![]()
एअर इंडिया के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) कैंपबेल विल्सन ने इस्तीफा दे दिया है। न्यूज एजेंसी ANI ने सूत्रों के हवाले से इसकी जानकारी दी है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में भी कहा गया है कि एयरलाइन नए CEO की तलाश कर रही है। सूत्रों के अनुसार, अहमदाबाद प्लेन क्रैश की फाइनल जांच रिपोर्ट आने के बाद नए CEO की नियुक्ति की जाएगी। एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) ने 12 जुलाई 2025 को प्रारंभिक रिपोर्ट जारी की थी। अंतिम रिपोर्ट जून 2026 में आ सकती है। इसके बाद सितंबर में विल्सन अपना पद छोड़ सकते हैं। पिछले हफ्ते हुई कंपनी की बोर्ड बैठक में उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है। कैंपबेल विल्सन का पांच साल का कार्यकाल अगले साल सितंबर तक था, लेकिन उससे पहले ही उनका इस्तीफा सामने आया है। इस मामले पर एअर इंडिया ने कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है। बताया जा रहा है कि नए CEO की तलाश जनवरी में ही शुरू हो गई थी, जब विल्सन ने संकेत दिया था कि वे अपना कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने के बाद पद पर बने नहीं रहना चाहते। वे सितंबर 2022 में एअर इंडिया से जुड़े थे, जब प्राइवेटाइजेशन के बाद एयरलाइन टाटा ग्रुप के साथ वापस जुड़ी थी। सूत्रों के अनुसार, एअर इंडिया नए CEO के लिए संभावित उम्मीदवारों के साथ हाई लेवल बातचीत कर रही है। इस संबंध में अगले हफ्ते एक अहम बैठक भी होने वाली है। विल्सन ने 1996 में मैनेजमेंट ट्रेनी के रूप में शुरुआत की थी विल्सन ने न्यूजीलैंड में कैंटरबरी यूनिवर्सिटी से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर ऑफ कॉमर्स (फर्स्ट क्लास ऑनर्स) किया है। उन्होंने 1996 में न्यूजीलैंड में सिंगापुर एयरलाइन्स के साथ मैनेजमेंट ट्रेनी के रूप में करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने कनाडा, हॉन्ग कॉन्ग और जापान में SIA के लिए काम किया। 2011 में स्कूट के फाउंडिंग CEO बने थे विल्सन सिंगापुर लौटकर 2011 में लो कॉस्ट एयरलाइन स्कूट के फाउंडिंग CEO के रूप में काम किया। 2016 तक वो इस पद पर रहे। अप्रैल 2020 में दोबारा स्कूट के CEO बनने से पहले उन्होंने SIA में सेल्स और मार्केटिंग के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट के रूप में काम किया। इस दौरान उन्होंने प्राइसिंग, डिस्ट्रिब्यूशन, ई-कॉमर्स, मर्चेंडाइजिंग, ब्रांड एंड मार्केटिंग, ग्लोबल सेल्स और एयरलाइन ओवरसीज ऑफिसेज को देखा। अब उन्हें एअर इंडिया की कमान सौंपी गई है। उम्मीद की जा रही है कि स्कूट एयरलाइन का उनका एक्सपीरिएंस एअर इंडिया के काफी काम आएगा।
Source link








