देशभर में दशहरा-राष्ट्रपति ने लवकुश रामलीला में रावण दहन किया:  पटना में दहन से पहले रावण का सिर टूटा, देवी हिडिम्बा के पहुंचने पर कुल्लू दशहरा शुरू
टिपण्णी

देशभर में दशहरा-राष्ट्रपति ने लवकुश रामलीला में रावण दहन किया: पटना में दहन से पहले रावण का सिर टूटा, देवी हिडिम्बा के पहुंचने पर कुल्लू दशहरा शुरू

Spread the love


  • Hindi News
  • National
  • Dussehra Ravan Dahan LIVE Photos Update; Ayodhya Bhopal Kota | Delhi Nagpur

नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/रायपुर/देहरादून4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

देशभर में गुरुवार को दशहरा पर्व मनाया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दिल्ली में श्री धार्मिक लीला समिति की लवकुश रामलीला में शामिल हुईं। उन्होंने तीर चलाकर रावण का दहन किया। रामलीला में पहुंचे लोग बारिश से बचने के लिए कुर्सियों, होर्डिंग्स और चादरों के नीचे खड़े हुए।

उत्तर प्रदेश, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक, महाराष्ट्र, झारखंड समेत कई राज्यों में रावण का दहन हुआ। बिहार के पटना में स्थित गांधी मैदान में बिहार के सबसे ऊंचे 80 फीट के रावण का पुतला जलाया गया। यहां बारिश के कारण रावण का सिर टूट गया था।

पीएम नरेंद्र मोदी दिल्ली की श्री रामलीला कमेटी इंद्रप्रस्थ में शामिल होंगे। यहां 72 फीट ऊंचे रावण का दहन होगा। यहां पर 20 हजार जवान तैनात किए गए हैं। राजस्थान के कोटा में विश्व के सबसे ऊंचे 221 फीट के रावण का दहन किया जाएगा।

इधर, हिमाचल प्रदेश के मनाली में हिडिम्बा देवी की विदाई के साथ ही कुल्लू घाटी में अंतर्राष्ट्रीय दशहरा उत्सव की शुरुआत हुई। शोभायात्रा के ढालपुर मैदान पहुंचते ही दशहरा उत्सव शुरू हुआ, जो 7 दिन तक चलेगा।

देशभर में दशहरा उत्सव की 6 तस्वीरें…

हिमाचल प्रदेश में कुल्लू दशहरा की रथ यात्रा में हजारों लोग शामिल हुए।

हिमाचल प्रदेश में कुल्लू दशहरा की रथ यात्रा में हजारों लोग शामिल हुए।

कर्नाटक में मैसूर दशहरा उत्सव मनाया गया।

कर्नाटक में मैसूर दशहरा उत्सव मनाया गया।

उत्तराखंड के देहरादून में दशहरा उत्सव मनाया गया।

उत्तराखंड के देहरादून में दशहरा उत्सव मनाया गया।

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में रावण का पुतला जलाया गया।

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में रावण का पुतला जलाया गया।

पंजाब के लुधियाना में रावण का दहन किया गया।

पंजाब के लुधियाना में रावण का दहन किया गया।

जम्मू-कश्मीर के जम्मू में रावण दहन किया गया।

जम्मू-कश्मीर के जम्मू में रावण दहन किया गया।

दशहरा पर्व से जुड़ी तस्वीरें और अपडेट्स जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

लाइव अपडेट्स

11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

झारखंड के रांची में रावण का पुतला जलाया गया

26 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मुंबई में उद्धव ठाकरे शिवाजी पार्क में दशहरा उत्सव में शामिल हुए

27 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शिमला के दशहरा पर्व में सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू पहुंचे

28 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पंजाब के अमृतसर में रावण दहन हुआ

01:28 PM2 अक्टूबर 2025

  • कॉपी लिंक

अमित शाह दिल्ली में पीतमपुरा के दशहरा उत्सव में शामिल नहीं हुए

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दिल्ली में पीतमपुरा के दशहरा उत्सव में शामिल नहीं हुए। उन्होंने भारी बारिश के कारण कार्यक्रम को रद्द कर दिया।

01:20 PM2 अक्टूबर 2025

  • कॉपी लिंक

उत्तराखंड के देहरादून में दशहरा मनाया गया

01:15 PM2 अक्टूबर 2025

  • कॉपी लिंक

जम्मू कश्मीर के जम्मू में रावण दहन हुआ

12:50 PM2 अक्टूबर 2025

  • कॉपी लिंक

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दिल्ली में श्री धार्मिक लीला समिति की रामलीला में शामिल हुईं

12:45 PM2 अक्टूबर 2025

  • कॉपी लिंक

दिल्ली में तेज बारिश, लवकुश रामलीला में पहुंचे लोग कुर्सियों के नीचे खड़े हुए

12:33 PM2 अक्टूबर 2025

  • कॉपी लिंक

यूपी के सम्भल में बारिश के बाद रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले गिरे

12:31 PM2 अक्टूबर 2025

  • कॉपी लिंक

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में दशहरे पर शोभा यात्रा निकाली गई

12:22 PM2 अक्टूबर 2025

  • कॉपी लिंक

पटना में 80 फीट ऊंचे रावण का दहन हुआ

12:13 PM2 अक्टूबर 2025

  • कॉपी लिंक

हरियाणा के करनाल में मेघनाद का पुतला गिरा, महिला घायल

हरियाणा के करनाल में दहन से पहले बारिश के कारण मेघनाद का पुतला गिर गया। इसकी चपेट में आकर एक महिला घायल हो गई। हादसे के बाद महिला को हॉस्पिटल ले जाया गया।

वहीं, पानीपत के मॉडल टाउन में रावण, 13/17 सेक्टर में कुंभकरण का पुतला गिर गया। बहारदुरगढ़ में भी 51 फीट का रावण का पुतला भीग गया।

11:41 AM2 अक्टूबर 2025

  • कॉपी लिंक

भोपाल में युवक-युवती ने रावण दहन से पहले ही पुतले में आग लगाई

दशहरे के दिन भोपाल के आशिमा मॉल के पास दशहरा मैदान पर लगे 51 फीट ऊंचे रावण के पुतले में आयोजन से गुरुवार सुबह कुछ युवकों ने आग लगा दी। सुबह 6 बजे हुई इस घटना से आयोजन समिति और इलाके के लोग परेशान हो गए।

11:27 AM2 अक्टूबर 2025

  • कॉपी लिंक

यूपी CM योगी आदित्यनाथ विजयादशमी की विजय शोभा यात्रा’ में शामिल हुए

11:19 AM2 अक्टूबर 2025

  • कॉपी लिंक

पटना के गांधी मैदान में बारिश में रावण दहन देखने पहुंचे लोग

10:05 AM2 अक्टूबर 2025

  • कॉपी लिंक

दिल्ली- स्मृति ईरानी ने दुर्गा पंडाल में धुनुची नाच परफॉर्म किया

08:23 AM2 अक्टूबर 2025

  • कॉपी लिंक

हरियाणा में 180 फीट ऊंचा रावण का पुतला जलाया जाएगा

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज पंचकूला में दशहरा उत्सव के दौरान रावण दहन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। ट्राईसिटी का सबसे बड़ा 180 फीट ऊंचा रावण का पुतला आज जलाया जाएगा।

08:14 AM2 अक्टूबर 2025

  • कॉपी लिंक

बिहार: पटना में महिलाओं ने सिंदूर खेला कार्यक्रम में हिस्सा लिया

07:50 AM2 अक्टूबर 2025

  • कॉपी लिंक

पश्चिम बंगाल में दशहरा के पर्व पर सिंदूर खेला, VIDEO

06:29 AM2 अक्टूबर 2025

  • कॉपी लिंक

उत्तर प्रदेश: कानपुर में दशहरा के पर्व पर दशानन मंदिर में भीड़

05:44 AM2 अक्टूबर 2025

  • कॉपी लिंक

असम: धुबरी में दशहरा के मौके पर दुर्गा पंडाल में सिंदूर खेला

05:25 AM2 अक्टूबर 2025

  • कॉपी लिंक

हिमाचल प्रदेश: कुल्लू में दशहरा उत्सव की शुरूआत

05:20 AM2 अक्टूबर 2025

  • कॉपी लिंक

कर्नाटक: मैसूरु में दशहरा परेड से पहले हाथियों को सजाया गया

02:40 AM2 अक्टूबर 2025

  • कॉपी लिंक

जानिए रावण के परिवार के बारे में

02:29 AM2 अक्टूबर 2025

  • कॉपी लिंक

पानीपत में 100 फीट का तो रेवाड़ी में 125 फीट का रावण दहण होगा   

पानीपत के सेक्टर 25 में 100 फीट लंबा पुतला जलाया जाएगा।

पानीपत के सेक्टर 25 में 100 फीट लंबा पुतला जलाया जाएगा।

हरियाणा के पानीपत जिले में बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक दशहरा पर्व गुरुवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। इस वर्ष, सेक्टर-25 का रावण सबसे अधिक आकर्षण का केंद्र रहेगा, जिसकी ऊंचाई 100 फुट रखी गई है। उधर राज्य के रेवाड़ी में 125 फीट का रावण दहण किया जाएगा। इसे राज्य का सबसे ऊंचा रावण बताया जा रहा है। इस बनाने में आयोजकों ने डेढ़ लाख रुपए खर्च किए हैं।

02:20 AM2 अक्टूबर 2025

  • कॉपी लिंक

कोटा में विश्व का सबसे ऊंचा रावण तैयार, 44 लाख रुपए में बना

कोटा में दशहरा पर गुरुवार को 221 फीट रावण तैयार किया है। ये विश्व का सबसे ऊंचा रावण है। इसकी लागत 44 रुपए आई है।

रावण के इस पुतले को लेकर कोटा का नाम एशिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉड्‌र्स और इंडिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉड्‌र्स में दर्ज होगा। अब तक दिल्ली के पास 210 फीट का रिकॉर्ड है, जबकि 2019 में चंडीगढ़ में 221 फीट का पुतला खड़ा नहीं हो सका था।

02:12 AM2 अक्टूबर 2025

  • कॉपी लिंक

रायपुर में दशहरा पर बारिश का असर, बाजार सूने, दुकानदार निराश

रायपुर का मशहूर रावण बाजार इन दिनों रंग-बिरंगी रौनक और शिल्पकला से गुलजार है। यहां कारीगर छोटे-छोटे रावण के खिलौनों से लेकर आसमान को छूती विशालकाय प्रतिमाएं तक तैयार करते हैं।

हर एक कृति हाथों की मेहनत और दिल की लगन से गढ़ी जाती है, जो कारीगरों को इस मौसम की आध्यात्मिक और व्यावसायिक उमंग से जोड़ती है।

लेकिन इस वर्ष रुक-रुक कर हुई बरसात ने उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। जो गलियां आमतौर पर चहल-पहल से भरी रहती थीं, वे अब कुछ शांत नजर आ रही हैं, क्योंकि लगातार होने वाली बारिश ने कारीगरों को अपने काम को ढकने और खरीदारों की भीड़ से वंचित रहने पर मजबूर कर दिया है।

02:06 AM2 अक्टूबर 2025

  • कॉपी लिंक

तमिलनाडु में दशहरा उत्सव की धूम

तमिलनाडु के तटीय शहर कुलशेखरपट्टनम में वार्षिक दशहरा उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है।

02:04 AM2 अक्टूबर 2025

  • कॉपी लिंक

कुल्लू दशहरा महोत्सव आज से 8 अक्टूबर तक, तैयारियां शुरू

अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा महोत्सव 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक ढालपुर ग्राउंड में आयोजित होने वाला है। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

08:55 AM1 अक्टूबर 2025

  • कॉपी लिंक

हिमाचल प्रदेश: मनाली में दशहरा उत्सव आज से, 7 दिन चलेगा

नवरात्रि के आखिरी दिन हिडिम्बा देवी की शोभायात्रा में भक्तों की भारी भीड़ शामिल हुई। हिडिम्बा देवी की विदाई के साथ ही कुल्लू घाटी में अंतर्राष्ट्रीय दशहरा उत्सव की तैयारियां शुरू हो गईं। ​​​​​​​हिडिम्बा देवी की शोभायात्रा के गुरुवार सुबह ढालपुर मैदान पहुंचते ही दशहरा उत्सव शुरू हो जाएगा। यह सात दिनों तक चलेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *