टिपण्णी

दिल्ली के गुरुद्वारे में पुलिस घुसी, केजरीवाल के खिलाफ शिकायत: DSGMC ने कहा- गलत वीडियो फैलाया; CM मान बोले- मर्यादा को ठेस पहुंचाई – Chandigarh News

Spread the love




दिल्ली के श्री बंगला साहिब गुरुद्वारे में पुलिस की कार्रवाई के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस मामले में आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल और उनके समर्थकों के खिलाफ दिल्ली पुलिस को शिकायत दी गई है। गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी का आरोप है कि मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारी जबरन गुरुद्वारे में घुसे। उन्होंने परिसर में इंकलाब जिंदाबाद और जय भीम जैसी राजनीतिक नारेबाजी की। इन प्रदर्शनकारियों पर पुलिस की कार्रवाई का वीडियो अरविंद केजरीवाल और उनके समर्थकों ने सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसमें गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी को ही गलत बता दिया। कमेटी अध्यक्ष ने मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ सिलेक्टिव और गलत जानकारी फैलाने के मामले में कार्रवाई होनी चाहिए। इस मामले में पंजाब CM भगवंत मान समेत कई नेताओं ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि पुलिस गुरुद्वारे में जूते पहनकर और बिना सिर ढंके घुसी। सिखों की गरिमा को ठेस पहुंचाई गई। उन्होंने भी जांच की मांग की है। प्रबंधन कमेटी ने पुलिस को ये शिकायत दी पुलिस को दी गई शिकायत की कॉपी पंजाब CM इस मामले में क्या बोले इस मामले में पंजाब CM भगवंत मान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर लिखा- मैं दिल्ली के गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब में दिल्ली पुलिस की ओर से जबरन प्रवेश किए जाने की कड़े शब्दों में निंदा करता हूं। इतिहास गवाह है कि गुरुघर के दरवाजे हमेशा जरूरतमंदों को शरण देने के लिए खुले रहते हैं। यदि विरोध प्रदर्शन कर रहे देश के युवा वहां प्रवेश करते, तो गुरुघर की परंपरा के अनुसार सेवादार उन्हें शरण देते। CM ने आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस ने तालिबानी रवैया अपनाते हुए सिर ढंके बिना और जूते पहनकर गुरुद्वारा साहिब में प्रवेश किया तथा गुरुघर की मर्यादा को ठेस पहुंचाई। सिख समुदाय भाजपा की इस शर्मनाक हरकत को कभी माफ नहीं करेगा। दिल्ली पुलिस भी सफाई दे चुकी इस पर दिल्ली पुलिस ने स्पष्ट किया कि पुलिसकर्मी किसी पवित्र स्थान के अंदर नहीं गए, बल्कि उस कॉमन पैसेज पर चल रहे थे, जिसका इस्तेमाल सभी श्रद्धालु जूते उतारने वाले स्थान तक जाने के लिए करते हैं। पुलिस ने इस वीडियो को दुर्भावनापूर्ण बताते हुए कानूनी कार्रवाई की बात कही है। पूरा मामला 5 पॉइंट्स में जानिए पंजाब में बयानबाजी शुरू हुई इस पर पंजाब के CM भगवंत मान ने इस घटना की निंदा करते हुए दिल्ली पुलिस के रवैये को तालिबानी करार दिया। उन्होंने कहा कि गुरु का घर हमेशा जरूरतमंदों को शरण देता आया है, लेकिन पुलिस ने जूते पहनकर और नंगे सिर गुरुघर में प्रवेश कर मर्यादा को ठेस पहुंचाई है, जिसे सिख कौम माफ नहीं करेगी। वहीं, शिरोमणि अकाली दल की नेता हरसिमरत कौर बादल ने भी सोशल मीडिया पर दिल्ली पुलिस को घेरते हुए कहा कि गुरुद्वारे की पवित्रता का अपमान किया गया है और इस कार्रवाई के लिए पुलिस की जवाबदेही तय होनी चाहिए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *