टिप्स:  सिर्फ स्किल्स नहीं… प्रमोशन के लिए रिश्ते भी जरूरी हैं
अअनुबंधित

टिप्स: सिर्फ स्किल्स नहीं… प्रमोशन के लिए रिश्ते भी जरूरी हैं

Spread the love


57 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
  • क्या आपको कभी यह कहा गया है कि ‘आप अभी प्रमोशन के लिए तैयार नहीं हैं।’ लेकिन ऐसा बहुत सारे लोगों को बोला जाता है, उनके साथ एेसा होता है। इसका क्या मतलब होता है? तो, अक्सर इसका मतलब होता है कि आपने अपने कौशल पर तो बहुत काम कर लिया है, लेकिन नेटवर्क बिल्डिंग और रिश्ते बनाने पर कुछ खास काम नहीं किया है। तो अब आगे क्या करें? यहां पांच तरीके दिए गए हैं, जो आपके कार्यस्थल पर रिश्तों को मजबूत करेंगे और आपको प्रमोशन की दिशा में आगे बढ़ने में मदद करेंगे…

1) जानें कि आप अपने काम में क्यों अच्छे हैं अपने सीनियर मैनेजमेंट को यह दिखाना जरूरी है कि आप दूसरों के साथ मिलकर काम करना जानते हैं और आप यह बहुत अच्छे से कर सकते हैं। यह सोच-विचार करें कि लोग अक्सर किस समस्या को लेकर आपके पास आना पसंद करते हैं? अपनी उस खास स्किल को पहचानें और फिर उसे अपनी टीम के दूसरे सदस्यों के साथ शेयर भी करें।

2) समझिए कि लोग आपको कैसे देखते हैं जैसे-जैसे आप अपने करियर में आगे बढ़ते हैं, यह जरूरी है कि आप दूसरों से फीडबैक लेना न भूलें। अपने आसपास के लोगों से पूछें कि वे आपको किस तरह देखते हैं। इससे आपको अपने व्यवहार की उन बातों का पता चलेगा जो आपकी प्रभावशीलता को कम कर रही हों और जो आपके प्रमोशन की राह में बाधा भी बन रही हों।

3) मेंटर बनें, लीडरशिप स्किल्स बेहतर करें किसी ऐसे व्यक्ति को चुन सकते हैं जो आपके डिपार्टमेंट से बाहर के हों और जो आपकी दी गई सलाह की सराहना भी करते हों। इस तरह के लोगों के साथ आप नियमित रूप से मिलते रहें। हो सके तो आप उनकी किसी खास समस्या को हल करने में उनकी मदद भी कर सकते हैं। इस तरह लोगों के मेंटर बनें और अपनी लीडरशिप स्किल्स बेहतर करें।

4) जिनसे परेशान हैं, उनके साथ भी काम करें हर किसी की काम करने की शैली और बात करने की शैली बिल्कुल अलग हो सकती है। आपको किस तरह के गुणों वाले लोग बेहद चुनौतीपूर्ण लगते हैं, यह पहचानिए और ऐसे व्यक्तित्व वाले लोगों के साथ बेहद प्रभावी ढंग से काम करने की अपनी एक रणनीति बनाइए। एेसा करने से आप परेशान नहीं होंगे और अपने काम में आगे बढ़ेंगे।

5) कार्यस्थल पर सीमाएं तय करना सीखिए हर काम के लिए लोगों को हां कहना जरूरी नहीं होता है। लोगों से केवल उन्हीं अवसरों के लिए हां कहें जो आपके नेटवर्क को बढ़ाने में मदद करते हैं। जो आपको कुछ नई स्किल्स सिखाते हैं। इस बात पर भी ध्यान दें कि आपके प्रोजेक्ट्स आपकी कंपनी के लिए राजस्व या क्षमता बढ़ाने में मदद कर रहे हैं या नहीं। कार्यस्थल पर अपनी सीमाएं तय करें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *