दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर लग्जरी कारों से स्टंट का VIDEO:  सनरूफ से निकले युवक, हरियाणवी-पंजाबी गाने बजाए; पुलिस रोकने लगी तो अश्लील इशारे किए – gurugram News
टिपण्णी

दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर लग्जरी कारों से स्टंट का VIDEO: सनरूफ से निकले युवक, हरियाणवी-पंजाबी गाने बजाए; पुलिस रोकने लगी तो अश्लील इशारे किए – gurugram News

Spread the love


गुरुग्राम में ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के सामने गाड़ी भगाते स्टंट करने वाले युवक।

हरियाणा के गुरुग्राम-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर 12 लग्जरी कारों में सवार युवकों ने बीच सड़क पर स्टंट किया। इन गाड़ियों में सवार युवकों ने सनरूफ से बाहर निकल कर पंजाबी और हरियाणवी गानों पर डांस किया। इतना ही नहीं, हाईवे पर गाड़ियों को भी डेंजर जोन में चलाया।

.

इस दौरान ट्रैफिक पुलिस ने इन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन इन्होंने पुलिसकर्मियों को अश्लील इशारा किया और भाग निकले। इस दौरान पुलिसकर्मी उनका वीडियो बनाते रहे। युवकों ने स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है। घटना 2 दिन पहले की है। अभी तक आरोपी पकड़े नहीं गए हैं।

युवकों के स्टंट के PHOTOS…

सनरूफ से बाहर निकल कर स्टंट करते हुए युवक और गाड़ियों का काफिला।

सनरूफ से बाहर निकल कर स्टंट करते हुए युवक और गाड़ियों का काफिला।

सड़कों पर गाड़ियों को डेंजर तरह से चलाते हुए युवक।

सड़कों पर गाड़ियों को डेंजर तरह से चलाते हुए युवक।

युवकों ने काफी दूर तक गाड़ियों की छत पर बैठकर वीडियो बनाई।

युवकों ने काफी दूर तक गाड़ियों की छत पर बैठकर वीडियो बनाई।

सिलसिलेवार ढंग से पढ़िए पूरी घटना…

  • सनरूफ खोलकर युवक छत पर बैठे: घटना 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस की है। जिसमें दिल्ली नंबर की काली स्कॉर्पियों गाड़ियों का एक काफिला अचानक गुरुग्राम-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर पहुंचा। गाड़ियों पर तिरंगे लगे हुए थे। तेज रफ्तार से चलते हुए ये काफिला लगातार आगे बढ़ता रहा। गाड़ियों में कई कारें बिना नंबर प्लेट की भी शामिल थी। जेड ब्लैक शीशों वाली इन गाड़ियों के सनरूफ खोल कर युवक गाड़ी की छत पर बैठे हुए थे।
  • पुलिस रोकती रही, काफिला बढ़ता रहा: हाईवे पर कई जगहों पर हरियाणा पुलिस ट्रैफिक पुलिसकर्मी भी खड़े थे। जिन्होंने इन युवकों को रोकने की कोशिश भी की। पुलिस ने उन्हें हाथ दिखाकर रूकने का इशारा किया, तो गाड़ी की छत पर बैठे युवकों ने पुलिसकर्मियों को उंगली दिखाई और तेज गति से आगे बढ़ गए।
  • बेबस पुलिस ने मोबाइल में कैद किए वीडियो: स्टंटबाज चालक गाड़ियों को लगातार डेंजर ड्राइविंग कर आगे बढ़ाते रहे। जब पुलिस इन्हें रोकने में नाकामयाब रही, तो पुलिस के पास एकमात्र माध्यम वीडियो बनाने का रह गया। बेबस पुलिस ने युवकों पर भविष्य में कार्रवाई करने के लिए अपने मोबाइल फोन में इनकी वीडियो को रिकॉर्ड किया।

पुलिस को चुनौती देने वाले PHOTOS…

काफिले की वीडियोग्राफी करती पुलिस और पुलिस से आगे निकल कर हाथों से इशारा करते युवक।

काफिले की वीडियोग्राफी करती पुलिस और पुलिस से आगे निकल कर हाथों से इशारा करते युवक।

काफिला जब आगे की ओर बढ़ा तो युवक और आगे जाकर भी पुलिस को हाथों से इशारा करते रहे।

काफिला जब आगे की ओर बढ़ा तो युवक और आगे जाकर भी पुलिस को हाथों से इशारा करते रहे।

पुलिस से बच निकलने पर खुशी मनाते हुए युवक।

पुलिस से बच निकलने पर खुशी मनाते हुए युवक।

अब पढ़िए पुलिस का तर्क…

  • वीडियो के अधिकतर हिस्से दिल्ली के: गुरुग्राम जिला पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया दिल्ली गुरुग्राम एक्सप्रेस वे पर बनाए वीडियो के अधिकतर हिस्से दिल्ली साइड में शूट हुए है। ट्रैफिक टीम भी दिल्ली पुलिस की प्रतीत हो रही है। वीडियो दिल्ली पुलिस को भेजा जाएगा। गुरुग्राम की तरफ कोई वीडियो बनाता है तो उसके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और चालान भी किया जाता है। अगर इन युवकों ने गुरुग्राम साइड में भी स्टंट किया है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
  • तेज गति की वजह नहीं किया पीछा: एक पुलिसकर्मी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि इन कारों की गति इतनी तेज थी कि वाहनों का पीछा करना मुश्किल हो गया। साथ ही, काफिले में शामिल कारों की संख्या अधिक होने के कारण स्थिति को नियंत्रित करना चुनौतीपूर्ण रहा।
  • रजिस्ट्रेशन नंबर से पहचान की कोशिश: गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वे सीसीटीवी फुटेज और कारों के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम इस मामले को गंभीरता से ले रहे हैं। जल्द ही युवकों पर कार्रवाई की जाएगी।
  • हाई-स्पीड कैमरों की संख्या बढ़ाने पर विचार: अधिकारी ने कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए एक्सप्रेसवे पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने और हाईस्पीड कैमरों की संख्या बढ़ाने की योजना पर विचार किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर इस घटना की वीडियो और तस्वीरें वायरल हो रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *