डॉक्टर से मारपीट मामले में नहीं हो रही कार्रवाई:  AAP ने केंद्रीय गृह मंत्री और पुलिस कमिश्नर से मांगा समय – New Delhi News
टिपण्णी

डॉक्टर से मारपीट मामले में नहीं हो रही कार्रवाई: AAP ने केंद्रीय गृह मंत्री और पुलिस कमिश्नर से मांगा समय – New Delhi News

Spread the love



AAP दिल्ली प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज

दिल्ली के आचार्य श्री भिक्षु अस्पताल में तैनात डॉक्टर के साथ भाजपा विधायक हरीश खुराना द्वारा कथित मारपीट के मामले में अब तक एफआईआर दर्ज न होने पर आम आदमी पार्टी ने कड़ी नाराजगी जताई है। इस मामले को लेकर आप नेताओं ने पुलिस कमिश्नर और केंद्रीय गृह मंत्

.

दिल्ली प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज ने कहा कि अब तक 40 डॉक्टर शिकायत दर्ज करा चुके हैं, लेकिन भाजपा अपने विधायक के साथ खड़ी है, डॉक्टरों के साथ नहीं। उन्होंने कहा कि डॉक्टर समाज की रीढ़ हैं, उनके सम्मान से खिलवाड़ किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भारद्वाज ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमले की कोशिश करने वाले पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर उसे पांच दिन की रिमांड पर भेजा गया, जबकि सरकारी डॉक्टर से मारपीट करने वाले भाजपा विधायक पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

सौरभ भारद्वाज ने सवाल उठाया कि अस्पताल प्रबंधन की ओर से अब तक संस्थागत एफआईआर क्यों नहीं कराई गई, जबकि डॉक्टर लगातार शिकायत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि “आप” प्रतिनिधिमंडल इस मामले को लेकर पुलिस कमिश्नर और केंद्रीय गृह मंत्री से मिलकर कार्रवाई की मांग करेगा।

उधर, बुराड़ी से विधायक संजीव झा ने भी केंद्रीय गृह मंत्री को पत्र लिखकर कहा है कि चुने हुए जनप्रतिनिधि द्वारा इस तरह का आचरण लोकतंत्र और कानून व्यवस्था के लिए गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि डॉक्टर रोगियों की सेवा में निरंतर कार्यरत रहते हैं और उनके साथ मारपीट समाज में गलत संदेश देती है। झा ने कहा कि डॉक्टरों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना आज राष्ट्रीय आवश्यकता है।

संजीव झा ने गृह मंत्री अमित शाह से दोषी विधायक पर एफआईआर दर्ज करने और डॉक्टरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल गृह मंत्री से मिलकर इस प्रकरण पर विस्तृत चर्चा करेगा, ताकि डॉक्टरों के सम्मान और सुरक्षा को ठोस आधार मिल सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *