चैत्र नवरात्र का शुभारंभ हो गया है। बरेली में नवरात्र के पहले देवी मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। शहर के साहूकारा स्थित नवदुर्गा मंदिर में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतार लग गई। भक्तों ने अपनी बारी आने पर मंदिर में मातारानी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इसी तरह चौरासी घंटा मंदिर में भक्तों की भीड़ रही। सुरक्षा के लिहाज से मंदिरों के बाहर पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। भक्तों ने घरों में घट स्थापना के साथ पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की।
Trending Videos
2 of 7
नवदुर्गा मंदिर में उमड़े भक्त
– फोटो : संवाद
पंडित डॉ. सौरभ शंखधार ने बताया कि चैत्र शुक्ल प्रतिपदा नव संवत्सर का पहला दिन है। इस दिन वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और भक्तजन नौ दिनों तक मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की उपासना करते हैं। उन्होंने बताया कि नवरात्र में शक्ति साधना के अंतर्गत दुर्गा सप्तशती पाठ, नौ दिनों का उपवास, मौन व्रत, ब्रह्मचर्य पालन और मंत्र का जाप किया जाता है। साधना में कलश स्थापना, देवी को भोग और रात के समय ध्यान-जाप विशेष फलदायी माने जाते हैं। कई साधक इस दौरान गायत्री के 24 हजार मंत्रों की साधना करते हैं।
3 of 7
पीलीभीत के यशवंतरी देवी मंदिर में पूजा करते भक्त
– फोटो : संवाद
पीलीभीत के यशवंतरी देवी मंदिर में उमड़ी भीड़
पीलीभीत में नवरात्र के पहले दिन शहर, कस्बों और गांवों के माता मंदिरों में भक्तों की कतार लगी। विधि विधान से पूजा अर्चना कर कल्याण की कामना की। इस दौरान मंदिर परिसर में जय माता दी और माता के जयकारे गूंजते रहे। शहर के प्राचीन माता यशवंतरी देवी मंदिर में सुबह छह बजे से ही भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। श्रद्धालुओं ने विधि विधान से माता की आराधना की। फल, फूल और चुनरी चढ़ाई। निरंजन कुंज कॉलोनी के माता मंदिर, टनकपुर हाईवे के संतोषी माता मंदिर आदि पर भी श्रद्धालुओं की कतार लगी।
4 of 7
शाहजहांपुर के देवी मंदिर में भक्त
– फोटो : संवाद
नवरात्र के पहले दिन मां शैलपुत्री की उपासना
शाहजहांपुर में नौ देवियों की उपासना के महापर्व चैत्र नवरात्र के पहले दिन भक्तों ने सुबह शुभ मुहूर्त में घरों में कलश स्थापना कर मां शक्ति की आराधना कर सुख-समृद्धि की कामना की। सुबह से ही देवी मंदिरों में भजन-कीर्तन शुरू हो गए। मंदिरों में देवी दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी।
5 of 7
महिलाओं ने गाए देवी भजन
– फोटो : संवाद
बृहस्पतिवार सुबह पांच बजे से टाउन हाल रोड स्थित बाबा विश्वनाथ मंदिर, चौक स्थित फूलमती मंदिर, मंडी स्थित मां दुर्गा देवी मंदिर, खिरनीबाग स्थित काली माता मंदिर, बिसरात स्थित काली माता मंदिर, पुवायां-निगोही रोड स्थित मां दुर्गा देवी आदि मंदिरों में मातारानी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। भक्तों ने पहले दिन माता शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की। फल, माता की चुनरी, नारियल और मिठाई का भोग लगाया। देवी मंदिरों में सुबह से भीड़ नजर आई। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
Spread the love पहले आओ पहले पाओ योजना के तहत खाली फ्लैटों पर दी जा रही 15 प्रतिशत की छूट को आवास विकास परिषद ने 31 मार्च तक के लिए और बढ़ा दिया है। अभी यह योजना 31 जनवरी तक ही थी। Source link
Spread the love एसएससी ने सिलेक्शन पोस्ट फेज-14 भर्ती 2026 के तहत विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके माध्यम से केंद्र सरकार के अलग-अलग मंत्रालयों, विभागों और कार्यालयों में 3,003 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। भर्ती में मैट्रिक, इंटरमीडिएट और स्नातक स्तर के पद शामिल हैं। Trending Videos […]
Spread the love कोतवाली क्षेत्र के अजीतमल कस्बे के मोहल्ला आजाद नगर (गढ़ा) में रविवार रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए नगदी समेत लाखों रुपये मूल्य के जेवरात चोरी कर लिए। घटना के समय परिवार के सदस्य छत पर सो रहे थे, जबकि गृहस्वामी सवारियों को लेकर बिठूर गया हुआ था। प्राप्त […]