दिमाग को तेज करेगा बाबा रामदेव का ये उपाय, इम्यूनिटी भी होगी बूस्ट, जानिए कैसे
मनोरंजन

दिमाग को तेज करेगा बाबा रामदेव का ये उपाय, इम्यूनिटी भी होगी बूस्ट, जानिए कैसे

Spread the love


हेल्दी और फिट रहने के लिए खानपान से लेकर लाइफस्टाइल का सही होना बहुत ही जरूरी है। अगर, लाइफस्टाइल अच्छा रहता है तो हेल्थ ही अच्छी रहती है। इससे बीमारियों का खतरा कम होता है। स्वस्थ शरीर का सीधा कनेक्शन दिमाग से होता है। हेल्दी शरीर रहेगा तो दिमाग भी तेज दौड़ेगा। अगर, आप भी तेज तर्रार दिमाग चाहते हैं तो योग गुरु बाबा रामदेव के कुछ आयुर्वेदिक फार्मूले बहुत ही कारगर हो सकते हैं।

बाबा रामदेव के मुताबिक, खानपान से लेकर डेली रूटीन में कुछ बदलाव करने से न सिर्फ कई बीमारियों से बचाव होगा, बल्कि दिमाग भी तेज तर्रार हो जाएगा। इसके साथ ही इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद मिलेगी और शरीर ज्यादा एनर्जेटिक बना रहेगा।

ब्राह्मी और शंखपुष्पी का सेवन

शंखपुष्पी का वैज्ञानिक नाम कॉन्वोल्वुलस प्लुरिकाउलिस है। ये आयुर्वेदिक चिकित्सा में एक प्रसिद्ध जड़ी बूटी है। यह पेट, डायबिटीज, सिर दर्द, हाई ब्लड प्रेशर, सर्दी खांसी-जुकाम और तनाव समेत कई बीमारियों के लिए फायदेमंद है।एक गिलास गुनगुने दूध या पानी के साथ ब्राह्मी और शंखपुष्पी सिरप या पाउडर लें। ये दोनों जड़ी-बूटियां मानसिक थकान, तनाव और भूलने की समस्या को दूर करने में मदद करती हैं। ध्यान और एकाग्रता बढ़ाने में भी असरदार होती हैं।

देसी घी

घी एक मल्टीपरपज फूड है, जिसका उपयोग खाना पकाने, बेकिंग और यहां तक कि मॉइस्चराइजिंग के लिए भी किया जा सकता है। इसमें सूजन रोधी और एनर्जी बढ़ाने वाला प्रभाव भी शामिल है। यह मस्तिष्क तंतुओं को पोषण देता है और नर्वस सिस्टम को मजबूत बनाता है।

गिलोय का सेवन

गिलोय का सेवन कई तरीकों से किया जा सकता है। गिलोय का जूस, चूर्ण, काढ़ा, चाय, कैप्सूल, पेस्ट वगैरह के रूप में सेवन किया जा सकता है। गिलोय के सेवन से कई तरह के फायदे होते हैं। गिलोय का रस सुबह खाली पेट करने से बहुत फायदा मिलता है। गिलोय इम्यूनिटी बूस्ट करने के साथ-साथ कई बीमारियों से बचाव करती है।

आंतों में कमजोरी होने पर दिखते हैं ये 8 लक्षण, इन 4 फर्मेंटिड फूड से करें परेशानी का इलाज, अरबों की संख्या में बढ़ेंगे गुड बैक्टीरिया और सुधर जाएगी गट हेल्थ। पूरी जानकारी के लिए लिंक पर क्लिक करें।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *