त्रिमूर्ति म्यूजिक वर्ल्ड के 5 भोजपुरी वायरल गाने, Top 5 Bhojpuri Trending Songs got millions views on Trimurti Music World kumar Alam Bhojpuri Adda
ब्रेकिंग न्यूज़

त्रिमूर्ति म्यूजिक वर्ल्ड के 5 भोजपुरी वायरल गाने, Top 5 Bhojpuri Trending Songs got millions views on Trimurti Music World kumar Alam Bhojpuri Adda

Spread the love


भोजपुरी म्यूजिक वर्ल्ड में बहुत से गाने हर दिन रिलीज होते हैं। इसमे कुछ तुरंत वायरल हो जाते हैं तो कुछ रील्स की ट्रेंडिंग लिस्ट में आने के बाद चर्चा में आते हैं। ऐसे में त्रिमूर्ति म्यूजिक वर्ल्ड से रिलीज कुछ गाने और फिल्में ऐसी रही हैं, जिसे मिलियन्स में व्यूज मिले हैं। पिछले दो साल से इसके गाने यूट्यूब पर बवाल काटे हुए हैं। आपको भोजपुरी के उन 5 गानों के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने यूट्यूब से लेकर रील्स तक पर खूब तहलका मचाया तो चलिए बताते हैं उन गानों के बारे में…

त्रिमूर्ति म्यूजिक वर्ल्ड से रिलीज किए गए भोजपुरी गानों की लिस्ट में टॉप पर ‘अपने लवर को धोखा दो’ है, जो ना केवल यूट्यूब बल्कि रील्स पर भी काफी पॉपुलर रहा। इसे 296 मिलियन व्यूज मिले हैं। इस लिस्ट में दूसरा गाना ‘अंचरे से बंधल दिल बांधले रहे दा’ है, जिसे 161 मिलियन व्यूज़ मिल चुके हैं। तीसरा सॉन्ग ‘कहां से हुनर लाइलू दिलवा तोड़े के’ है, जिसे 104 मिलियन व्यूज़ मिले हैं। चौथी भोजपुरी फिल्म ‘वेलकम’ है, जिसे 51 मिलियन व्यूज़ मिल चुके हैं वहीं, इस लिस्ट में पांचवे नंबर पर ‘मेहनत जारी है’ है, जिसे 47 मिलियन व्यूज़ मिल चुके हैं। इन गानों को भारत ही नहीं विदेशों तक में सुना गया है, जिस पर ढेरों रील्स वीडियो शेयर किए गए हैं।

बहरहाल, अगर त्रिमूर्ति म्यूजिक वर्ल्ड के बारे में बात की जाए ये एक यूट्यूब चैनल है, जिस पर भोजपुरी गाने और फिल्में रिलीज होती हैं। इसके ऑनर कुमार आलम हैं जो मूलतः बिहार से हैं। कुमार आलम का आज बर्थडे भी है। बता दें कि कुमार आलम ने खुद संघर्षों की तपिश से तपकर सफलता की ऊंचाइयों को छुआ, बल्कि भोजपुरी की नई पीढ़ी के कलाकारों के लिए भी एक ऐसा मंच तैयार किया, जहां से उनकी प्रतिभा पूरे विश्व तक पहुंच सके। साल 2023 में जब कुमार आलम ने त्रिमूर्ति म्यूजिकल भोजपुरी की नींव रखी, तब शायद ही किसी ने सोचा होगा कि महज दो सालों में यह मंच भोजपुरी संगीत जगत की रीढ़ बन जाएगा। लेकिन उनकी दूरदर्शिता, साफ-सुथरे संगीत के प्रति प्रतिबद्धता और नए कलाकारों को मौका देने के जुनून ने यह करिश्मा कर दिखाया।

नए कलाकारों का सपना बना त्रिमूर्ति

भोजपुरी में आज जहां बड़े नामों का दबदबा रहा करता है, वहीं त्रिमूर्ति म्यूजिक ने बिना किसी भेदभाव के उन कलाकारों को भी मंच दिया, जो सिर्फ अपने टैलेंट के दम पर आगे बढ़ना चाहते थे। इसके साथ जुड़ने के बाद कई गायक-गायिकाओं को आज इंडस्ट्री में अच्छी खासी पहचान मिल चुकी है।

त्रिमूर्ति म्यूजिक वर्ल्ड अब जल्द ही भोजपुरी के सुपरस्टार्स के साथ कोलेबोरेशन करने वाला है, जिनके साथ नए गाने रिलीज होंगे। इसमें खेसारी लाल यादव, पवन सिंह जैसे कलाकारों का नाम है, जिनके गाने आने वाले समय में रिलीज हो सकते है। कुमार आलम का मानना हैं कि भोजपुरी सिर्फ एक भाषा नहीं, एक विरासत है, एक संस्कार है। त्रिमूर्ति म्यूजिक के गानों में यह बात साफ दिखाई देती है, चाहे वह भक्ति गीत हों, पारिवारिक गीत हों या फिर सामाजिक संदेश देने वाले गाने। उन्होंने यह दिखा दिया कि संस्कृति से जुड़े रहकर भी सफलता प्राप्त की जा सकती है।

‘मैं महाभारत में विश्वास नहीं करता’, बॉलीवुड एक्टर ने धर्म को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- ‘मैं मुस्लिम नहीं’





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *