{“_id”:”696dd4d29dd91436560a1854″,”slug”:”dal-mandi-market-one-building-will-be-demolished-every-day-29-registered-in-varanasi-2026-01-19″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”दालमंडी चौड़ीकरण: अब रोज टूटेगा एक मकान, 60 भवनों के कागज प्रशासन के पास पहुंचे, 29 की हुई रजिस्ट्री”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Mon, 19 Jan 2026 12:23 PM IST
Varanasi News: दालमंडी चौड़ीकरण योजना के तहत भवनों को ध्वस्त करने और मलबा हटाने का काम किया जा रहा है। वहीं अब यहां रोज एक मकान तोड़ा जाएगा।
दालमंडी चौड़ीकरण योजना – फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दालमंडी क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण की प्रक्रिया तेज हो गई है। परियोजना की जद में आए भवनों की रजिस्ट्री और ध्वस्तीकरण का काम अब रोजाना की गति से आगे बढ़ेगा। इसी सप्ताह से दालमंडी में रोजाना एक भवन को तोड़ा जाएगा। नई सड़क से चौक थाने तक 650 मीटर लंबी दालमंडी गली को 17.5 मीटर (करीब 60 फुट) चौड़ा किया जाएगा। 60 भवनों के दस्तावेज प्रशासन के पास पहुंच गए हैं।
Trending Videos
लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिकारियों के अनुसार अब तक 60 भवनों के कागजात प्रशासन को मिल चुके हैं, जबकि 29 भवनों की रजिस्ट्री पूरी हो चुकी है। चौक थाने में बने अस्थायी कैंप कार्यालय में लगातार भवन मालिक रजिस्ट्री कराने पहुंच रहे हैं।
रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी होते ही संबंधित भवनों का ध्वस्तीकरण कराया जा रहा है। शनिवार को सीएम योगी ने अफसरों के साथ शहर के विकास कार्यों की जानकारी ली थी। इस दौरान उन्होंने रोपवे परियोजना की प्रगति के बारे में जानकारी ली और दालमंडी सड़क चौड़ीकरण को लेकर भी चर्चा की।
Spread the love {“_id”:”692342be9e870f972302cc02″,”slug”:”banda-woman-killed-two-injured-after-tractor-carrying-gravel-overturns-into-ditch-2025-11-23″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Banda: गिट्टी भरा ट्रैक्टर खंती में पलटने से महिला की मौत, दो घायल”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}} न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 23 Nov 2025 10:53 PM IST सांकेतिक तस्वीर गिट्टी भरा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खंती में पलट गया। हादसे में महिला की दबकर मौत हो […]
Spread the love अलगीढ़ प्रशासन द्वारा राजनीतिक दलों को सौंपी गई नवीनतम मतदाता सूची में विसंगतियां सामने आई हैं। कहीं मतदाताओं के पिता का धर्म बदल दिया गया है, तो कहीं मृतकों और शहर से बाहर रहने वालों के नाम भी सूची में दर्ज हैं। राजनीतिक दल सूची का विश्लेषण कर रहे हैं और खामियां […]
Spread the love उड़ीसा से गांजा लाकर शहर में बेचने वाले तस्कर को पुलिस ने मंगलवार को तब रंगे हाथों पकड़ लिया, जब वह साकेतनगर में सप्लायर महिला को माल की आपूर्ति दे रहा था। Source link