दिल्ली-NCR में 50kmph की रफ्तार से चली हवा, बारिश हुई:  अशोक नगर मेट्रो स्टेशन का शेड उड़ा; MP के 21 जिलों में भी आंधी-बारिश की चेतावनी
टिपण्णी

दिल्ली-NCR में 50kmph की रफ्तार से चली हवा, बारिश हुई: अशोक नगर मेट्रो स्टेशन का शेड उड़ा; MP के 21 जिलों में भी आंधी-बारिश की चेतावनी

Spread the love


नई दिल्लीकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को देश के 24 राज्यों में आंधी-बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया गया था। इसका असर राजधानी दिल्ली में नजर आया। जहां शनिवार दोपहर कई इलाकों में जोरदार बारिश हुई। 50 kmph की रफ्तार से हवाएं चलीं। जिसके कारण अशोक नगर मेट्रो स्टेशन का शेड उखड़ गया।

मौसम विभाग के अनुसार दोपहर 3 बजे तक शहर में लगभग 1 मिमी बारिश दर्ज की गई। दिल्ली-NCR के महारानी बाग, मयूर विहार, गाजियाबाद और नोएडा में बारिश के कारण गर्मी से राहत मिली।

इधर, उत्तर प्रदेश के नोएडा में तेज हवाओं के कारण पेड़ उखड़ गए। जम्मू-कश्मीर, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में हीट वेव का भी अलर्ट है। बिहार-ओडिशा में भी उमस रह सकती है।

ओडिशा में बारिश और तेज गर्मी का कहर है। शुक्रवार को बिजली की चपेट में आने से 6 महिलाओं समेत 9 लोगों की मौत हुई। इनमें से ज्यादातर लोग खुले मैदान में थे।

राजस्थान में भी तेज गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार, 3-4 और ऐसी ही गर्मी रहेगी। जोधपुर-बीकानेर संभाग में धूलभरी आंधी भी चल सकती है।

मध्यप्रदेश में अगले 4 दिन आंधी-बारिश के साथ हीटवेव का अलर्ट है। आज 21 शहरों में आंधी-बारिश की चेतावनी है। शुक्रवार को ग्वालियर, खजुराहो और नौगांव में अधिकतम तापमान 45°C से ज्यादा रहा।

पहले देखिए दिल्ली के बदले मौसम की तस्वीरें…

अशोक नगर रैपिड मेट्रो स्टेशन की छत पर लगा टीन शेड हवा में उड़कर जमीन पर गिर गया।

अशोक नगर रैपिड मेट्रो स्टेशन की छत पर लगा टीन शेड हवा में उड़कर जमीन पर गिर गया।

तेज हवाओं के बाद सड़क से उखड़े पेड़ों को हटाया जा रहा है।

तेज हवाओं के बाद सड़क से उखड़े पेड़ों को हटाया जा रहा है।

गुरुद्वारा बंगला साहिब के पास तेज हवाओं के कारण उखड़े पेड़ के नीचे एक ऑटो-रिक्शा कुचल गया।

गुरुद्वारा बंगला साहिब के पास तेज हवाओं के कारण उखड़े पेड़ के नीचे एक ऑटो-रिक्शा कुचल गया।

बारिश और तेज हवाओं के कारण उखड़े पेड़ों से सड़कें जाम हो गई हैं।

बारिश और तेज हवाओं के कारण उखड़े पेड़ों से सड़कें जाम हो गई हैं।

साउथ वेस्ट मानसून भी आगे बढ़ा, कई इलाकों में तापमान 45 डिग्री

इधर, दक्षिण-पश्चिम मानसून अरब सागर के दक्षिणी भागों, मालदीव और कोमोरिन क्षेत्र, बंगाल की खाड़ी के दक्षिणी भाग, अंडमान द्वीप समूह और अंडमान सागर के शेष भागों तथा बंगाल की खाड़ी के पूर्वी-मध्य भाग के कुछ भागों पर आगे बढ़ा है।

IMD के मुताबिक अगले तीन-चार दिनों के दौरान दक्षिण अरब सागर, मालदीव और कोमोरिन क्षेत्र, बंगाल की खाड़ी के दक्षिणी भाग, बंगाल की खाड़ी के मध्य भाग तथा बंगाल की खाड़ी के पूर्वोत्तर भाग के कुछ भागों पर दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।

आईएमडी के वैज्ञानिक डॉ. नरेश कुमार ने बताया कि उत्तर-पश्चिम भारत में कुछ स्थानों पर तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया है। अगले चार-पांच दिनों तक राजस्थान, उत्तर प्रदेश में लू चलेगी। दिल्ली में येलो अलर्ट जारी किया है। 20 मई से 22 मई तक दिल्ली में हल्की बारिश हो सकती है।

बंगाल की खाड़ी से हवा के पैटर्न और नमी के कारण पुरुलिया, बांकुरा, पूर्वी और पश्चिमी बर्दवान, बीरभूम, दार्जिलिंग और कलिम्पोंग जिलों में तेज हवाओं के साथ तेज आंधी-तूफान और भारी बारिश की संभावना है। अन्य जिलों में 21 मई तक तेज हवाओं और गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

राज्यों में मौसम की तस्वीरें…

मुंबई में शनिवार सुबह से ही तेज बारिश जारी है।

मुंबई में शनिवार सुबह से ही तेज बारिश जारी है।

शुक्रवार को पश्चिम बंगाल में मेदनीपुर सहित कई इलाकों में तेज बारिश के साथ आंधी चली।

शुक्रवार को पश्चिम बंगाल में मेदनीपुर सहित कई इलाकों में तेज बारिश के साथ आंधी चली।

दिल्ली में शुक्रवार शाम मौसम बदला और आंधी-बारिश होने लगी।

दिल्ली में शुक्रवार शाम मौसम बदला और आंधी-बारिश होने लगी।

चेन्नई में शुक्रवार को तेज बारिश हुई।

चेन्नई में शुक्रवार को तेज बारिश हुई।

बिहार के बगहा में शुक्रवार को बिजली गिरने के बाद एक ताड़ के पेड़ में आग लग गई।

बिहार के बगहा में शुक्रवार को बिजली गिरने के बाद एक ताड़ के पेड़ में आग लग गई।

अगले 2 दिनों का मौसम अपडेट

  • 18 मई: अरुणाचल, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, असम, मेघालय में आंधी-बारिश की चेतावनी है। गोवा, महाराष्ट्र में हल्की बारिश हो सकती है। आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल में तेज बारिश की संभावना है। तेज आंधी भी चल सकती है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी आंधी-बारिश और तूफान की स्थिति रहेगी।
  • 19 मई: मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी आंधी-बारिश और तूफान की स्थिति रहेगी। आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल में तेज बारिश की संभावना है। तेज आंधी भी चल सकती है। अरुणाचल, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, असम, मेघालय में आंधी-बारिश की चेतावनी है। गोवा, महाराष्ट्र में हल्की बारिश हो सकती है।

राज्यों के मौसम का हाल…

मध्यप्रदेश: कई जिलों में आंधी-बारिश,21 जिलों में तेज हवाओं के साथ पानी गिरने का अलर्ट

मध्यप्रदेश में शनिवार को दोपहर बाद कुछ जिलों में बारिश हुई। सिंगरौली और विदिशा के सिरोंज में आंधी भी चली। बैतूल में भी करीब आधे घंटे तक पानी गिरा। छतरपुर में भी करीब 10 मिनट तक बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ घंटे में बैतूल और छिंदवाड़ा में ओले गिर सकते हैं। इस दौरान तेज आंधी भी चलेगी। पूरी खबर पढ़ें…

राजस्थान: कोटा समेत 9 जिलों में आज आंधी-बारिश का अलर्ट, राजस्थान में बीकानेर समेत 3 जिलों में लू चली, 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा

मौसम केंद्र जयपुर ने 17 मई से 20 मई तक कई जिलों में आंधी-बारिश होने की भी संभावना जताई है। शनिवार को कोटा समेत 9 जिलों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, शुक्रवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री से ऊपर चला गया। बीकानेर, श्रीगंगानगर और चूरू जिलों में लू चली। तेज गर्मी को देखते हुए शहरों में प्रशासन ने पानी का छिड़काव शुरू करवा दिया है। पूरी खबर पढ़ें…

उत्तर प्रदेश: नोएडा-मथुरा में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश, बांदा में पारा 47°C पहुंचा

यूपी में भीषण गर्मी पड़ रही है। शनिवार दोपहर सीजन में पहली बार बांदा का पारा 47 डिग्री पर पहुंच गया। इसके अलावा, प्रयागराज, चित्रकूट समेत 20 जिलों का पारा 40 डिग्री के पार चला गया है।

वहीं, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और आसपास के क्षेत्रों में शनिवार दोपहर अचानक मौसम बदल गया। आसमान में काले बादल छा गए और तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश शुरू हो गई। इस दौरान तेज हवाओं से कई जगह पेड़ गिर गए। बिजली के खंभे और होर्डिंग्स भी गिर गए। पूरी खबर पढ़ें…

छत्तीसगढ़: 5 दिन आंधी-बारिश, 11 में यलो-7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; मध्य-दक्षिण छत्तीसगढ़ में गिर सकती है बिजली

छत्तीसगढ़ में मौसम ने एक बार फिर अपना मिजाज बदला है। भीषण गर्मी झेल रहे प्रदेशवासियों को अब तेज अंधड़, गरज-चमक और बारिश का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग ने 17 से 21 मई तक के लिए ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है। इसमें 7 जिलों को ऑरेंज अलर्ट, जबकि 11 जिलों को यलो अलर्ट में रखा है। पूरी खबर पढ़ें…

बिहारः औरंगाबाद में तेज बारिश, 26 जिलों में अलर्ट, पश्चिमी चंपारण, गया, रोहतास के लिए आपदा प्रबंधन विभाग ने जारी की चेतावनी

मौसम विभाग ने आज बिहार के 26 जिलों में बारिश और आकाशीय बिजली की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने 12 जिलों ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि 14 जिलों में यलो अलर्ट है।

औरंगाबाद में दोपहर डेढ़ बजे बाद अचानक मौसम बदला और तेज बारिश हुई। आपदा प्रबंधन विभाग ने कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है।

पश्चिमी चंपारण, गया, रोहतास के लिए भारी बारिश और आकाशीय बिजली की संभावना जताई गई है। लोगों से घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की गई है। पूरी खबर पढ़ें…

झारखंडः पूरे राज्य में बारिश-आकाशीय बिजली का अलर्ट, रांची-बोकारो समेत कई जिलों में तेज बरसात

झारखंड के मौसम में शनिवार फिर परिवर्तन देखने को मिला। दोपहर बाद रांची, देवघर, गिरिडीह, जामताड़ा, बोकारो समेत कई जिलों में मेघ गर्जन के साथ तेज बारिश हुई। वहीं, तेज हवा भी चली। मौसम विभाग ने राज्य के सभी जिलों में पहले ही यलो अलर्ट जारी किया था। पूरी खबर पढ़ें…

पंजाब: तापमान में हल्की गिरावट दर्ज, बठिंडा का तापमान 45 डिग्री के पार पहुंचा, आज कोई अलर्ट नहीं

हिमाचल प्रदेश से सटे जिलों में बारिश व तेज हवाएं चलने के बाद पंजाब के मौसम ने भी करवट ली है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) चंडीगढ़ केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार, पंजाब के कई जिलों में आने वाले पांच दिनों तक तेज हवाएं, आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, बीती शाम कुछ जिलों में बारिश के बाद लोगों को राहत मिली है। पूरी खबर पढ़ें…

हरियाणा: 2 जिलों में बारिश,करनाल में बादल छाए, 25 मई से तेज गर्मी का अलर्ट

हरियाणा में शनिवार के लिए मौसम ‌विभाग ने कोई अलर्ट जारी नहीं किया था, लेकिन सुबह-सुबह पानीपत में जोरदार बारिश देखने को मिली है। यहां कल दोपहर से ही बादल छाए हुए थे। रात को भी मौसम खराब था, लेकिन बारिश आज सुबह हुई।

इसके साथ ही सोनीपत में बारिश हुई है, जिससे मौसम ठंडा हो गया है। यहां भी मौसम रात को बिगड़ गया था। इसके बाद आज सुबह गरज-चमक के साथ बारिश हुई। वहीं, करनाल में भी बादल छाए हुए हैं। इसके अलावा 25 मई से तेज गर्मी का अलर्ट है। पूरी खबर पढ़ें…

हिमाचलः तूफान-ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, गर्मी से मिलेगी राहत; अभी 9 शहरों में 35 डिग्री पार तापमान

हिमाचल प्रदेश में कल से वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। इससे अगले तीन दिन तक बारिश के आसार है। खासकर 19 और 20 मई को ज्यादातर भागों में अच्छी बारिश होगी। 19 मई को बारिश के साथ साथ आंधी, तूफान, आसमानी बिजली गिरने और ओलावृष्टि का भी ऑरेंज अलर्ट दिया गया है। यह चेतावनी कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर जिला को दी गई है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *