दिन के ऊपरी स्तर के 700 अंक गिरा बाजार:  सेंसेक्स 200 अंक गिरकर 80,500 पर कारोबार कर रहा; IT-रियल्टी शेयर्स फिसले
ऑटो-ट्रांसपोर्ट

दिन के ऊपरी स्तर के 700 अंक गिरा बाजार: सेंसेक्स 200 अंक गिरकर 80,500 पर कारोबार कर रहा; IT-रियल्टी शेयर्स फिसले

Spread the love


  • Hindi News
  • Business
  • Stock Market Updates; Sensex Nifty BSE NSE Share Price | IT Banking Power

मुंबई2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज यानी शुक्रवार, 5 सितंबर को सेंसेक्स 200 अंक गिरकर 80,500 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 40 अंक की गिरावट है, ये 24,700 के करीब है।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 24 में तेजी, 6 में गिरावट है। महिंद्रा, एशियन पेंट्स और पावर ग्रिड के शेयर्स 1% ऊपर हैं। ITC, HUL और सनफार्मा में गिरावट है।

निफ्टी के 50 में से 43 शेयरों में तेजी और 7 में गिरावट है। NSE के IT, FMCG और रियल्टी शेयरों में सबसे ज्यादा 1% की गिरावट है। ऑटो 1% चढ़ा है।

ग्लोबल मार्केट में तेजी

  • एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 0.73% ऊपर 42,890 पर और कोरिया का कोस्पी 0.061% चढ़कर 3,202 पर कारोबार कर रहा है।
  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.51% ऊपर 25,187 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.35% गिरकर 3,778 पर कारोबार कर रहा है।
  • 4 सितंबर को अमेरिका का डाउ जोन्स 0.77% ऊपर 45,621 पर बंद हुआ। नैस्डेक कंपोजिट में 0.98% और S&P 500 में 0.83% की तेजी रही।

4 सितंबर को घरेलू निवेशकों ने ₹2,233 ​​करोड़ के शेयर्स खरीदे

  • 4 सितंबर को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने कैश सेगमेंट में 106.34 करोड़ के शेयर्स बेचे। वहीं, घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 2,233.09 करोड़ रुपए की नेट खरीदारी की।
  • अगस्त महीने में विदेशी निवेशकों ने ₹46,902.92 करोड़ के शेयर्स बेचे हैं। वहीं, घरेलू निवेशकों ने इस दौरान 94,828.55 करोड़ रुपए की नेट खरीदारी किए।

कल बाजार में 150 अंक की तेजी रही थी

GST में बदलाव के ऐलान के बाद गुरुवार, 4 सिंतबर को शेयर बाजार में तेजी रही। सेंसेक्स 150 पॉइंट चढ़कर 80,718 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 19 अंक की तेजी रही, ये 24,734 के स्तर पर बंद हुआ।

आज के बाजार में ऑटो, FMCG और फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयर्स में तेजी रही। सरकार ने इनपर GST कम करने का ऐलान किया है। IT, मीडिया, मेटल फार्मा और PSU बैंकिंग 1% तक गिरकर बंद हुए।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *