दिल्ली में प्रदूषण को लेकर आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के नेता आमने सामने हैं। दिल्ली में प्रदूषण के गैस चैंबर को लेकर मनजिंदर सिंह सिरसा की तरफ से इसके लिए पंजाब के किसानों को जिम्मेदार ठहराने पर आप नेता नील गर्ग ने उन्हें जवाब दिया है।
.
नील गर्ग ने वीडियो जारी कर कहा है कि दिल्ली एक एक्यूआई लेवल 1000 है और पंजाब का एक्यूआई लेवल 150 है। तो कैसे पंजाब का प्रदूषण दिल्ली में मार कर सकता है। उन्होंने कहा कि भले ही आप (मनजिंदर सिंह सिरसा) दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता या भारतीय जनता पार्टी की आलाकमान को खुश करने के लिए यह बयान दे रहे हैं और राजनीति चमका रहे हैं।
मगर आपको ध्यान रखना चाहिए कि कई बार आप यहां आकर भी राजनीति करते हैं। उन्होंने साफ किया कि पंजाब के किसान इस बार सरकार का साथ देते हुए धान के नाड़ को आग नहीं लगा रहे हैं। ऐसे में दिल्ली के प्रदुषण के लिए पंजाब के किसानों को दोषी ठहराना गलत है।

दिल्ली में धान के नाड़ को जलाने की वीडियो दिखाते मनजिंदर सिंह सिरसा।
मनजिंदर सिरसा का दावा, मुंह बांधकर किसानों से जलवाया जा रहा नाड़ मनजिंदर सिंह सिरसा दिल्ली में पर्यावरण मंत्री हैं। उनकी तरफ से पत्रकारवार्ता कर पंजाब आम आदमी पार्टी पर बड़ा आरोप लगाया था कि पंजाब में जानबूझकर किसानों को मुंह बांधकर पराली जलवाई जा रही है। इस दौरान उनकी तरफ से तरनतारन, अमृतसर, बठिंडा की पांच वीडियो दिखाते हुए कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री रहे अरविंद केजरीवाल दस साल तक किसानों को गालियां देते रहे हैं।
मगर अब जब दिल्ली में गंदगी साफ हो रही है तो इनके पेट में दर्द हो रहा है और किसानों से जानबूझकर आग लगवाई जा रही है ताकि वहां से प्रदूषण यहां आए और लोग परेशान हों।







