दिल्ली में कॉमनवेल्थ टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2026 की तैयारी तेज:  सीएम रेखा ने लॉन्च किया शुभंकर ‘मयूर’; 25 से अधिक देशों के खिलाड़ी दिखाएंगे दम – New Delhi News
टिपण्णी

दिल्ली में कॉमनवेल्थ टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2026 की तैयारी तेज: सीएम रेखा ने लॉन्च किया शुभंकर ‘मयूर’; 25 से अधिक देशों के खिलाड़ी दिखाएंगे दम – New Delhi News

Spread the love


दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ करती हुईं दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज आगामी ’22वीं कॉमनवेल्थ टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2026′ के आधिकारिक शुभंकर (मैस्कॉट) ‘मयूर’ का गरिमामयी अनावरण किया। राष्ट्रीय पक्षी मोर से प्रेरित यह शुभंकर न केवल भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और विविधता को दर्

.

आगामी 27 जुलाई से शुरू होने वाले इस अंतरराष्ट्रीय खेल महाकुंभ की मेजबानी के लिए दिल्ली पूरी तरह तैयार है। इसका समापन 2 अगस्त को किया जाएगा।

कार्यक्रम के शुभारंभ के दौरान दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता।

कार्यक्रम के शुभारंभ के दौरान दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता।

चैंपियनशिप की मुख्य बातें और आयोजन का विवरण

शुभंकर के अनावरण के दौरान मुख्यमंत्री ने खेल के आयोजन से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं।

आयोजन की तिथि: यह प्रतिष्ठित चैंपियनशिप 27 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक खेली जाएगी।

खेल का मैदान: सभी मुकाबले दिल्ली के अत्याधुनिक त्यागराज स्टेडियम में आयोजित होंगे।

वैश्विक भागीदारी: इस बार चैंपियनशिप में 25 से अधिक देशों के शीर्ष खिलाड़ी अपनी खेल कला और कौशल का प्रदर्शन करेंगे।

दिल्ली की खेल भावना और उत्कृष्ट मेजबानी का गवाह बनेगा विश्व- मुख्यमंत्री

इस अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्लीवासियों को बधाई देते हुए कहा- “यह आयोजन हर दिल्लीवासी के लिए अत्यंत गर्व का क्षण है। पूरी दुनिया इस चैंपियनशिप के दौरान दिल्ली की उत्कृष्ट खेल भावना, हमारी बेहतरीन आयोजन क्षमता और हमारी पारंपरिक ‘अतिथि देवो भव:’ की आत्मीय मेजबानी की साक्षी बनेगी। हम सभी देशों के खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों का स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं।”

विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति

कार्यक्रम को और अधिक गरिमामयी बनाने के लिए दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री आशीष सूद और टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया (TTFI) के वरिष्ठ पदाधिकारी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी ने इस आयोजन को ऐतिहासिक बनाने और खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं प्रदान करने की प्रतिबद्धता जताई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *