दिल्ली की हवा खराब, प्रदूषण रोकने स्टेज-1 के उपाय लागू:  MP-राजस्थान में पारा 15°C तक पहुंचा, देश में 110 साल की तीसरी सबसे तेज ठंड पड़ेगी
टिपण्णी

दिल्ली की हवा खराब, प्रदूषण रोकने स्टेज-1 के उपाय लागू: MP-राजस्थान में पारा 15°C तक पहुंचा, देश में 110 साल की तीसरी सबसे तेज ठंड पड़ेगी

Spread the love


  • Hindi News
  • National
  • IMD Weather Cold Wave Alert Update; Himachal Kashmir | Rajasthan MP Punjab Haryana

नई दिल्ली/भोपाल/लखनऊ6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
दिल्ली में मंगलवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 211 दर्ज किया गया, जो 'खराब' श्रेणी में आता है। - Dainik Bhaskar

दिल्ली में मंगलवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 211 दर्ज किया गया, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है।

दिल्ली में मंगलवार को हवा की गुणवत्ता खराब हो गई। इसके चलते कमिशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (CAQM) ने इस मौसम में पहली बार ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान वन (GRAP-1) के 27 तरह के प्रतिबंध लागू कर दिए।

इसके तहत कंस्ट्रक्शन साइट्स पर धूल को कंट्रोल करने, खुले में कचरा जलाने पर रोक और नियमित रूप से सड़क सफाई जैसे उपाय किए जाते हैं। साथ ही एंटी-स्मॉग गन का उपयोग, पानी का छिड़काव करना आदि शामिल हैं। सभी एजेंसियां कोशिश करेंगी कि हवा और खराब न होने पाए।

नागरिकों से भी उपायों का कड़ाई से पालन कराया जाता है। CAQM ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद 13 दिसंबर, 2024 को GRAP-1 के उपाय तय किए थे।

आज दिल्ली में औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 211 दर्ज किया गया, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है। GRAP-1 के प्रतिबंध तब लागू किए जाते हैं जब AQI 201 से 300 के बीच होती है।

ऊपरी हिमालय का 86% हिस्सा बर्फ से ढंका

उत्तराखंड में केदारनाथ धाम के ऊपरी हिस्सों पर पहाड़ों पर बर्फ जमने लगी है।

उत्तराखंड में केदारनाथ धाम के ऊपरी हिस्सों पर पहाड़ों पर बर्फ जमने लगी है।

उधर, देश में इस बार तेज ठंड पड़ेगी, क्योंकि ऊपरी हिमालय का 86% हिस्सा समय से दो महीने पहले ही बर्फ से ढंक गया है। पिछले दिनों आए वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण पूरे हिमालय पर तापमान 2 से 3°C कम बना हुआ है।

इस वजह से ताजा बर्फ फिलहाल पिघल नहीं रही। यह अच्छा संकेत है। दिसंबर में ला नीना सक्रिय हो रहा है। जो प्रशांत महासागर के तापमान के सामान्य से ठंडा होने की एक मौसमी घटना है। इसके कारण भारत में अच्छी बारिश और ज्यादा ठंड पड़ती है।

ऊपरी हिमालय यानी 4 हजार फीट से ज्यादा ऊंचाई वाले इलाकों में औसत तापमान माइनस 15°C या उससे भी कम रहता है। ला नीना के कारण उत्तर, मध्य और पूर्वी भागों में औसत तापमान 3-4°C तक और गिर सकता है।

मध्य प्रदेश में ठंड ने समय से पहले दस्तक दे दी है। भोपाल में मिनिमम टेम्परेचर 15.8°C रिकॉर्ड हुआ, जो सामान्य से 3.6°C कम है। भोपाल में यह तापमान पिछले 26 साल में अक्टूबर के पहले पखवाड़े में तीसरी बार इतना कम रिकॉर्ड हुआ है।

इधर, राजस्थान में दिन और रात के तापमान में अंतर नजर आने लगा है। सीकर में रात का मिनिमम टेम्परेचर 15°C से नीचे रिकॉर्ड हुआ।

नेपाल से लेकर कश्मीर तक एक ही नजारा, बर्फ का कैचमेंट भी बढ़ा डॉ. मेहता के मुताबिक ताजा बर्फबारी ने ग्लेशियरों की सेहत दुरुस्त होने के भी संकेत दिए हैं। हिमालय पर तापमान कम होने के चलते इस बार बर्फ पिघल नहीं रही। इससे ग्लेशियर 5 साल के लिए रिचार्ज हो जाएंगे। पूरे उत्तर भारत की नदियों के स्रोत नहीं सूखेंगे।

सिक्किम, कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल से लेकर नेपाल तक पूरे उच्च हिमालय पर सफेद बर्फ की चादर बिछी हुई है। बर्फ का कैचमेंट एरिया भी बढ़ गया है। इसी वजह से मध्य और निम्न हिमालयी क्षेत्रों व मैदानों में अक्टूबर से ही पारा गिरने लगा है।

दुनिया का औसत तापमान 122 साल में 0.99 डिग्री बढ़ा, अब घट रहा वैज्ञानिक आंकड़े बताते हैं कि भारतीय उपमहाद्वीप का औसत सतही तापमान पिछले 122 सालों में 0.99° डिग्री सेल्सियस बढ़ा है, लेकिन 2025 के आखिर तक यह वृद्धि अस्थायी रूप से उलट जाएगी, क्योंकि ला नीना के कारण वैश्विक औसत तापमान 0.2° डिग्री तक गिरने की संभावना है।

अब जानिए आज राज्यों के मौसम का हाल

मध्य प्रदेश: राज्य से मानसून की विदाई, लेकिन बारिश जारी रहेगी;15-16 अक्टूबर को दक्षिणी हिस्से में अलर्ट

पूरे मध्य प्रदेश से मानसून की विदाई हो गई है। सोमवार को सिंगरौली, सीधी, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, डिंडोरी, मंडला, बालाघाट, जबलपुर, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा से भी मानसून विदा हो गया। इस साल 3 महीने 28 दिन मानसून एक्टिव रहा। 16 जून को प्रदेश में मानसून की एंट्री हुई थी। हालांकि, भले ही मानसून लौट गया है, लेकिन बारिश का दौर जारी रहेगा। पूरी खबर पढ़ें…

राजस्थान: पारा 15 डिग्री से नीचे आया, दिन के तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी; अगले 4 दिन साफ रहेगा मौसम

राजस्थान में सर्दी की शुरुआत के साथ ही तापमान में उतार-चढ़ाव शुरू हो गया है। एक तरफ दिन के तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो रही है, तो दूसरी तरफ रात के तापमान में कुछ शहरों में बड़ा उतार-चढ़ाव हो रहा है। सीकर में कल रात का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया। मौसम विशेषज्ञों ने बताया- राज्य में अगले 4-5 दिन मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में मामूली बदलाव की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें…

हिमाचल प्रदेश: राज्य में ठंड से राहत, 8 दिन में पहली बार नॉर्मल से ज्यादा हुआ तापमान

हिमाचल प्रदेश में चार दिन से खिल रही धूप से मौसम सुहावना हो गया है। अगले एक सप्ताह तक भी मौसम पूरी तरह साफ रहने का पूर्वानुमान है। इससे तापमान में और उछाल आएगा। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में बीते आठ दिनों में पहली बार न्यूनतम और अधिकतम तापमान नॉर्मल से ज्यादा हुआ है। इससे ठंड से छुटकारा मिल गया है। प्रदेश के सभी शहरों में 6 अक्टूबर से लेकर तापमान नॉर्मल से काफी नीचे चल रहा था। पूरी खबर पढ़ें…

हरियाणा: दिन गर्म-रातें ठंडी हुई, गुरुग्राम और हिसार में सबसे कम तापमान दर्ज; पलवल में पारा 34 डिग्री पर

पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद हरियाणा के मैदानी इलाकों में रात के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। गुरुग्राम में मिनिमम टेम्परेचर 16.4 डिग्री सेल्सियस, जबकि हिसार और महेंद्रगढ़ में 16.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें…

पंजाब: हल्की बढ़ोतरी के बाद तापमान सामान्य, दोपहर में हल्की गर्मी, सुबह- शाम हुई ठंडी; बारिश के आसार नहीं

पंजाब के अधिकतम तापमान में जहां हल्की बढ़ोतरी हुई, वहीं मिनिमम टेम्परेचर गिरा है। मंगलवार की शुरुआत भी साफ आसमान के साथ हुई। यानी कि आज भी दिन भर धूप खिलेगी। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आने वाले 15 दिन दोपहर के समय हल्की गर्मी महसूस हो सकती है, लेकिन सुबह- शाम व रातें ठंडी रहने वाली हैं। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *