Fact Check: राशन कार्ड में उपनाम कुत्ता छपने पर भौंककर विरोध करने का पुराना वीडियो अभी का बताकर हो रहा शेयर
ऑटो-ट्रांसपोर्ट

Fact Check: राशन कार्ड में उपनाम कुत्ता छपने पर भौंककर विरोध करने का पुराना वीडियो अभी का बताकर हो रहा शेयर

Spread the love


सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है जिसमें एक व्यक्ति सड़क पर खड़ी गाड़ी की खिड़की पर खड़ा है। व्यक्ति खिड़की के अंदर सिर करके भौंकता हुआ नजर आ रहा है। साथ ही गाड़ी के अंदर एक और व्यक्ति बैठा हुआ नजर आ रहा है। गाड़ी के आगे एक नेमप्लेट लगी हुई है जिस पर कार्यकारी मजिस्ट्रेट लिखा है। वीडियो को शेयर करके कहा जा रहा है कि राशन कार्ड में ‘दत्ता’ की जगह ‘कुत्ता’ लिखा तो शख्स भड़क गया। उसने कुत्ते की आवाज निकाल कर अधिकारी को घेरा लिया। वीडियो को हालिया बताकर शेयर किया जा रहा है।

Trending Videos

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में इस घटना के पुरानी होने का पता चला है। हमें पता चला कि नवंबर  2022 में यह मामला पश्चिम बंगाल से सामने आया था। जहां एक राशन कार्ड में शख्स के नाम में ‘दत्ता’ की जगह ‘कुत्ता’ छप कर आ गया था। इससे भड़के शख्स ने कुत्ते की आवाज निकाल कर अधिकारी को घेर लिया था। 

क्या है दावा

वीडियो को शेयर करके कहा जा रहा है कि वीडियो में शख्स अपना नाम गलत लिखे जाने के कारण गुस्से में था। इसके बाद में शख्स अधिकारी को घेरकर इसका विरोध करता है। वीडियो को हालिया घटना बताकर शेयर किया जा रहा है। 

एडवोकेट नाजनीन अख्तर (@NazneenAkhtar23) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “ये मज़ेदार है…. पश्चिम बंगाल- राशन  कार्ड में दत्ता की जगह लिखा कुत्ता, अधिकारी के सामने व्यक्ति ने भौंक भौंक कर राशन कार्ड में नाम ठीक कराया” पोस्ट का लिंक और आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

 

  इस तरह के कई और दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इसके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

 

पड़ताल 

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने वीडियो को कीवर्ड के माध्यम से सर्च किया। यहां हमें एक्स पर कई ऐसे पोस्ट मिले जिसमें इस वीडियो को 2022 में शेयर किया गया था। यहां से हमें पता चला कि वीडियो हालिया नहीं है। यह घटना 3 वर्ष पुरानी है जिसे अभी का बताकर शेयर किया जा रहा है। 

उमाशंकर सिंह नाम के एक एक्स यूजर ने इस वीडियो को 19 नवंबर 2022 को शेयर करके लिखा, “क्या गज़ब का प्रोटेस्ट है! राशन कार्ड में सरनेम ‘दत्ता’ (Dutta) की जगह ‘कुत्ता’ (Kutta) लिख दिया तो दत्ता साहब ने कुत्ते की आवाज निकाल कर अधिकारी को घेरा!”  

  आगे हमने वीडियो और मामले के बारे में पता लगाने के लिए अमर उजाला के न्यूज डेस्क से संपर्क किया। यहां हमें 20 नवंबर 2022 को प्रकाशित इससे जुड़ी एक रिपोर्ट देखने को मिली। रिपोर्ट में बताया गया था “श्रीकांति दत्ता नाम के व्यक्ति जिसका राशन कार्ड में उपनाम (सरनेम) दत्ता की जगह गलती से कुत्ता लिखा गया। हालांकि उसने अपना उपनाम सही कराने के लिए कई बार प्रयास भी किया, लेकिन कुछ फायदा नहीं हुआ, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान हो गया था। इसके बाद विरोध करने के लिए उसने बीडीओ के सामने कुत्ते की तरह भौंकना शुरू कर दिया जिसका वीडियो वायरल हो गया। बीडीओ ने पूरी बात समझी और कर्मचारियों को श्रीकांति के नाम के आगे से ‘कुत्ता’ शब्द हटाने के आदेश दिए और उसका उपनाम राशन कार्ड में सही करने को भी कहा।” 

  पड़ताल का नतीजा

  हमारी पड़ताल में यह साफ है कि 2022 के वीडियो को अभी का बताकर भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। 

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *