अक्सर बर्नआउट को और बढ़ा दिया करता है।

2) सोचने और करने को एक-दूसरे से अलग करें ऑफिस से बाहर अपने लिए भी कुछ घंटे निकालें और अपनी सभी जिम्मेदारियों को एक जगह लिखें, उन्हें स्पष्ट करें और पूरी प्राथमिकता भी दें। एक केंद्रित रणनीति सत्र आपके दिमाग का बोझ हल्का करेगा और काफी हद तक यह भी सुनिश्चित करेगा कि आपकी सीमित ऊर्जा सही और मूल्यवान कामों में लगी रहे। सोचने को अलग रखें और करना भी अलग रखें।

3) अपने लिए बिना झिझक समय निकालें उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शरीर को रिकवरी की अवधि चाहिए। अगर किसी बड़ी सफलता के बाद लंबी छुट्टी लेना संभव नहीं, तो दिन में छोटे ब्रेक शामिल करना फायदेमंद हो सकता है। कैलेंडर में इंटरमिशन शेड्यूल करें। टहलने जाएं या कंप्यूटर से दूर बैठकर खाना खाएं। कुछ दिनों तक ऑफिस ऑवर्स के बाद ईमेल बंद रखें, या घर पहुंचकर अपना फोन किसी दूसरे कमरे में छोड़ दें।

4) किसी नई चीज के लिए उत्साहित हों अगर आप अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहते हैं, तो आपको किसी नई चीज के लिए उत्साहित होना ही होगा। अपनी दिनचर्या में नए विचारों की खोज के लिए समय निकालें। जैसे काम से पहले पढ़ना या लंच के बाद 15 मिनट इंडस्ट्री ब्लॉग्स पर बिताना। यह आपको विकास का एहसास देता है, भले ही आपका रोजाना का काम थोड़ा दोहराव वाला ही क्यों न हो।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *