दिल्ली-स्टूडेंट सुसाइड केस, टीचर्स पर इंसल्ट करने का आरोप:  कहा था- जितना रोना है रो, फर्क नहीं पड़ता; बच्चे ने मेट्रो स्टेशन से कूदकर जान दी थी
टिपण्णी

दिल्ली-स्टूडेंट सुसाइड केस, टीचर्स पर इंसल्ट करने का आरोप: कहा था- जितना रोना है रो, फर्क नहीं पड़ता; बच्चे ने मेट्रो स्टेशन से कूदकर जान दी थी

Spread the love


दिल्ली4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
पीड़ित शौर्य ने कई बार माता-पिता से टीचर्स द्वारा परेशान करने की बात कही थी। - Dainik Bhaskar

पीड़ित शौर्य ने कई बार माता-पिता से टीचर्स द्वारा परेशान करने की बात कही थी।

दिल्ली में सेंट कोलंबा स्कूल के छात्र के सुसाइड मामले में नया खुलासा हुआ है। मृतक के पैरेंट्स ने गुरुवार को आरोप लगाया कि स्कूल के टीचर ने बच्चे का अपमान किया था।

पिता प्रदीप पाटिल का कहना है कि शौर्य के क्लासमेट्स के अनुसार 18 नवंबर को स्कूल में स्टेज पर डांस प्रैक्टिस के दौरान शौर्य फिसलकर गिर गया था। एक शिक्षक ने उसे डांट दिया। बेटे के रोने पर एक अन्य शिक्षक ने कहा- रो लो जितना रोना है, मुझे फर्क नहीं पड़ता।

पिता ने बताया कि घटना के समय प्रिंसिपल मौजूद थीं, पर किसी को नहीं रोका। 16 साल के छात्र शौर्य ने 18 नवंबर को राजेंद्र नगर मेट्रो स्टेशन से कूदकर सुसाइड कर लिया था।

बुधवार को उन्होंने प्रिंसिपल, कोऑर्डिनेटर और दो शिक्षकों पर FIR दर्ज कराई। उनका आरोप है कि स्कूल लगातार मानसिक दबाव डालता था और पत्नी की शिकायतों पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।

प्रदर्शन से जुड़ी 2 तस्वीरें…

कई पैरेंट्स ने गुरुवार को स्कूल के गेट के बाहर प्रदर्शन किया।

कई पैरेंट्स ने गुरुवार को स्कूल के गेट के बाहर प्रदर्शन किया।

कई पैरेंट्स ने एक घंटे से ज्यादा विरोध-प्रदर्शन किया।

कई पैरेंट्स ने एक घंटे से ज्यादा विरोध-प्रदर्शन किया।

शौर्य ने सुसाइड नोट में भाई और मां से माफी मांगी

  • पुलिस ने गुरुवार को बताया कि मौके से मिले सुसाइड नोट में शौर्य ने कुछ शिक्षकों पर कई दिनों से परेशान करने का आरोप लगाया है। शौर्य ने लिखा कि लगातार परेशान किए जाने के कारण उसने जान देने का फैसला लिया। उसने माता-पिता से उनके लिये कुछ न कर पाने पर अफसोस जताया और भाई और मां से माफी मांगी।
  • शौर्य ने लिखा, स्कूल टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि कोई और बच्चा ऐसी स्थिति में न आए।
  • शौर्य ने इच्छा जताई कि यदि उसके शरीर के किसी अंग का उपयोग हो सकता है, तो उसे जरूरतमंद को दान कर दिया जाए।

पिता का ज्वेलरी का काम

शौर्य का घर दिल्ली के राजेंद्र नगर में है। पिता प्रदीप पाटिल का ज्वैलरी का काम है।। वे 18 नवंबर को अपनी मां के इलाज के लिए कोल्हापुर गए हुए थे। उन्होंने बताया कि बेटा रोज की तरह सुबह 7:15 बजे स्कूल गया था। दोपहर 2:45 बजे कॉल आया कि वह मेट्रो स्टेशन से गिर गया है। उसे पास के BLK अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

प्रदीप ने कहा कि बेटा कई दिनों से शिक्षकों की शिकायत कर रहा था। वह बताता था कि क्लास में उसे बेइज्जत किया जाता है और मानसिक दबाव डाला जाता है। वे और उनकी पत्नी कई बार टीचर्स और प्रिंसिपल से मिले, लेकिन हालात नहीं बदले।

टीचर ने TC देने की धमकी दी

क्लासमेट ने बताया कि पिछले चार दिनों से टीचर शौर्य को TC देने की धमकी दे रहे थे और डरा रहे थे। टीचर ने उसे धक्का भी दिया था। पिता ने बताया कि बेटे की मौत के बाद प्रिंसिपल मदद की बात कह रहे थे, पर उन्होंने कहा कि उन्हें केवल अपना बेटा वापस चाहिए।

———————————

ये खबर भी पढ़ें…

सुप्रीम कोर्ट बोला-दिल्ली के स्कूलों में स्पोर्ट्स फंक्शन न हों:बच्चों को गैस चैंबर में डालने के सवाल पर आदेश दिया; पॉल्यूशन पर हर महीने होगी सुनवाई

दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि नवंबर-दिसंबर में स्कूलों में होने वाले स्पोर्ट्स फंक्शन पर रोक लगनी चाहिए। कोर्ट ने यह आदेश सीनियर एडवोकेट अपराजिता सिंह के सवाल पर दिया।पूरी खबर पढ़ें

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *