दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में भूकंप के तेज झटके:  रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.9; अफगानिस्तान का हिंदूकुश केंद्र था, नुकसान की खबर नहीं
टिपण्णी

दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में भूकंप के तेज झटके: रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.9; अफगानिस्तान का हिंदूकुश केंद्र था, नुकसान की खबर नहीं

Spread the love


नई दिल्ली4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

दिल्ली-NCR, पंजाब, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में शुक्रवार रात को भूकंप के झटके महसूस किए गए। आया है। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान का हिंदूकुश था। अफगान-ताजिकिस्तान बॉर्डर पर भी 5.9 तीव्रता का भूकंप आया।

हालांकि किसी तरह के जान-माल के नुकसान या किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं मिली है।

भूकंप क्यों आता है? हमारी धरती की सतह मुख्य तौर पर 7 बड़ी और कई छोटी-छोटी टेक्टोनिक प्लेट्स से मिलकर बनी है। ये प्लेट्स लगातार तैरती रहती हैं और कई बार आपस में टकरा जाती हैं। टकराने से कई बार प्लेट्स के कोने मुड़ जाते हैं और ज्‍यादा दबाव पड़ने पर ये प्‍लेट्स टूटने लगती हैं। ऐसे में नीचे से निकली ऊर्जा बाहर की ओर निकलने का रास्‍ता खोजती है और इस डिस्‍टर्बेंस के बाद भूकंप आता है।

ग्राफिक्स से समझिए किस तीव्रता का भूकंप कितना खतरनाक…

467 साल पहले चीन में आए भूकंप में 8.30 लाख लोगों की मौत हुई थी सबसे जानलेवा भूकंप चीन में 1556 में आया था, जिसमें 8.30 लाख लोगों की मौत हुई थी। तीव्रता के लिहाज से अब तक का सबसे खतरनाक भूकंप चिली में 22 मई 1960 को आया था। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 9.5 थी।

इसकी वजह से आई सुनामी से दक्षिणी चिली, हवाई द्वीप, जापान, फिलिपींस, पूर्वी न्यूजीलैंड, दक्षिण-पूर्व ऑस्ट्रेलिया समेत कई देशों में भयानक तबाही मची थी। इसमें 1655 लोगों की मौत हुई थी, जबकि 3000 लोग घायल हुए थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *