दीपावली 20 अक्टूबर को:  लक्ष्मी पूजा के लिए सजाए दो चौकियां, एक चौकी पर चावल से बनाएं नवग्रहों के प्रतीक
जीवन शैली/फैशन लाइफस्टाइल

दीपावली 20 अक्टूबर को: लक्ष्मी पूजा के लिए सजाए दो चौकियां, एक चौकी पर चावल से बनाएं नवग्रहों के प्रतीक

Spread the love


2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

कल 20 अक्टूबर को दीपावली है। इस दिन पूजा के लिए मां लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। मां लक्ष्मी की चौकी विधि-विधान से सजाई जाती है तो पूजा जल्दी सफल हो सकती है।

उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा से जानिए दीपावली पर लक्ष्मी पूजा के लिए चौकी कैसे सजा सकते हैं…

  • दीपावली पूजा के लिए चौकी पर महालक्ष्मी, भगवान गणेश की मूर्तियां इस प्रकार रखें कि उनका मुख पूर्व या पश्चिम दिशा में रहे।
  • महालक्ष्मी, गणेश जी के दाहिनी ओर स्थापित करें। कलश को लक्ष्मी जी के पास चावल पर रखें।
  • नारियल को लाल वस्त्र में इस प्रकार लपेटे कि नारियल का आगे का भाग दिखाई दे और इसे कलश पर रखें। यह कलश वरुणदेव और सभी तीर्थों का प्रतीक है।
  • कलश स्थापित करने के बाद दो बड़े दीपक रखें। एक दीपक घी का और दूसरा दीपक तेल का लगाएं। एक दीपक चौकी के दाहिनी ओर रखें और दूसरा मूर्तियों के चरणों के पास रखें। एक अन्य दीपक गणेश जी के पास रखें।
  • दीपावली पर लक्ष्मी पूजन के समय एक चौकी पर मां लक्ष्मी और भगवान गणेश के साथ ही अन्य देवी-देवताओं की भी मूर्तियां स्थापित करनी चाहिए।
  • एक अन्य छोटी चौकी भी सजाएं। छोटी चौकी पर लाल वस्त्र बिछाएं। लाल वस्त्र पर चावल से नवग्रह की प्रतीक नौ ढेरियां तीन-तीन की तीन लाइनों में बनाएं। इसे आप यहां दिए गए चित्र में (1) देख सकते हैं।
  • गणेश जी की ओर चावल की सोलह ढेरियां बनाएं। यह सोलह ढेरियां मातृका (2) की प्रतीक है। जैसा कि चित्र में चिह्न (2) पर दिखाया गया है।
  • नवग्रह और सोलह मातृका के बीच में स्वस्तिक (3) का चिह्न बनाएं। इसके बीच में सुपारी (4) रखें और चारों कोनों पर चावल की ढेरी रखें।
  • महालक्ष्मी के पास श्री का चिह्न (5) बनाएं। गणेश जी की ओर त्रिशूल (6) बनाएं। एक चावल की ढेरी (7) लगाएं जो कि ब्रह्माजी की प्रतीक है। सबसे नीचे चावल की नौ ढेरियां बनाएं (8) जो मातृक की प्रतीक है।
  • चौकी पर सबसे ऊपर ऊँ (9) का चिह्न बनाएं। इन सबके अतिरिक्त कलम, दवात, बहीखाते और सिक्कों की थैली भी रखें। दीपावली पर इस प्रकार मां लक्ष्मी की चौकियां सजाएंगे तो पूजा जल्दी सफल हो सकती है।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *