दिल्ली यूनिवर्सिटी की कमान फिर प्रो. योगेश सिंह को:  राष्ट्रपति ने दूसरे कार्यकाल को दी मंजूरी, 5 साल तक रहेंगे कुलपति, शिक्षा मंत्रालय ने जारी किया आदेश – New Delhi News
टिपण्णी

दिल्ली यूनिवर्सिटी की कमान फिर प्रो. योगेश सिंह को: राष्ट्रपति ने दूसरे कार्यकाल को दी मंजूरी, 5 साल तक रहेंगे कुलपति, शिक्षा मंत्रालय ने जारी किया आदेश – New Delhi News

Spread the love




नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के कुलपति प्रोफेसर योगेश सिंह लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए नियुक्त किए गए हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विश्वविद्यालय की विजिटर के रूप में उनके नाम को मंजूरी दे दी है। शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक प्रोफेसर योगेश सिंह का नया पांच वर्षीय कार्यकाल 8 अक्टूबर 2026 से शुरू होगा। नियुक्ति के साथ ही यह स्पष्ट किया गया है कि उनके कार्यकाल की सभी सेवा शर्तें दिल्ली विश्वविद्यालय अधिनियम, विधियों और अध्यादेशों के अनुरूप पहले की तरह लागू रहेंगी। राष्ट्रपति सचिवालय की स्वीकृति के बाद जारी हुआ आदेश शिक्षा मंत्रालय की उप सचिव श्रेया भारद्वाज द्वारा विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार को भेजे गए आधिकारिक पत्र में बताया गया है कि राष्ट्रपति सचिवालय की स्वीकृति के बाद यह आदेश जारी किया गया है। आदेश की प्रतियां विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) भारतीय विश्वविद्यालय संघ (एआईयू) और राष्ट्रपति सचिवालय को भी भेजी गई हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन में इसे निरंतरता और स्थिर नेतृत्व के तौर पर देखा जा रहा है। लगातार दूसरा कार्यकाल मिलने से यह संकेत भी मिला है कि विश्वविद्यालय के प्रशासन और शैक्षणिक प्रबंधन में प्रो योगेश सिंह के कार्यों पर केंद्र सरकार ने भरोसा बरकरार रखा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *