डेब्यू के बाद ही अंजना सिंह के हाथ लग गई थीं 25 फिल्में, इन मूवीज से बनीं भोजपुरी स्टार
सिनेमा

डेब्यू के बाद ही अंजना सिंह के हाथ लग गई थीं 25 फिल्में, इन मूवीज से बनीं भोजपुरी स्टार

Spread the love


भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपने टैलेंट का लोहा मनवाने वाली एक्ट्रेस अंजना सिंह आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. एक्ट्रेस हर साल 7 अगस्त को अपना जन्मदिन मनाती हैं. इस मौके पर हम आपको उनकी बेहतरीन फिल्मों की लिस्ट दे रहे हैं.

अंजना सिंह का करियर 2012 में आई फिल्म ‘एक और फौलाद’ से शुरू हुआ था. इसके बाद से ही वो भोजपुरी सिनेमा के सबसे पसंदीदा चेहरों में से एक बन गईं और आज भी उनके फैंस उनकी हर फिल्म का इंतजार करते हैं.

डेब्यू के बाद ही अंजना सिंह के हाथ लग गई थीं 25 फिल्में, इन मूवीज से बनीं भोजपुरी स्टार

डेब्यू करते ही लग गई थी फिल्मों की लाइन
अंजना सिंह डेब्यू करते ही छा गई थीं और तब उनकी जबरदस्त डिमांड थीं. उन्होंने अपने करियर के पहले दो सालों में ही लगभग 25 फिल्में साइन कर ली थी. उन्होंने पवन सिंह, दिनेश लाल यादव निरहुआ और रवि किशन जैसे बड़े सितारों के साथ काम किया है. हम आपको उनकी ऐसी फिल्मों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें हर भोजपुरी सिनेमा लवर को जरूर देखना चाहिए.

डेब्यू के बाद ही अंजना सिंह के हाथ लग गई थीं 25 फिल्में, इन मूवीज से बनीं भोजपुरी स्टार

लव और राजनीति
फिल्म ‘लव और राजनीति’ 2016 में आई थी. इस फिल्म में अंजना सिंह ने एक राजनेता की भूमिका निभाई. फिल्म की कहानी अंजना के गरीबी से शुरू होकर उनके राजनेता बनने के संघर्ष के बारे में है. इस फिल्म में रवि किशन, अवधेश मिश्रा, बृजेश त्रिपाठी और मनोज पंडित भी अहम भूमिकाओं में थे. हर्ष आनंद ने इसका निर्देशन किया था.

ट्रक ड्राइवर
2011 में ‘ट्रक ड्राइवर’ फिल्म रिलीज हुई थी. पवन सिंह और अंजना सिंह स्टारर इस फिल्म का निर्देशन राजकुमार आर. पांडे ने किया था. ये एक रोमांटिक-ड्रामा फिल्म थी, जिसमें प्रदीप पांडे और सीमा सिंह भी खास भूमिकाओं में थे. मधुकर आनंद इसके लेखक थे और संगीत संतोष मिश्रा ने दिया था.

दबंग आशिक
‘दबंग आशिक’ 2016 की सुपरहिट भोजपुरी फिल्म है. इस फिल्म में अंजना सिंह के साथ खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी मुख्य भूमिका में नजर आए. ये एक्शन और रोमांस से भरपूर एक फिल्म है, जिसे मंजुल ठाकुर ने डायरेक्ट किया था.

लावारिस
भोजपुरी फिल्म लावारिस के गाने हिट रहे. 2017 की इस शानदार मूवी में पवन सिंह और अंजना सिंह की जोड़ी वाली ये फिल्म एक लड़के की कहानी पर आधारित है, जिसे उसकी सौतेली मां प्रताड़ित करती है. देव पांडे ने इसे डायरेक्ट किया था. इस फिल्म में गजेंद्र चौहान, रवि उज्जैन, सत्येंद्र सिंह, उर्वशी चौधरी और संभावना सेठ भी नजर आए थे.

वर्दीवाला गुंडा
2014 में अंजना सिंह की जोड़ी बनी थी दिनेश लाल यादव के साथ. फिल्म का नाम था ‘वर्दीवाला गुंडा’. इसमें एक पुलिस वाले की कहानी है. इस फिल्म को अहमद सिद्दीकी ने डायरेक्ट किया है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *