दूसरी बार मां बनी ‘कुमकुम भाग्य’ फेम पूजा बनर्जी- kumkum bhagya fame pooja banerjee became mother actress welcomes second child baby boy
ब्रेकिंग न्यूज़

दूसरी बार मां बनी ‘कुमकुम भाग्य’ फेम पूजा बनर्जी- kumkum bhagya fame pooja banerjee became mother actress welcomes second child baby boy

Spread the love


Pooja Banerjee Baby Boy: टीवी एक्ट्रेस पूजा बनर्जी के घर एक बार फिर किलकारियां गूंजी हैं। ‘कुमकुम भाग्य’ फेम एक्ट्रेस और उनके पति संदीप सेजवाल ने अपने दूसरे बच्चे का दुनिया में स्वागत किया है। एक्ट्रेस ने बेटे को जन्म दिया है और इस बात को उनकी पति ने कन्फर्म किया है। ये खबर सुनने के बाद अब उनके फैंस भी काफी खुश नजर आ रहे हैं और सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई दे रहे हैं।

बेटे की मां बनी पूजा बनर्जी

दरअसल, एक्ट्रेस के पति संदीप सेजवाल ने दूसरी बार पिता बनने की खबर को टाइम्स ऑफ़ इंडिया के साथ बात करते हुए शेयर किया है। संदीप ने बताया कि पूजा ने आज सुबह ही बेटे को जन्म दिया है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया है कि पूजा और बच्चा दोनों ठीक हैं। हम सब काफी एक्साइटेड हैं। वहीं, पूजा ने कहा कि हम सभी आपके साथ ये खबर शेयर करके बहुत खुश हैं।

‘स्पिरिट’ से बाहर होने के बाद अल्लू अर्जुन के साथ एटली की फिल्म में नजर आएंगी दीपिका पादुकोण, सामने आया खास वीडियो

तीन से चार लोगों का हुआ परिवार

संदीप ने आगे कहा, “अभी पूजा अस्पताल में ही है, लेकिन वह पूरी तरह से ठीक हैं। वो काफी खुश भी है, क्योंकि अब हमारा परिवार 3 से 4 लोगों का हो गया है। अब फैमिली पूरी हो गई है। बता दें कि एक्ट्रेस के पहले तीन साल की बेटी हैं, जिसका नाम सना है। अब एक्ट्रेस शादी के 7 साल बाद दूसरी बार मां बनी हैं। पूजा ने लगभग एक हफ्ते पहले ही अपने सोशल मीडिया पर गोद भराई की तस्वीरें शेयर की थी, जिसमें वह पीली साड़ी और गोल्ड की ज्वेलरी पहने हुए बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। इसके साथ ही उन्होंने अपना बेबी बंप भी फ्लॉन्ट किया।

ब्रेक पर हैं पूजा बनर्जी

पूजा बनर्जी अब एक बार फिर अपनी मदरहुड जर्नी को एन्जॉय करने के लिए तैयार हैं। वहीं, काम की बात करें, तो उन्होंने दूसरी प्रेग्नेंसी के दौरान ही काम से ब्रेक ले लिया था। इसके बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस ने बताया था कि कम से कम एक साल तक उनका अभिनय में वापस आने का कोई इरादा नहीं है। एक्ट्रेस ने कहा था कि मैं चाहती हूं कि मेरे बच्चे थोड़े बड़े हो जाएं और फिर मैं काम पर वापस आ जाउंगी। बता दें कि पूजा ने साल 2018 में संदीप सेजवाल से शादी रचाई।

‘विवाह’ की पूनम बनने के बाद विदेशों से आने लगे थे अमृता राव के लिए रिश्ते, कनाडा से लड़कों ने भेजा था शादी का प्रपोजल





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *