दिल्ली ब्लास्ट- अल फलाह यूनिवर्सिटी के दो डॉक्टर हिरासत में:  धमाका करने वाले आतंकी के करीबी थे; इनमें एक घटना वाले दिन AIIMS में था
टिपण्णी

दिल्ली ब्लास्ट- अल फलाह यूनिवर्सिटी के दो डॉक्टर हिरासत में: धमाका करने वाले आतंकी के करीबी थे; इनमें एक घटना वाले दिन AIIMS में था

Spread the love


  • Hindi News
  • National
  • Delhi Red Fort Blast LIVE Update; Metro Station Underground Car Explosion CCTV Video | PM Modi Amit Shah Doctor Umar

नई दिल्ली3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
दिल्ली में धमाका करने वाला आतंकी डॉ. उमर नबी फरीदाबाद की अल फलहा यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर था। - Dainik Bhaskar

दिल्ली में धमाका करने वाला आतंकी डॉ. उमर नबी फरीदाबाद की अल फलहा यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर था।

दिल्ली पुलिस ने 10 नवंबर को लाल किला के पास आतंकी हमला मामले में हरियाणा के अल फलाह यूनिवर्सिटी के दो डॉक्टरों सहित तीन लोगों को हिरासत में लिया है। इनकी पहचान मोहम्मद और मुस्तकीम के रूप में की गई है।

सूत्रों के मुताबिक, अधिकारियों ने बताया कि स्पेशल सेल और NIA ने शुक्रवार देर रात धौज, नूंह और आसपास के इलाकों में छापेमारी के दौरान दोनों को हिरासत में लिया गया। दोनों डॉक्टर लाल किले के पास धमाका करने वाली हुंडई i20 कार चला रहे आतंकी डॉ. उमर नबी के करीबी थे।

मोहम्मद और मुस्तकीम अल फलाह यूनिवर्सिटी के डॉक्टर मुजम्मिल गनई के संपर्क में थे, जिसे दिल्ली पुलिस ने वाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल मामले को लेकर गिरफ्तार किया है। शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि हिरासत में लिए गए दो में से एक डॉक्टर धमाका वाले दिन दिल्ली AIIMS में इंटरव्यू देने के लिए आया था।

पुलिस ने दिनेश उर्फ ​​डब्बू नाम के एक व्यक्ति को भी बिना लाइसेंस फर्टीलाइजर बेचने के आरोप में हिरासत में लिया है। जांच में पता चला है कि आतंकी मॉड्यूल के सदस्यों ने विस्फोटक पदार्थ खरीदने के लिए लगभग ₹26 लाख इकट्ठा किए थे। आतंकियों ने ₹26 लाख में से ₹3 लाख NPK फर्टीलाइजर खरीदने में खर्च किए, जिसका इस्तेमाल आमतौर पर बम बनाने में होता है।

मैप से समझिए धमाके की लोकेशन

दिल्ली धमाके से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

अपडेट्स

07:19 PM15 नवम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

दिल्ली में धमाके के तुरंत बाद का एक और CCTV फुटेज सामने आया

दिल्ली ब्लास्ट का एक और CCTV फुटेज सामने आया है। यह वीडियो धमाके के तुरंत बाद का बताया जा रहा है। इसमें घटनास्थल पर मौजूद लोग घायलों को ई-रिक्शा और ठेले पर उठाकर लेकर जाते नजर आ रहे हैं। पीछे गाड़ियों में आग लगी है। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल दिख रहा है।

07:01 PM15 नवम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

फरीदाबाद की अल-फलाह यूनिवर्सिटी के खिलाफ 2 FIR

दिल्ली पुलिस ने शनिवार को फरीदाबाद की अल-फलाह यूनिवर्सिटी के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी के आरोपों में 2 FIR दर्ज की हैं। ये FIR यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) और नेशनल असेसमेंट एंड एक्रेडिटेशन काउंसिल (NAAC) की शिकायत के बाद की गई हैं। पहली FIR सेक्शन 12 के उल्लंघन के मामले में हुई। दूसरी यूनिवर्सिटी की फर्जी मान्यता के क्लेम से जुड़े हैं।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *