दिल्ली एयरपोर्ट पर एक दिन में 800 फ्लाइट्स लेट:  20 उड़ानें रद्द; ऑटोमैटिक एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम में तकनीकी खराबी; भोपाल, चंडीगढ़ में भी डिले
टिपण्णी

दिल्ली एयरपोर्ट पर एक दिन में 800 फ्लाइट्स लेट: 20 उड़ानें रद्द; ऑटोमैटिक एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम में तकनीकी खराबी; भोपाल, चंडीगढ़ में भी डिले

Spread the love


नई दिल्ली42 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
दिल्ली एयरपोर्ट के बाहर शुक्रवार को यात्री परेशान दिखे। बाहर लंबी कतारें दिखीं। - Dainik Bhaskar

दिल्ली एयरपोर्ट के बाहर शुक्रवार को यात्री परेशान दिखे। बाहर लंबी कतारें दिखीं।

दिल्ली एयरपोर्ट पर शुक्रवार को 800 से ज्यादा डोमेस्टिक और इंटरनेशनल उड़ानों में देरी हुई। एयरपोर्ट के एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम में तकनीकी खराबी की वजह से एयर ट्रैफिक कंट्रोलर्स यानी ATC को फ्लाइट्स का शेड्यूल नहीं मिल पा रहा है।

ATC के ऑटोमेटिक मैसेज स्विच सिस्टम (AMSS) में गड़बड़ी आई है। यह प्लेन के शेड्यूल यानी टेकऑफ और लैंडिंग की जानकारी देता है। ATC अधिकारी पहले से मौजूद डेटा के मुताबिक मैन्युअली फ्लाइट शेड्यूल तैयार कर रहे हैं। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने X पर पोस्ट कर जानकारी दी।

इंडिगो, एअर इंडिया, एअर इंडिया एक्सप्रेस, स्पाइसजेट और अकासा एअर ने कहा कि एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम में तकनीकी समस्या के कारण दिल्ली हवाई अड्डे पर उनकी उड़ानों में देरी हो रही है। एयरलाइनों ने अब तक 20 उड़ानें रद्द कर दी हैं।

दिल्ली एयरपोर्ट पर फ्लाइट लेट होने का असर बाकी एयरपोर्ट्स पर भी दिखा। दिल्ली से वहां आने-जाने वाली फ्लाइट भी लेट हुईं। हालात कब तक सामान्य होंगे, अभी इस बारे में दिल्ली एयरपोर्ट अथॉरिटी ने कोई जानकारी नहीं दी है।

दिल्ली एयरपोर्ट की 3 तस्वीरें…

दिल्ली एयरपोर्ट के काउंटर्स के बाहर शुक्रवार को बड़ी तादाद में पैसेंजर्स इंतजार करते दिखे।

दिल्ली एयरपोर्ट के काउंटर्स के बाहर शुक्रवार को बड़ी तादाद में पैसेंजर्स इंतजार करते दिखे।

दिल्ली एयरपोर्ट के एयरोब्रिज पर यात्रियों की लंबी लाइन लगी है।

दिल्ली एयरपोर्ट के एयरोब्रिज पर यात्रियों की लंबी लाइन लगी है।

दिल्ली एयरपोर्ट पर कई पैसेंजर शुक्रवार सुबह पहुंचे तो उन्हें 30-50 मिनट इंतजार करना पड़ा।

दिल्ली एयरपोर्ट पर कई पैसेंजर शुक्रवार सुबह पहुंचे तो उन्हें 30-50 मिनट इंतजार करना पड़ा।

फ्लाइट ट्रैकिंग पोर्टल पर दिल्ली के आसमान की तस्वीर

उड़ानों के रूट को ट्रैक करने वाले पोर्टल ‘फ्लाइट अवेयर’ ने दिल्ली के आसमान में मंडरा रहे प्लेन्स की लोकेशन को ग्राफिक के जरिए दिखाया है। इसमें कई फ्लाइट्स को एक ही जगह चक्कर लगाते देखा जा सकता है।

सोर्स: https://www.flightaware.com/live/airport/VIDP

सोर्स: https://www.flightaware.com/live/airport/VIDP

न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक गुरुवार शाम से ही एयरपोर्ट पर तकनीकी खराबी थी। फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट Flightradar24.com के मुताबिक गुरुवार को 513 फ्लाइट्स देरी से रवाना हो सकी थीं।

फ्लाइट्स लेट होने का असर, 4 पॉइंट्स में

  1. यात्री परेशान: चेक-इन, गेट पर इंतजार, बोर्डिंग लेट, कनेक्शन फ्लाइट छूटने का खतरा बढ़ गया।
  2. ऑपरेशन प्रभावित: दिल्ली एयरपोर्ट में रोजाना 1,500 से अधिक फ्लाइट आती-जाती हैं। इससे एयरलाइन और एयरपोर्ट के कामकाज में देरी हुई।
  3. बाकी एयरपोर्ट्स पर असर: दिल्ली के अलावा बेतिया, लखनऊ, जयपुर, चंडीगढ़ जैसे एयरपोर्ट्स पर भी असर देखा गया।
  4. अपकमिंग फ्लाइट्स डिले: लेट फ्लाइट्स की वजह अपकमिंग फ्लाइट्स का शेड्यूल प्रभावित होता है। फ्लाइट्स लेट होती जाती हैं।

ऑटोमेटिक मैसेज स्विचिंग सिस्टम क्या है जानिए

AMSS (ऑटोमेटिक मैसेज स्विचिंग सिस्टम) एयर ट्रैफिक कंट्रोल सर्विस से जुड़ा कंप्यूटर नेटवर्क सिस्टम है। AMSS के जरिए हजारों टेक्स्ट-बेस्ड मैसेज हर दिन पायलट, ग्राउंड स्टाफ और दूसरे एयरपोर्ट्स तक रीयल-टाइम भेजे जाते हैं।

इन मैसेज में क्या होता है-

  • हर फ्लाइट का पूरा रूट, ऊंचाई, फ्यूल आदि की जानकारी
  • फ्लाइट ने कब उड़ान भरी
  • फ्लाइट कब लैंड हुई
  • उड़ान में देरी की सूचना
  • प्लान बदला या रद्द किया गया
  • मौसम संबंधी अपडेट
  • एयरस्पेस में चेतावनियां

यह कैसे काम करता है? एयरलाइन या पायलट फ्लाइट-प्लान डालते हैं। AMSS उस डेटा को चेक करके सही जगह (ATC, दूसरे एयरपोर्ट, संबंधित एयरलाइन) तक पहुंचाता है। अगर रूट या मौसम बदलता है, तो सिस्टम तुरंत सभी को अपडेट भेजता है। यह पूरे एयर ट्रैफिक रूट को सिंक रखता है।

अगर AMSS काम न करे तो क्या होता है?

अगर सिस्टम फेल हो जाए, जैसे दिल्ली में हुआ —

  • ऑटोमेटिक मैसेज बंद: फ्लाइट-प्लान, रूट क्लियरेंस और अपडेट मैन्युअली (हाथ से) करने पड़ते हैं।
  • ATC पर काम का बोझ: हर मैसेज या मंजूरी अब इंसानों को खुद भेजनी होती है।
  • देरी और भीड़: जब फ्लाइट-प्लान अप्रूव होने में समय लगता है, तो टेकऑफ-लैंडिंग धीमी हो जाती है। इससे एयरपोर्ट पर भीड़ बढ़ जाती है।
  • सुरक्षा जोखिम: ऑटोमेटिक कोऑर्डिनेशन न होने पर (human error) की संभावना बढ़ जाती है।

हवाई जहाजों की ट्रैफिक पुलिस है ATC, AI इमेज से समझिए

एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) एयरपोर्ट्स पर मौजूद सेंट्रल कंट्रोलिंग सिस्टम होता है। यह हवाई जहाजों को जमीन पर, हवा में और आसमान के अलग-अलग हिस्सों में निर्देश जारी करता है। आसान भाषा में कहा जाए तो यह ट्रैफिक पुलिस की तरह ही है, लेकिन सिर्फ हवाई जहाजों के लिए।

इससे पहल के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे के ब्लॉग से गुजर जाएं……

अपडेट्स

09:44 AM7 नवम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

रिपोर्ट्स में दावा- समाधान नहीं तो फ्लाइट्स कैंसिल हो सकती हैं

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि दोपहर 3 बजे तक एटीसी की गड़बड़ी का हल नहीं निकल पाया है। इसके चलते फ्लाइट्स कैंसिल भी की जा सकती हैं। न्यूज18 के अनुसार, ATC में मैलवेयर घुसपैठ के कारण गड़बड़ी होने की संभावना है।

09:20 AM7 नवम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

रोम और लंदन जाने वाली फ्लाइट्स भी लेट

एयरपोर्ट पर मौजूद यात्रियों के मुताबिक आईटीए एयरवेज़ (रोम) और वर्जिन अटलांटिक (लंदन) जैसी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें प्रभावित हुईं।

08:30 AM7 नवम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

फ्लाइट अवेयर का रियल टाइम मैप, चक्कर काट रहे विमान

दिल्ली एयरपोर्ट के ATC में खराबी होने से कई फ्लाइट्स की लैंडिंग में देरी हो रही है। फ्लाइट अवेयर के मुताबिक ये फ्लाइट्स दिल्ली के आसमान में चक्कर काट रहीं हैं।

08:08 AM7 नवम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

अहमदाबाद एयरपोर्ट पर दिल्ली से आने वाली 11 फ्लाइट्स पर असर

  • इंडिगो की 6E 5046, 2033, 163, 6694 और 5186
  • एयर इंडिया की AI 817, 2959, 2715 और 881
  • स्मार्टविंग्स की SG 8193 और आकासा एयर की QP 1334

08:03 AM7 नवम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

अमृतसर एयरपोर्ट पर दिल्ली आने-जाने वाली 5 फ्लाइट्स पर असर

अमृतसर एयरपोर्ट पर दिल्ली आने-जाने वाली 5 फ्लाइट्स पर असर पड़ा है।

  • इंडिगो- फ्लाइट 6ई2506- एक घंटा लेट
  • एयर इंडिया फ्लाइट एआई.1884- 5 घंटा लेट
  • एयर इंडिया फ्लाइट एआई496- 1:15 घंटा लेट
  • इंडिगो फ्लाइट 6ई6848- 2 घंटा लेट
  • एयर इंडिया एआई492- आधा घंटा लेट

08:01 AM7 नवम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

दिल्ली एयरपोर्ट पर लंबी कतारें, फोटो और वीडियो देखें

07:55 AM7 नवम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने कहा- टीमें काम कर रही हैं

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने बताया कि तकनीकी टीमें सिस्टम को जल्द से जल्द ठीक करने के लिए काम कर रही हैं।

07:45 AM7 नवम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

10 पॉइंट्स में समझें ATC कैसे काम करता है

07:43 AM7 नवम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

ऑटोमेटिक मैसेज स्विचिंग सिस्टम क्या है जानिए

AMSS (ऑटोमेटिक मैसेज स्विचिंग सिस्टम) एयर ट्रैफिक कंट्रोल सर्विस से जुड़ा कंप्यूटर नेटवर्क सिस्टम है। AMSS के जरिए हजारों टेक्स्ट-बेस्ड मैसेज हर दिन पायलट, ग्राउंड स्टाफ और दूसरे एयरपोर्ट्स तक रीयल-टाइम भेजे जाते हैं।

इन मैसेज में क्या होता है-

  • हर फ्लाइट का पूरा रूट, ऊंचाई, फ्यूल आदि की जानकारी
  • फ्लाइट ने कब उड़ान भरी
  • फ्लाइट कब लैंड हुई
  • उड़ान में देरी की सूचना
  • प्लान बदला या रद्द किया गया
  • मौसम संबंधी अपडेट
  • एयरस्पेस में चेतावनियां

यह कैसे काम करता है? एयरलाइन या पायलट फ्लाइट-प्लान डालते हैं। AMSS उस डेटा को चेक करके सही जगह (ATC, दूसरे एयरपोर्ट, संबंधित एयरलाइन) तक पहुंचाता है। अगर रूट या मौसम बदलता है, तो सिस्टम तुरंत सभी को अपडेट भेजता है। यह पूरे एयर ट्रैफिक रूट को सिंक रखता है।

अगर AMSS काम न करे तो क्या होता है?

अगर सिस्टम फेल हो जाए, जैसे दिल्ली में हुआ —

  • ऑटोमेटिक मैसेज बंद: फ्लाइट-प्लान, रूट क्लियरेंस और अपडेट मैन्युअली (हाथ से) करने पड़ते हैं।
  • ATC पर काम का बोझ: हर मैसेज या मंजूरी अब इंसानों को खुद भेजनी होती है।
  • देरी और भीड़: जब फ्लाइट-प्लान अप्रूव होने में समय लगता है, तो टेकऑफ-लैंडिंग धीमी हो जाती है। इससे एयरपोर्ट पर भीड़ बढ़ जाती है।
  • सुरक्षा जोखिम: ऑटोमेटिक कोऑर्डिनेशन न होने पर (human error) की संभावना बढ़ जाती है।

07:37 AM7 नवम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

दिल्ली एयरपोर्ट पर 300 उड़ानों में देरी 

दिल्ली एयरपोर्ट पर शुक्रवार को सैकड़ों यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा, क्योंकि एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम में तकनीकी समस्या आने के कारण लगभग 300 उड़ानें देरी से चल रही थीं। सूत्रों के अनुसार, अधिकारी इस खराबी को ठीक करने में जुटे हुए हैं।

इंडिगो, एयर इंडिया, स्पाइसजेट और अकासा एयर ने कहा है कि एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम में आई समस्या के चलते दिल्ली एयरपोर्ट पर उनकी उड़ानों में देरी हो रही है।

07:29 AM7 नवम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

दिल्ली एयरपोर्ट समेत एयरलाइन्स की एडवाइजरी

फ्लाइट ऑपरेशन्स में देरी के कारण दिल्ली एयरपोर्ट ऑथोरिटी समेत प्रमुख एयरलाइन्स, अकासा, एअर इंडिया, स्पाइज जेट, इंडिगो ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है। इसमें कहा गया है कि फ्लाइट ऑपरेशन में देरी हो रही है। इसलिए यात्री अपनी फ्लाइट से जुड़े अपडेट चेक करते रहें।

07:28 AM7 नवम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

दिल्ली एयरपोर्ट पर एक हफ्ते से मिल रहे फेक सिग्नल

दिल्ली में पिछले एक हफ्ते से विमानों के GPS सिग्नल में फेक अलर्ट आ रहे हैं। जिसे GPS स्पूफिंग भी कहते हैं। इसके तहत पायलटों को गलत लोकेशन और नेविगेशन डेटा अलर्ट मिल रहे हैं। एयर ट्रैफिक कंट्रोल के सूत्रों के अनुसार दिल्ली के करीब 100 किमी के दायरे में ऐसी घटनाएं सामने आई हैं। फ्लाइट रेगुलेटर डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) को इसके बारे में जानकारी दे दी गई है।

स्पूफिंग एक प्रकार का साइबर अटैक है जो नेविगेशन सिस्टम को गुमराह करने के लिए फेक GPS सिग्नल भेजता है। ज्यादातर इसका इस्तेमाल वॉर जोन में किया जाता है, ताकि दुश्मनों के ड्रोन और विमानों को नष्ट किया जा सके।

07:28 AM7 नवम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

पायलट ने बताया- लैंडिंग के वक्त आया फेक अलर्ट

एक एयरलाइंस के पायलट ने बताया कि पिछले हफ्ते उन्होंने 6 दिन फ्लाइट उड़ाई और हर बार GPS स्पूफिंग का सामना करना पड़ा। पायलट के मुताबिक, दिल्ली एयरपोर्ट पर एक बार फ्लाइट लैंड करने के दौरान, उसके कॉकपिट सिस्टम में अलर्ट आया कि आगे रूट पर कोई खतरा है। वास्तव में वहां ऐसा कुछ नहीं था। ऐसा ही कुछ अन्य फ्लाइट्स के साथ भी हुआ। इससे कई उड़ानों में देरी भी हुई।

सूत्रों ने बताया कि भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर जीपीएस स्पूफिंग होना आम बात है, लेकिन दिल्ली के ऊपर ऐसी घटनाएं असामान्य हैं। दिल्ली के आसपास आर्मी एक्सरसाइज के बारे में पायलटों और ATCO को कोई सलाह भी नहीं दी गई थी, जिससे उन्हें सावधानी बरतने की जरूरत हो। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *