टिपण्णी

दिल्ली सीएम का सखी वन स्टॉप सेंटर का औचक निरीक्षण: लोकनायक अस्पताल के सेंटर में सुविधाओं और शिकायत निवारण व्यवस्था की समीक्षा – New Delhi News

Spread the love




मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लोकनायक अस्पताल स्थित सखी वन स्टॉप सेंटर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सेंटर में महिलाओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, सेवाओं और शिकायत निवारण व्यवस्था की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से मामलों की स्थिति की जानकारी ली और शिकायतों के निपटारे में किसी तरह की देरी नहीं करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हर मामले में त्वरित कार्रवाई के साथ पीड़ित महिला के साथ संवेदनशील व्यवहार किया जाए। शिकायत का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी भी तय की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और गरिमा दिल्ली सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जवाबदेही मजबूत करने और सरकारी सेवाओं की जमीनी स्थिति की निगरानी के लिए दिल्लीभर में ऐसे औचक निरीक्षण लगातार किए जाएं। इससे सेंटरों पर उपलब्ध सुविधाओं और सेवाओं की गुणवत्ता की भी नियमित समीक्षा हो सकेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *