25 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

मुंबई के जुहू में हुई गोलीबारी की घटना के बाद अभिनेता टाइगर श्रॉफ की सेहत में सुधार हो रहा है। ताजा तस्वीरों में टाइगर बिना पट्टियों के बेहतर स्थिति में नजर आ रहे हैं।
मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) नेता और अधिवक्ता आशीष शेलार ने टाइगर श्रॉफ के घर पहुंचकर उनसे मुलाकात की और उनका हाल जाना।
इससे पहले हमले के बाद जब पूर्व मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे मिलने पहुंचे थे, तब टाइगर के सीने, कंधे और दाहिने हाथ पर पट्टियां बंधी हुई दिखाई दी थीं। वहीं इस मामले में आरोपियों ने खुलासा किया कि टाइगर उनके असली टार्गेट नहीं थे। वे मुंबई किसी अन्य हाई-प्रोफाइल शख्सियत की हत्या के इरादे से आए थे

ताजा तस्वीरों में टाइगर बिना पट्टियों के बेहतर स्थिति में नजर आ रहे हैं।
दावा- टाइगर श्रॉफ नहीं थे असली टार्गेट मामले में सूत्रों के हवाले से एनडीटीवी ने दावा किया है कि शूटरों का असली निशाना टाइगर श्रॉफ नहीं थे। रविवार शाम जुहू में फुटबॉल मैच खेलकर लौट रहे टाइगर की कार पर बिहार के ऋतिक उर्फ रोशन (22) और हरियाणा के रेहान (18) व फूल सिंह (18) ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाई थीं। मंगलवार को पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे मुंबई किसी अन्य हाई-प्रोफाइल शख्सियत की हत्या के इरादे से आए थे, लेकिन कड़ी सुरक्षा के कारण वहां तक न पहुंच पाने पर उन्होंने प्रशंसकों की रील्स के जरिए टाइगर की सुरक्षा का जायजा लिया और उन्हें अपना निशाना बना लिया। हमलावरों ने उनके इंस्टाग्राम अकाउंट्स से लोकेशन ट्रैक कर बॉलीवुड में दहशत फैलाने के लिए टाइगर पर 7 राउंड फायरिंग की थी, जिसके बाद बंदूक जाम होने पर वे और उनका ड्राइवर घायल अवस्था में गाड़ी चलाकर वहां से निकलने में कामयाब रहे। आशीष शेलार ने घर जाकर जाना हाल-चाल
बीजेपी नेता आशीष शेलार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मुलाकात की तस्वीरें शेयर करते हुए बताया कि उन्होंने जुहू में हुई दुर्भाग्यपूर्ण गोलीबारी के बाद टाइगर से मुलाकात की। शेलार ने लिखा कि हमारे समाज में इस तरह की हिंसक वारदातों के लिए कोई जगह नहीं है। उन्होंने अभिनेता के जल्द पूरी तरह स्वस्थ होने की कामना की।

शुरुआती तस्वीरों में बंधी थीं पट्टियां, अब दिखा सुधार
18 अक्टूबर को हुए हमले के बाद सामने आई तस्वीरों में उनके शरीर पर चोटों के निशान और पट्टियां साफ दिख रही थीं। उनके दाहिने हाथ पर कोहनी से पंजे तक बैंडेज और सीने पर ड्रेसिंग की गई थी।
हालांकि, आशीष शेलार के साथ हुई ताजा मुलाकात की तस्वीरों में टाइगर बिना किसी पट्टी के सामान्य नजर आ रहे हैं।

18 अक्टूबर को जुहू में हुई थी कार पर फायरिंग
18 अक्टूबर की शाम को जुहू के पुष्पा पार्क इलाके में फुटबॉल खेलकर घर लौटते समय तीन अज्ञात बाइक सवार हमलावरों ने टाइगर की कार पर फायरिंग कर दी थी। इस अचानक हुए हमले में टाइगर सुरक्षित रहे, लेकिन उनका ड्राइवर घायल हो गया था। हादसे के तुरंत बाद टाइगर खुद कार चलाकर अपने ड्राइवर को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले गए थे, जहां उसका इलाज चल रहा है।

कोटा से तीनों गिरफ्तार शूटर गिरफ्तार टाइगर श्रॉफ पर हमले को लेकर मुंबई पुलिस ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। मुंबई पुलिस के डीसीपी ने बताया कि, जिस तरह से गोलियां चलाईं गईं। आरोपी मर्डर के प्लान से ही आए थे।
उधर टाइगर की कार पर फायरिंग करने वाले हमलावर 15 घंटे में राजस्थान के कोटा रेलवे स्टेशन से पकड़े गए। टाइगर पर रविवार शाम 7 बजे हमला किया गया था।

तीनों आरोपियों को कोटा सीएसपी ऑफिस में मीडिया के सामने पेश किया गया।
आरोपी जयपुर, दिल्ली के रास्ते नेपाल भागने की तैयारी में थे। मुंबई पुलिस से सूचना मिलने के बाद कोटा पुलिस ने सुबह 10:30 बजे रेलवे स्टेशन से पकड़ा।
कोटा की एसपी तेजस्विनी गौतम के मुताबिक, तीनों पुणे-जयपुर एक्सप्रेस से जयपुर जा रहे थे। जनरल कोच में हिरासत में लिया गया। इनके पास से कोई हथियार बरामद नहीं हुआ है।
ये खबर भी पढ़ें टाइगर श्रॉफ फायरिंग- शूटर रेहान के 2 दोस्त पकड़ाए:मां बोली- ₹2 लाख कमाने का ऑफर आया; मुंबई क्राइम ब्रांच ने कॉल कर डिटेल्स बताईं

एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले हरियाणा के शूटर रेहान की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसके दो दोस्तों समीर और बोनी को भी डिटेन कर लिया है। रेहान की मां शमशीदा ने कहा कि सोनीपत पुलिस दोनों को साथ ले गई है। हालांकि, पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। समीर, रेहान का पड़ोसी भी रहा है। पूरी खबर पढ़ें








