दिल्ली में जलभराव पर केजरीवाल ने भाजपा को घेरा:  क्या यही है ‘4 इंजन’ की सरकार की रफ्तार; क्या कर रही हैं मुख्यमंत्री जी – New Delhi News
टिपण्णी

दिल्ली में जलभराव पर केजरीवाल ने भाजपा को घेरा: क्या यही है ‘4 इंजन’ की सरकार की रफ्तार; क्या कर रही हैं मुख्यमंत्री जी – New Delhi News

Spread the love


दिल्ली के पूर्व सीएम आतिशी और अरविंद केजरीवाल।

दिल्ली में मंगलवार को हुई बारिश ने प्रशासन तैयारियों की पोल खोल दी। राजधानी का सबसे वीआईपी और सबसे महंगा इलाके माने जाने वाला कनॉट प्लेस जलभराव हो गया। सड़कें तालाब बन गईं, ट्रैफिक व्यवस्था ठप हो गई और आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

.

इस पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट एक्स पर पोस्ट लिखा जब दिल्ली के दिल कनॉट प्लेस का ये हाल है,

तो बाकी दिल्ली की हालत का अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं है। सिर्फ 10 मिनट की बारिश में सड़कें तालाब बन गईं हैं। 5 महीने में बीजेपी ने दिल्ली को कहा लाकर खड़ा कर दिया है? क्या यही है ‘4 इंजन’ की सरकार की रफ्तार?”

पूर्व सीएम आतिशी द्वारा शेयर की गई पोस्ट

पूर्व सीएम आतिशी द्वारा शेयर की गई पोस्ट

चार इंजन की सरकार का कमाल

जलभराव की स्थिति को लेकर आतिशी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें प्रगति मैदान के सामने की सड़क पर भरे पानी को दिखाया गया है। वीडियो के साथ उन्होंने लिखा: “प्रगति मैदान के सामने वाली सड़क का हाल देखिए… 10 मिनट की बरसात और दिल्ली में पानी ही पानी। यही है चार इंजन की सरकार का कमाल। कहां हैं पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा? और क्या कर रही हैं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जी?”



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *