दिल्ली की CM ने किए बांके बिहारी के दर्शन:  शादी की वर्षगांठ पर की पूजा, गोवर्धन में की थी पैदल परिक्रमा – Mathura News
टिपण्णी

दिल्ली की CM ने किए बांके बिहारी के दर्शन: शादी की वर्षगांठ पर की पूजा, गोवर्धन में की थी पैदल परिक्रमा – Mathura News

Spread the love


बांके बिहारी जी के दर्शन करने पहुंचीं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता इस दौरान पूरे भक्ति भाव में नजर आईं

शनिवार को दो दिवसीय धार्मिक यात्रा पर मथुरा दौरे पर पहुंचीं दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने रविवार की सुबह वृंदावन पहुंच कर भगवान बांके बिहारी जी के दर्शन किए। सीएम बनने के बाद पहली बार मथुरा दौरे पर आईं रेखा गुप्ता इस दौरान पूरे भक्ति भाव में नजर आईं।

.

बांके बिहारी जी को निहारती रहीं सीएम

रविवार की सुबह दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता बांके बिहारी मंदिर पहुंच गईं। जहां उन्होंने पहले पति के साथ देहरी पूजन किया। इसके बाद जैसे ही मंदिर के पट खुले वह दर्शन करने के लिए VIP कटघरा में पहुंच गईं। जहां से उन्होंने बांके बिहारी जी को निहारा। करीब 5 मिनट तक फूल बंगला में विराजमान भगवान बांके बिहारी को वह एकटक निहारती रहीं।

बांके बिहारी मंदिर पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता

बांके बिहारी मंदिर पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता

गोस्वामी ने कराया पूजन

बांके बिहारी मंदिर पहुंचीं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उनके पति को मंदिर के पुजारी मयंक गोस्वामी बंटू ने पूजा अर्चना कराई। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बांके बिहारी जी के समक्ष रोली से स्वस्तिक बनाया और वहां इत्र लगाया। इसके बाद भगवान को भोग और बांसुरी अर्पित की। दर्शन करने के बाद मंदिर के पुजारियों ने उनको भगवान का प्रसाद और अंग वस्त्र भेंट किया।

मंदिर में पूजन अर्चन कराते मयंक गोस्वामी बंटू

मंदिर में पूजन अर्चन कराते मयंक गोस्वामी बंटू

भगवान से लिया आशीर्वाद

दर्शन करने के बाद मीडिया से रूबरू हुईं सीएम रेखा गुप्ता ने बताया कि शादी की सालगिरह पर भगवान के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने प्रदेश और देश में खुशहाली रहे इसके लिए भगवान बांके बिहारी जी से आशीर्वाद मांगा है। उन्होंने यमुना शुद्धिकरण पर कहा इसके लिए उनकी सरकार लगातार काम कर रही है।

शादी की सालगिरह पर दर्शन करने पहुंचीं सीएम ने भगवान से आशीर्वाद लिया

शादी की सालगिरह पर दर्शन करने पहुंचीं सीएम ने भगवान से आशीर्वाद लिया

शनिवार की शाम को सीएम ने पति के साथ गोवर्धन की परिक्रमा लगाई थी

शनिवार की शाम को सीएम ने पति के साथ गोवर्धन की परिक्रमा लगाई थी

गोस्वामियों ने रखा कॉरिडोर का मुद्दा

बांके बिहारी दर्शन करने पहुंची दिल्ली की सीएम को मंदिर के गोस्वामियों ने कॉरिडोर मुद्दा बताया। मयंक बंटू गोस्वामी ने बताया कि उन्होंने कॉरिडोर और न्यास का मुद्दा उनको बताया। जिस पर उन्होंने कहा कि इससे किसी का कोई हनन नहीं होने वाला है। इस पर मयंक गोस्वामी ने कहा कि वृंदावन की पहचान गलियां खत्म हो जाएंगी जिस पर दिल्ली की सीएम ने कहा इसको लेकर वह बात करेंगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *