{“_id”:”67a0d99ecce1c91c77002121″,”slug”:”delhi-assembly-elections-despite-being-the-main-star-campaigner-mayawati-remained-away-only-akash-anand-wa-2025-02-03″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”दिल्ली विधानसभा चुनाव: मुख्य स्टार प्रचारक होने के बाद भी दूर रहीं मायावती, अकेले आकाश आनंद ही दिखे मैदान में”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
दिल्ली विधानसभा चुनाव। – फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
दिल्ली विधानसभा चुनाव में मुख्य स्टार प्रचारक होने के बावजूद बसपा अध्यक्ष मायावती ने कोई भी रैली अथवा जनसभा को संबोधित नहीं किया। दिल्ली में दलित वोट बैंक के अपने मजबूत आधार के बावजूद उन्होंने प्रचार की पूरी कमान अपने भतीजे एवं पार्टी के नेशनल कोआर्डिनेटर आकाश आनंद के कंधों पर डाल दी। मायावती के इस फैसले के अब सियासी निहितार्थ तलाशे जा रहे हैं।
Trending Videos
बता दें कि बसपा सुप्रीमो अपने जन्मदिन के बाद दिल्ली चली गई थीं, हालांकि उन्होंने किसी भी जनसभा में हिस्सा नहीं लिया। दिल्ली में बसपा की सभी बड़ी जनसभाओं का नेतृत्व आकाश आनंद ने ही किया। जानकारों की मानें तो मायावती ने पार्टी में आकाश आनंद का कद बढ़ाने और उन्हें उत्तराधिकार को मजबूत करने के उद्देश्य से यह कदम उठाया है। इससे पहले हरियाणा चुनाव में भी आकाश आनंद को ही नेतृत्व सौंपा गया था, जिन्होंने गठबंधन से लेकर तमाम अहम फैसले लिए थे। हरियाणा के बाद दिल्ली की राजनीति में भी आकाश के पैर जमाने पर पूरा फोकस रखा गया है।
दिल्ली से है खास लगाव
बसपा सुप्रीमो का दिल्ली से खास लगाव है। उनका जन्म दिल्ली में हुआ था, जिसके बाद उन्होंने वहीं उच्च शिक्षा तक ग्रहण की। उनका सियासी सफर भी दिल्ली से शुरू हुआ था। वह अधिकतर दिल्ली और लखनऊ में ही रहती हैं। दिल्ली में बसपा का खासा वोट बैंक भी रहा है, जिस पर बीते कुछ वर्षों में आम आदमी पार्टी अपना दखल बढ़ाती रही है।
Spread the love {“_id”:”6966811c04510b575605dad8″,”slug”:”kanpur-two-youths-from-kanpur-die-in-an-accident-in-firozabad-2026-01-13″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Kanpur: हर बार बस, ट्रेन से जाते थे…पहली बार बाइक से गए, खींच ले गई मौत, दो युवक जिंदा जले”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}} न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 13 Jan 2026 11:52 PM IST हाईवे पर हुए हादसे में दो दोस्तों की माैत की जानकारी […]
Spread the love सपा को छोड़कर अन्य किसी दल में आजम खां नहीं जाएंगे। यह दावा सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने दावा करते हुए कहा। उन्होंने आजम खां की रिहाई पर धन्यवाद दिया। शहर स्थित चौगुर्जी आवास पर मंगलवार को शिवपाल सिंह ने पत्रकारों से वार्ता की। Source link