नए साल का जश्न बुधवार की रात मनाया गया। शहर भर में पटाखे फोड़े गए। होटल, रेस्टोरेंट, गेस्ट हाउस और क्लब में रंगारंग कार्यक्रम भी हुए हैं। गीत-संगीत की महफिल जमी और युवा खूब थिरके हैं। गोवा, दिल्ली, सूरत व बंगलूरू के डीजे के साथ बॉलीवुड नाइट का रंग भी जमा। इंडी पॉप पर युवाओं के झूमते हुजूम को देखते बना। उमंगों, उल्लास और उम्मीदों के गुलदस्ते में नए साल को सजाकर शुरुआत की। घाटों और गंगा पार युवाओं की टोलियां मौज-मस्ती करतीं नजर आईं। रेत में कोई ऊंट व घोड़े की सवारी की। विभिन्न खेलों के साथ ही चटपटे व्यंजनों का लुत्फ उठाया।
Trending Videos
2 of 5
New Year 2026 in Varanasi
– फोटो : अमर उजाला
सारनाथ, नमो घाट पर भी भीड़ रही। शाम ढलते ही होटलों में जश्न की महफिलें सज गईं। बनारस क्लब में बाहर की डीजे की धुन पर क्लब के सदस्यों और उनके परिवार के सदस्यों ने खूब मस्ती की। कैंटोमेंट क्षेत्र के अलावा अन्य इलाकों के होटलों में गीत-संगीत संग लजीज व्यंजनों का आनंद उठाया। टूरिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल मेहता ने बताया कि जापान, फ्रांस, रसिया, न्यूजीलैंड, आस्ट्रेलिया, इंग्लैंड आदि देशों से काफी तादाद में पर्यटक आए हैं।
3 of 5
New Year 2026 in Varanasi
– फोटो : अमर उजाला
सोशल मीडिया पर छाया हैप्पी न्यू ईयर
सोशल मीडिया पर जबर्दस्त नए साल को लेकर उल्लास दिखा। वाट्सअप, फेसबुक, एक्स, इस्ट्राग्राम से सभी ने एक-दूसरे को नए साल की बधाइयां भेजी। फोन व वीडियो कॉलिंग से भी अपनों से खुशी का इजहार किया। यह सिलसिला सुबह रात तक चला।
4 of 5
New Year 2026 in Varanasi
– फोटो : अमर उजाला
पर्यटकों की रही भीड़, मंदिरों में नवाए शीश
नए साल में देसी-विदेशी पर्यटकों की भीड़ रही। घाटों से होटलों तक पार्टियां चलती रहीं। विदेशी अपने अंदाज में नववर्ष की खुशियां मनाते रहे। देश के विभिन्न प्रांतों से काशी दर्शन पर आए लोगों ने घूमने के साथ श्रीकाशी विश्वनाथ, बाबा कालभैरव, मां विशालाक्षी, संकटमोचन आदि मंदिरों दर्शन पूजन किए।
5 of 5
New Year 2026 in Varanasi
– फोटो : अमर उजाला
5100 दीपों से गंगा आरती में नए साल का स्वागत
गंगा सेवा निधि की ओर से साल के अंतिम दिन दशाश्वमेघ घाट पर हुई गंगा आरती में देश की उन्नति की कामना की गई। 5100 दीपों से नए साल का स्वागत हुआ। दीपों की रोशनी में दशाश्वमेध घाट पर अद्भुत और अलौकिक नजारा देखते बना। श्रद्धालुओं और पर्यटकों में नए साल को लेकर जबरदस्त उत्साह दिखा। संस्था के अध्यक्ष सुशांत मिश्रा ने बताया कि एक लाख से अधिक लोग आरती में शामिल रहे।
Spread the love इलाहाबाद हाईकोर्ट ने ड्यूटी छोड़कर पुलिस की वर्दी में शराब के नशे में मिले सिपाही की बर्खास्तगी पर मुहर लगा दी। सिपाही ने अपनी बर्खास्तगी को सुनवाई का अवसर नहीं देने का आरोप लगा चुनौती दी थी। कोर्ट ने उसकी याचिका खारिज कर दी। यह आदेश न्यायमूर्ति अनीश कुमार गुप्ता की एकल […]
Spread the love लखनऊ के इटौंजा के एक गांव में सोमवार रात शादी समारोह में आई दो वर्ष की बच्ची को मकान की दूसरी मंजिल पर ले जाकर सीतापुर सिधौली सिरगंज निवासी संदीप कुमार ने दुष्कर्म किया। बच्ची के परिजनों ने आरोपी को मौके से पकड़ लिया और धुनाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। […]
Spread the love राजधानी के चर्चित त्विषा शर्मा मौत मामले में सीबीआई ने जांच का दायरा बढ़ाते हुए हर पहलू की पड़ताल शुरू कर दी है। दहेज हत्या के आरोप में गिरफ्तार त्विषा की सास गिरिबाला सिंह और पति समर्थ सिंह से पांच दिन की रिमांड के दौरान पूछताछ के बाद उन्हें भोपाल केंद्रीय जेल भेज दिया गया […]