टिपण्णी

दिल्ली में एलजी की उच्चस्तरीय समन्वय बैठक: नरेला में बढ़ेगी पुलिस की मौजूदगी, पार्किंग और नागरिक सुविधाएं होंगी दुरुस्त – New Delhi News

Spread the love




दिल्ली के उपराज्यपाल ने मंगलवार को दिल्ली सरकार, दिल्ली पुलिस, डीडीए, एमसीडी और दिल्ली अग्निशमन सेवा के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समन्वय बैठक की। उन्होंने सभी एजेंसियों को आपसी तालमेल बढ़ाकर होल ऑफ गवर्नमेंट के दृष्टिकोण से काम करने के निर्देश दिए, ताकि शहरी समस्याओं का समयबद्ध और संयुक्त समाधान हो सके। एलजी ने दिल्ली पुलिस को नरेला में सुरक्षा और पुलिस की मौजूदगी बढ़ाने के निर्देश दिए। वहीं, एमसीडी को क्षेत्र में बुनियादी नागरिक सुविधाओं को बेहतर करने को कहा गया। उन्होंने बेकार पड़े पार्किंग स्थलों को जल्द चालू करने और बढ़ते ट्रैफिक दबाव को कम करने के लिए मल्टीलेवल पार्किंग विकसित करने पर जोर दिया। स्कूलों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश
बैठक में अधिकारियों, शिक्षकों और छात्रों के बीच संवाद मजबूत करने पर भी चर्चा हुई। एलजी ने स्कूलों में पॉक्सो के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने और बच्चों की सुरक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। वेंडर सर्वे में तेजी लाने के दिए निर्देश
एमसीडी को वेंडर सर्वे जल्द पूरा करने और टाउन वेंडिंग कमेटियों के गठन की प्रक्रिया में तेजी लाने को कहा गया। इसका उद्देश्य स्ट्रीट वेंडर्स के लिए निर्धारित वेंडिंग जोन को चिन्हित करना है। बैठक में एमसीडी और डीडीए के बीच अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तथा अग्नि सुरक्षा तैयारियों को लेकर समन्वय की भी समीक्षा की गई। मुख्य सचिव, पुलिस आयुक्त, प्रमुख सचिव (गृह), डीडीए उपाध्यक्ष, एमसीडी के अतिरिक्त आयुक्त और दिल्ली अग्निशमन सेवा के प्रधान निदेशक समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *