टिपण्णी

दिल्ली-NCR में बारिश,MP के कई जिलों में बाढ़ के हालात: प्रयागराज में 5 फीट पानी भरा, 2000 स्टूडेंट्स ने हॉस्टल छोड़ा; उत्तराखंड में 4 मौतें

Spread the love


  • Hindi News
  • National
  • Rainfall Flood LIVE Photos Update; Prayagraj UP MP Rajasthan Mumbai Delhi Weather | Uttarakhand Landslide

भोपाल/पटना/लखनऊ/जयपुर4 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

देश के कई राज्यों में लगातार बारिश जारी है। मध्य प्रदेश के कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। सतना में भारी बारिश से चित्रकूट की गुप्तगोदावरी में जलस्तर बढ़ गया। डिंडौरी में नदी-नाले उफान पर हैं और 12 से ज्यादा गांवों का संपर्क टूट गया। पन्ना के कई गांवों में भी पानी भर गया।

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चार दिनों से बारिश हो रही है। पिछले तीन दिन में 205 मिमी पानी गिरा। शहर के कई इलाकों में 5 फीट तक पानी भर गया। घरों-हॉस्टल में पानी भर गया। बुधवार को करीब 2000 छात्र हॉस्टल छोड़कर चले गए। आज भी 9 जिलों में रेड अलर्ट है।

वाराणसी में घाटों के किनारे 100 से ज्यादा मंदिरों में गंगा का पानी घुस गया है। हरिश्चंद्र घाट पर गलियों और सीढ़ियों में, जबकि मणिकर्णिका घाट में छत पर अंतिम संस्कार हो रहा है।

वहीं, उत्तराखंड में बारिश से जुड़ी घटनाओं में बुधवार को 4 लोगों की मौत हुई। इनमें 2 साल का बच्चा और दिल्ली की 25 साल की महिला भी शामिल हैं। उधर, हिमाचल प्रदेश में बारिश-लैंडस्लाइड के कारण 88 सड़कें बंद हैं।

दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार सुबह तेज बारिश हुई। एयरपोर्ट रोड पर द्वारका अंडरपास समेत कई इलाकों में पानी भर गया, जिससे लोगों को मुश्किल हुई।

सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति

देशभर से मौसम की तस्वीरें

मऊगंज में अष्टभुजा नदी उफान पर है। नईगढ़ी गांव में एक मजदूर बाढ़ में बह गया।

मऊगंज में अष्टभुजा नदी उफान पर है। नईगढ़ी गांव में एक मजदूर बाढ़ में बह गया।

काशी में मणिकर्णिका घाट पर छत पर अंतिम संस्कार किया जा रहा है।

काशी में मणिकर्णिका घाट पर छत पर अंतिम संस्कार किया जा रहा है।

प्रयागराज में घरों के अंदर तक गंदा पानी भरा हुआ है। लोगों छतों से मदद मांग मांगने को मजबूर हैं।

प्रयागराज में घरों के अंदर तक गंदा पानी भरा हुआ है। लोगों छतों से मदद मांग मांगने को मजबूर हैं।

प्रयागराज में हॉस्टलों में पानी भरने से छात्रों के बिस्तर और सामान डूब गए।

प्रयागराज में हॉस्टलों में पानी भरने से छात्रों के बिस्तर और सामान डूब गए।

प्रयागराज के हॉस्टलों में पानी भरने के बाद स्टूडेंट्स हॉस्टल छोड़कर चले गए।

प्रयागराज के हॉस्टलों में पानी भरने के बाद स्टूडेंट्स हॉस्टल छोड़कर चले गए।

नेपाल से छोड़े जा रहे पानी के चलते बिहार में गंडक नदी उफान पर है। नदी के कटाव से बगहा में एक स्कूल नदी में समा गया।

नेपाल से छोड़े जा रहे पानी के चलते बिहार में गंडक नदी उफान पर है। नदी के कटाव से बगहा में एक स्कूल नदी में समा गया।

असम के गुवाहाटी में तेज बारिश से सड़कों पर पानी भर गया, जिससे राहगीरों को परेशानी हुई।

असम के गुवाहाटी में तेज बारिश से सड़कों पर पानी भर गया, जिससे राहगीरों को परेशानी हुई।

असम के जोनाई 28 जून को नदी की बाढ़ में पुल टूट गया था। इसके चलते अब बच्चों को नावों से नदी पार कर स्कूल जाना पड़ रहा है।

असम के जोनाई 28 जून को नदी की बाढ़ में पुल टूट गया था। इसके चलते अब बच्चों को नावों से नदी पार कर स्कूल जाना पड़ रहा है।

लगातार बारिश से झारखंड के कई इलाके तरबतर हो गए हैं। बुधवार को हजारीबाग के कई इलाकों में पानी भर गया।

लगातार बारिश से झारखंड के कई इलाके तरबतर हो गए हैं। बुधवार को हजारीबाग के कई इलाकों में पानी भर गया।

यूपी के सोनभद्र जिले में कनहर डैम का जलस्तर बुधवार को 263.1 मीटर तक पहुंच गया। इसके चलते डैम के 14 गेट खोल दिए गए।

यूपी के सोनभद्र जिले में कनहर डैम का जलस्तर बुधवार को 263.1 मीटर तक पहुंच गया। इसके चलते डैम के 14 गेट खोल दिए गए।

देशभर के मौसम से जुड़े अपडेट्स जानने के लिए नीचे लाइव ब्लॉग को देखें…

अपडेट्स

02:52 PM20 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

पुडुचेरी में भारी बारिश जारी

पुडुचेरी और कराईकल में भारी बारिश हो रही है। भारतीय मौसम विभाग ने आंधी और भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

01:42 PM20 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

उत्तराखंड के 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

उत्तराखंड में पिछले 4 दिनों से बारिश का दौर जारी है। आज भी 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। पहाड़ी इलाकों में लैंडस्लाइड और नदी-नालों के अचानक से पानी बढ़ने का खतरा बना हुआ है। एहतियात के दौर आज देहरादून में आंगनबाड़ी केंद्रों से लेकर सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है।

12:33 PM20 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

जम्मू-कश्मीर: रियासी में सलाल डैम के सभी गेट खोले गए

जम्मू-कश्मीर के रियासी और ऊपरी इलाकों में लगातार बारिश की वजह से चिनाब नदी और सलाल डैम में पानी का बहाव काफी बढ़ गया है। इसके चलते गुरुवार को रियासी जिले के सलाल डैम के सभी गेट खोल दिए गए।

11:55 AM20 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

उत्तराखंड में भारी बारिश से नदियां उफान पर

उत्तराखंड के गढ़वाल मंडल के पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। प्रमुख नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ने से प्रशासन अलर्ट पर है। चारधाम यात्रियों और स्थानीय लोगों से सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करने और सतर्क रहने की अपील की गई है।

10:46 AM20 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

ओडिशा में बाढ़ से 12.85 लाख लोग प्रभावित

ओडिशा में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। राज्य के छह जिलों में 12.85 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि ओडिशा में बाढ़ के हालात गंभीर बने हुए हैं और छह जिलों में 12.85 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। गुरुवार को बालासोर में नए इलाकों में पानी भर गया क्योंकि सुवर्णरेखा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही थी।

10:20 AM20 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

असम सीएम ने PM को रेस्क्यू ऑपरेशन के बारे में बताया

असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने गुरुवार को प्रधानमंत्री मोदी से असम बाढ़ पीड़ितों के रेस्क्यू पर चर्चा की। प्रधानमंत्री ने संकट से निपटने के लिए पूरा सहयोग देने की बात कही। सरमा ने दिन में नई दिल्ली में मोदी से मुलाकात की।

09:25 AM20 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

कानपुर में बारिश से घर की छत गिरी, मां-बेटे मलबे में दबे

यूपी के कानपुर देहात में भारी बारिश से घर की छत गिर गई। मलबे में महिला और उसका बेटा दब गए। स्थानीय लोगों ने मलबा हटाकर दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला।

08:49 AM20 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

दिल्ली में बारिश के बाद APS कॉलोनी में पानी भरा

07:39 AM20 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

उत्तराखंड: हरिद्वार में तेज बारिश के कारण कई इलाकों में पानी भरा

07:10 AM20 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

उत्तराखंड में NH-707A बहा, वाहनों का रूट बदला

उत्तराखंड में भारी बारिश के बीच डिम्टा बेंड के आगे NH-707A का बड़ा हिस्सा पूरी तरह बह गया। इससे सड़क पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई है। वाहनों को मसूरी बेंड होते हुए विकासनगर की ओर डायवर्ट किया जा रहा है।

05:31 AM20 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

ओडिशा के 3 लाख लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया

असम के गुवाहाटी और जोनाई में बाढ़ जैसे हालात हैं। ओडिशा में 6 जिलों के कई गांव पानी में डूब गए। 3 लाख से ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है।

04:54 AM20 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

उत्तराखंड में नदियां उफान पर, चारधाम यात्रियों को अलर्ट किया गया

उत्तराखंड के गढ़वाल क्षेत्र के इलाकों में 200 मिमी से ज्यादा बारिश दर्ज हुई है। देहरादून समेत कई इलाकों में टोंस, तमसा, आसन और रिस्पना नदियों में पानी बढ़ गया है।

प्रशासन ने लोगों को नदी किनारे जाने और जोखिम वाले इलाकों में सेल्फी लेने से बचने की सलाह दी है।

हर दिन करीब 8 से 9 हजार श्रद्धालु चारधाम यात्रा कर रहे हैं, लेकिन मौसम बिगड़ने पर जिला प्रशासन करीब 12 घंटे तक यात्रा रोक सकता है।

04:27 AM20 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

राजौरी में बादल फटने से 4 की मौत

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में 19 जुलाई को बादल फटने से भीषण फ्लैश फ्लड आया था। इससे 4 लोगों की मौत हो गई थी। मौत की जानकारी गुरुवार को सामने आई है। राजधनी पंचायत में करीब 14 जगह बादल फटने की सूचना है।

03:59 AM20 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

दिल्ली-NCR के कई इलाकों में गुरुवार सुबह से तेज बारिश, सड़कों पर पानी भरा

03:26 AM20 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

राजस्थान: 11 जिलों में आज और कल बारिश का अलर्ट

राजस्थान में गुरुवार को 11 जिलों में बारिश का अलर्ट है। बारिश का ये दौर अगले दो दिन भी रहेगा। इस दौरान कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। पिछले 24 घंटे के दौरान बांसवाड़ा में करीब 1 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई। खैरथल-तिजारा, बारां, कोटा, प्रतापगढ़ और सलूंबर जिलों में भी हल्की बारिश हुई। पूरी खबर पढ़ें…

03:22 AM20 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

उत्तर प्रदेश: काशी में छतों-गलियों में अंतिम संस्कार, सोनभद्र में डैम उफनाया

यूपी में मानसूनी बारिश का सिलसिला जारी है। प्रयागराज में पिछले 4 दिनों से रुक-रुककर तेज बारिश हो रही है। दारागंज और करेली इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हैं। कई घरों में 5 फीट तक पानी भर गया है। पूरी खबर पढ़ें…

02:58 AM20 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

मध्य प्रदेश: पूर्वी हिस्से के 5 जिलों में 8 इंच तक हो सकती है बारिश

मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्से में मानसून एक बार फिर एक्टिव हो गया है। मौसम विभाग ने सागर संभाग के टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सागर और दमोह में अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 24 घंटे में 8 इंच तक बारिश हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें…

02:07 AM20 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

बिहार: 19 जिलों में बारिश का अलर्ट, 21-23 अगस्त तक हैवी रेन की चेतावनी

मौसम विभाग ने आज बिहार के 19 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसमें उत्तर-पूर्वी बिहार के 7 जिलों में हैवी रेन और तेज हवा चलने को लेकर ऑरेंज अलर्ट है। इन जिलों के कई स्थानों पर आकाशीय बिजली भी गिरने की आशंका है। पूरी खबर पढ़ें…

02:06 AM20 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

हिमाचल प्रदेश: आज 5 जिलों में बारिश का अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में इस मानसून सीजन में बारिश, बाढ़, भूस्खलन और अन्य प्राकृतिक आपदाओं से अब तक करीब 1,033 करोड़ रुपए की संपत्ति को नुकसान पहुंच चुका है। सबसे ज्यादा नुकसान लोक निर्माण विभाग (PWD) को हुआ है। बारिश और आपदाओं से PWD को करीब 750 करोड़ रुपए की क्षति का अनुमान है। पूरी खबर पढ़ें…

02:04 AM20 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

उत्तराखंड: टिहरी डैम का पानी वार्निंग लेवल के पार, इस सीजन 33 लोगों की मौत

उत्तराखंड में पिछले 4 दिनों से बारिश का दौर जारी है। आज भी 6 जिलों में बारिश का अलर्ट है। पहाड़ी इलाकों में लैंडस्लाइड और नदी-नालों के अचानक से पानी बढ़ने का खतरा बना हुआ है। एहतियात के दौर आज देहरादून में आंगनबाड़ी केंद्रों से लेकर सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। पूरी खबर पढ़ें…

02:01 AM20 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

पंजाब: बादल छाए रहेंगे, तापमान में 0.7 डिग्री की गिरावट

पंजाब और चंडीगढ़ में मानसून अभी भी सक्रिय बना हुआ है। पंजाब के सभी जिलों में आज हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। चंडीगढ़ में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। एक-दो बार गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें…

01:59 AM20 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

हरियाणा: मोरनी में लैंडस्लाइड, कालका-शिमला ट्रैक पर गिरा मलबा

हरियाणा के पंचकूला जिले में भारी बारिश के चलते मोरनी हिल्स क्षेत्र में लैंडस्लाइड हुआ, जिससे कई मकानों पर खतरे के बादल मंडराने लगे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाई है। वहीं, पंचकूला में घग्गर नदी भी पूरे उफान पर बह रही है। पूरी खबर पढ़ें…

01:54 AM20 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

देश के प्रमुख शहरों का तापमान

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *