दही के साथ लहसुन खाना सेहत के लिए वरदान, वजन तेजी से होगा कम, बॉडी के अंग-अंग को मिलेगा फायदा
जीवन शैली/फैशन लाइफस्टाइल

दही के साथ लहसुन खाना सेहत के लिए वरदान, वजन तेजी से होगा कम, बॉडी के अंग-अंग को मिलेगा फायदा

Spread the love


दही एक ऐसा सुपरफूड है, जिसका सेवन सेहत के लिए वरदान से कम नहीं है। दही पोषक तत्वों से भरपूर होती है। दही का भारत में लस्सी, छाछ और खाने समेत कई तरह से सेवन किया जाता है। दही पाचन सुधारने, इम्यूनिटी बढ़ाने और हड्डियों को मजबूत बनाने के साथ-साथ वजन कम करने के लिए भी बहुत असरदार होती है, लेकिन अगर इसे कुछ खास चीजों के साथ खाया जाए तो इसके फायदे दोगुने हो सकते हैं। आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा के मुताबिक, दही के साथ लहसुन का सेवन बहुत फायदेमंद हो सकता है।

डॉ. श्रेय शर्मा के मुताबिक, दही और लहसुन एक बेहतरीन कॉम्बिनेशन है। दही में लहसुन मिलाकर खाने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। इसके सेवन से डाइजेशन इंप्रूव होता है और पाचन तंत्र को कई फायदे मिलते हैं, क्योंकि दही को पाचन और इम्यूनिटी के लिए सुपरफूड माना जाता है, वहीं लहसुन को प्राकृतिक एंटीबायोटिक की तरह देखा जाता है। चलिए आपको बताते हैं दही और लहसुन का सेवन करने से सेहत को क्या फायदे मिलते हैं।

वजन घटाने में असरदार

दही और लहसुन का सेवन करने से वजन कम करने में मदद मिल सकती है। लहसुन में मौजूद एलिसिन नामक तत्व शरीर की चर्बी को तेजी से जलाने में मदद करता है। वहीं, दही में मौजूद प्रोबायोटिक्स पाचन को सुधारते हैं, जिससे मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है। इससे भूख कंट्रोल में रहती है और ज्यादा खाने से बचाव होता है। इन दोनों के सेवन से वजन कम करने में मदद मिल सकती है।

इम्यून सिस्टम बूस्ट

दही और लहसुन का सेवन इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए फायदेमंद होता है। लहसुन एक नेचुरल एंटीवायरल और एंटीबैक्टीरियल एजेंट है और दही में भी अच्छे बैक्टीरिया होते हैं। ये दोनों ही शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी को मजबूत बनाते हैं। इनका कॉम्बिनेशन शरीर को वायरस और इंफेक्शन से बचाने में मदद करता है।

हार्ट के लिए हेल्दी

दिल की सेहत के लिए दही और लहसुन दोनों ही फायदेमंद होते हैं। लहसुन का सेवन कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल और ब्लड प्रेशर को बैलेंस करता है। वहीं, दही में कैल्शियम और पोटैशियम होता है, जो दिल के लिए फायदेमंद है। ऐसे में इन दोनों का कॉम्बिनेशन दिल की सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा कम हो जाता है।

पाचन मजबूत

जिन लोगों को पाचन से जुड़ी समस्याएं हैं, उनके लिए दही और लहसुन का सेवन बहुत लाभकारी हो सकता है। इनके सेवन से कब्ज, गैस या एसिडिटी की समस्या से राहत मिल सकती है। दही और लहसुन दोनों ही पेट के बैड बैक्टीरिया को मारते हैं और गुड बैक्टीरिया को बढ़ावा देते हैं, जिससे आंतों की सफाई होती है और पाचन बेहतर होता है।

इन 4 लोगों के लिए वरदान से कम नहीं है अंजीर, रोज़ इस तरह खा लें, बॉडी हो जाएगी निरोग। लिंक पर क्लिक करके अंजीर की पूरी जानकारी हासिल करें।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *