दिल्ली जा रहा इंडिगो विमान पक्षी से टकराया, पटना में इमरजेंसी लैंडिंग
स्वास्थ्य

दिल्ली जा रहा इंडिगो विमान पक्षी से टकराया, पटना में इमरजेंसी लैंडिंग

Spread the love


बुधवार सुबह पटना से दिल्ली जा रही इंडिगो की फ्लाइट (संख्या IGO5009) को उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद पटना एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। विमान से एक पक्षी टकरा गया, जिससे एक इंजन में तेज कंपन महसूस हुआ। पायलट ने तुरंत एटीसी को इसकी जानकारी दी और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विमान को वापस पटना लाया गया।

यह घटना सुबह 8:42 बजे जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के ऊपर हुई। एयरपोर्ट अधिकारियों ने रनवे पर मृत पक्षी के टुकड़े बरामद किए, जिससे टक्कर की पुष्टि हुई। विमान में कुल 175 लोग सवार थे, जिनमें 169 यात्री और 6 क्रू मेंबर शामिल थे। सभी यात्री सुरक्षित हैं।

पटना एयरपोर्ट ने बताया कि विमान को सुबह 9:03 बजे रनवे-7 पर सुरक्षित उतारा गया। हाल ही में अहमदाबाद में हुई विमान दुर्घटना के बाद से देशभर के एयरपोर्ट पर सतर्कता और तेज कर दी गई है। अब यात्रियों को दिल्ली पहुंचाने के लिए वैकल्पिक उड़ान की व्यवस्था की जा रही है और विमान की तकनीकी जांच शुरू कर दी गई है। 

Air India Plane Crash: गुजरात सरकार ने क्यों किया अहमदाबाद विमान हादसे में मारे गए 19 लोगों के शवों का अंतिम संस्कार?

Air India Plane Crash: पल भर में सबकुछ खत्म! मेडे कॉल और प्लेन क्रैश के बीच सिर्फ 15 सेकंड का फर्क, शुरुआती जांच में मिले संकेत





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *