ट्रम्प ने मस्क के टैरिफ वापस लेने का प्रस्ताव ठुकराया:  जीरो टैरिफ जोन की डिमांड की थी; मस्क की नेटवर्थ ₹94,000 करोड़ घटी
ऑटो-ट्रांसपोर्ट

ट्रम्प ने मस्क के टैरिफ वापस लेने का प्रस्ताव ठुकराया: जीरो टैरिफ जोन की डिमांड की थी; मस्क की नेटवर्थ ₹94,000 करोड़ घटी

Spread the love


वॉशिंगटन डीसी24 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने टेस्ला के CEO इलॉन मस्क के टैरिफ नीति को वापस लेने के प्रस्ताव को ठुकरा दिया है। वॉशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक मस्क ने ट्रम्प से टैरिफ नीति में बदलाव करने की अपील की थी, लेकिन ट्रम्प ने इसे वापस लेने से मना कर दिया है।

दरअसल इलॉन मस्क, ट्रम्प से जीरो टैरिफ जोन की डिमांड कर रहे हैं। मस्क ने इटली में एक कॉन्फ्रेंस में कहा था कि अमेरिका और यूरोप को जीरो टैरिफ पॉलिसी अपनानी चाहिए। उन्होंने ट्रंप की टैरिफ नीति को अव्यवहारिक बताया था।

₹94 हजार करोड़ कम हुई मस्क की नेटवर्थ

रेसिप्रोकल टैरिफ के एलान के बाद इलॉन मस्क की नेटवर्थ करीब 94 हजार करोड़ रुपए कम हुई है। 2025 की शुरुआत से अब तक ये 9.4 लाख करोड़ रुपए कम हुई है। मस्क की नेटवर्थ नवंबर 2024 के बाद से पहली बार 300 बिलियन डॉलर के स्तर से नीचे आई है।

किसी देश पर जैसे को तैसा टैरिफ नहीं रोकेंगे ट्रम्प

ट्रम्प किसी भी देश पर रेसिप्रोकल (जैसे को तैसा) टैरिफ को नहीं रोकेंगे। व्हाइट हाउस ने उन सभी खबरों को खारिज कर दिया है जिनमें दावा किया गया था कि ट्रम्प चीन को छोड़कर सभी देशों पर 90 दिनों तक रेसिप्रोकल टैरिफ रोकने पर विचार कर रहे हैं।

दूसरी तरफ, यूरोपीय कमीशन की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने सोमवार को कहा कि यूरोपीय यूनियन (EU) अमेरिका के साथ समझौते के लिए तैयार है। EU ने अमेरिका को इंडस्ट्रीयल प्रोडक्ट्स पर टैरिफ हटाने की पेशकश की है।

ब्रुसेल्स में बोलते हुए उर्सुला ने कहा कि इन टैरिफ की वजह से सबसे पहले अमेरिकी उपभोक्ताओं और व्यापारियों को भारी लागत उठानी पड़ती है, लेकिन इनका दुनिया की अर्थव्यवस्था पर भी असर पड़ता है।”

टैरिफ ऐलान के बाद 10% गिरा अमेरिकी बाजार

ट्रंप के रेसिप्रोकल टैरिफ ऐलान के बाद बीते हफ्ते के आखिरी दो कारोबारी दिन में डाउ जोन्स करीब 9% गिरा था। लगातार तीन कारोबारी दिन में डाउ जोन्स करीब 10% गिरा है। लगातार चार कारोबारी दिन में अमेरिकी बाजारों का मार्केट कैप 5.11 ट्रिलियन डॉलर घट चुका है।

रविवार को ट्रम्प ने कहा था मार्केट क्रैश से फर्क नहीं पड़ता

इससे पहले ट्रम्प ने रविवार को अमेरिका और दुनियाभर के बाजारों में आई गिरावट पर कहा था कि ‘कभी-कभी किसी चीज को ठीक करने के लिए दवा लेनी पड़ती है।’

रॉयटर्स के मुताबिक, ट्रम्प ने कहा कि दूसरे देशों ने हमारे साथ बहुत बुरा बर्ताव किया, क्योंकि हमारा नेतृत्व मूर्खतापूर्ण था, जिसने ऐसा होने दिया।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *