टिपण्णी

दिल्ली लक्ष्मी योजना शुरू: पात्र महिलाओं को हर माह मिलेंगे ₹2,500, पहले चरण में बांटे 4,000 स्वीकृति पत्र – New Delhi News

Spread the love




प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महिला सशक्तिकरण और वूमेन-लेड-डेवेलपमेंट के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने तालकटोरा स्टेडियम में दिल्ली लक्ष्मी योजना का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू और दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा समेत दिल्ली सरकार के मंत्री, सांसद और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। योजना के तहत पात्र महिलाओं के बैंक खातों में हर महीने 2,500 रुपये की आर्थिक सहायता सीधे भेजी जाएगी। इसका उद्देश्य महिलाओं को दैनिक जरूरतों, शिक्षा और अन्य आवश्यकताओं में आर्थिक सहयोग देने के साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। योजना के शुभारंभ के मौके पर पहले चरण में 4,000 पात्र महिलाओं को स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। सीएम ने बताया कि योजना को लेकर महिलाओं में व्यापक उत्साह है और अब तक 9 लाख से अधिक महिलाओं ने पंजीकरण कराया है। उन्होंने कहा कि यह महिलाओं के भरोसे और योजना की स्वीकार्यता को दर्शाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली लक्ष्मी योजना महिलाओं के सम्मान, आत्मनिर्भरता और आर्थिक सशक्तिकरण को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में दिल्ली सरकार महिलाओं के लिए अधिक अवसर और आर्थिक सहयोग सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *