दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 पर बस में आग लगी:  एअर इंडिया का विमान नजदीक खड़ा था, किसी के घायल होने की खबर नहीं
टिपण्णी

दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 पर बस में आग लगी: एअर इंडिया का विमान नजदीक खड़ा था, किसी के घायल होने की खबर नहीं

Spread the love


नई दिल्ली1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
बस के जलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। - Dainik Bhaskar

बस के जलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 पर मंगलवार दोपहर एअर इंडिया के विमान से कुछ मीटर दूर खड़ी एक बस में अचानक आग लग गई। यह बस एअर इंडिया SATS एयरपोर्ट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड की थी, जो कई एयरलाइंस के लिए ग्राउंड सर्विस देती है।

आग लगने के समय बस में कोई यात्री मौजूद नहीं था। फिलहाल यह साफ नहीं हो सका है कि इस घटना में कोई घायल हुआ या नहीं। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें बस पूरी तरह आग की लपटों में घिरी दिखाई दे रही है। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया है। जांच जारी है।

बस में आग की 3 तस्वीरें…

टर्मिनल-3 पर बस में आग लगने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इसमें बस पूरी तरह आग की लपटों में घिरी दिखाई दे रही है।

टर्मिनल-3 पर बस में आग लगने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इसमें बस पूरी तरह आग की लपटों में घिरी दिखाई दे रही है।

फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया है।

फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया है।

बस के पास में ही एअर इंडिया का विमान खड़ा था। हालांकि विमान को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।

बस के पास में ही एअर इंडिया का विमान खड़ा था। हालांकि विमान को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।

घटना के बाद दिल्ली एयरपोर्ट मैनेजमेंट का बयान…

घटना के बाद दिल्ली एयरपोर्ट मैनेजमेंट ने बयान जारी किया है। उन्होंने बताया- दोपहर करीब 12 बजे एक ग्राउंड हैंडलिंग कंपनी की बस में अचानक आग लग गई।

एयरपोर्ट की फायर फाइटिंग टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कुछ ही मिनटों में आग पर काबू पा लिया। उस समय बस खड़ी हुई थी और उसमें कोई यात्री मौजूद नहीं था। सभी उड़ानों का संचालन सामान्य है।

11 सितंबर- काठमांडू जा रही फ्लाइट की टेल में आग

इससे पहले 11 सितंबर को दिल्ली से काठमांडू जा रही स्पाइसजेट फ्लाइट SG041 की टेल (पिछले हिस्से) में आग लग गई थी। इसके बारे में एक दूसरे विमान के पायलट से पता चला। यह घटना तब हुई जब विमान रनवे पर उड़ान भरने के लिए खड़ा था।

काठमांडू जा रही स्पाइसजेट फ्लाइट में 100 से ज्यादा यात्री सवार थे। प्लेन को सुबह 8:10 बजे दिल्ली एयरपोर्ट से उड़ान भरनी थी। काठमांडू पहुंचने का समय 9:55 का था, लेकिन पिछले हिस्से की पाइप में आग लगने की वजह से प्लेन ने दोपहर 3 बजे उड़ान भरी।

एयरलाइंस के मुताबिक आग की खबर मिलते ही सभी यात्रियों को सुरक्षित नीचे उतारा गया। सभी यात्री सुरक्षित थे। टेल पाइप इंजन का पिछला हिस्सा होता है। यहां से गर्म हवा और धुआं बाहर निकलता है। पूरी खबर पढ़ें…

22 जुलाई- एअर इंडिया फ्लाइट के पिछले हिस्से में आग लगी

22 जुलाई को दिल्ली एयरपोर्ट पर एअर इंडिया के एक प्लेन के पिछले हिस्से के ऑक्सिलरी पावर यूनिट (APU) में आग लग गई थी।

फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट Flightradar24.com के मुताबिक यह प्लेन 22 जुलाई को दोपहर 12:12 बजे हॉन्गकॉन्ग से दिल्ली आया था। हालांकि, विमान के सभी यात्री और क्रू मेंबर को कोई नुकसान नहीं हुआ था।

यह फ्लाइट हॉन्गकॉन्ग से दिल्ली आई थी। फ्लाइट AI 315 की लैंडिंग और गेट पर पार्किंग के तुरंत बाद APU में आग लग गई। यह घटना उस समय हुई जब यात्री प्लेन से उतरने लगे थे और सिस्टम डिजाइन के अनुसार APU ऑटोमैटिक बंद हो गया था। पूरी खबर पढ़ें…

————————————–

दिल्ली एयरपोर्ट की ये खबर भी पढ़ें…

इंदौर आ रही एअर-इंडिया फ्लाइट लौटी, दिल्ली में सेफ लैंडिंग:एयरलाइन बोली- पायलट को इंजन में फायर इंडीकेशन मिला था

दिल्ली से इंदौर पर जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI2913 (ए-320 नियो विमान) को दिल्ली लौटा लिया गया। पायलट को दाहिने इंजन में आग लगने की सूचना मिली थी। एअर इंडिया ने कहा- रविवार सुबह 6.15 बजे 90 यात्रियों के साथ प्लेन ने उड़ान भरी थी। करीब आधे घंटे बाद इंजन में फायर इंडिकेशन मिला। स्टैंडर्ड प्रोसेस के तहत पायलट ने इंजन बंद किया। पूरी खबर पढ़ें….

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *