पंजाब CM भगवंत मान की सेहत में सुधार:  5 दिन से अस्पताल में भर्ती; बीजेपी नेता सिरसा बोले- उन्हें कुर्सी से हटाने का दबाव – Punjab News
टिपण्णी

पंजाब CM भगवंत मान की सेहत में सुधार: 5 दिन से अस्पताल में भर्ती; बीजेपी नेता सिरसा बोले- उन्हें कुर्सी से हटाने का दबाव – Punjab News

Spread the love


पंजाब सीएम भगवंत मान की सेहत में सुधार। (फाइल फोटो)

पंजाब के सीएम भगवंत मान पिछले पांच दिन से मोहाली के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती हैं। अस्पताल ने मेडिकल बुलेटिन में कहा है कि उनकी सेहत में सुधार हो रहा है और उम्मीद जताई जा रही है कि उन्हें आज या कल तक छुट्टी मिल सकती है।

.

इस बीच, हरियाणा के सीएम नायब सैनी समेत कई सीनियर नेता उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे। वहीं, भाजपा नेता और दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने दावा किया है कि भगवंत मान को उनकी कुर्सी से हटाने के लिए दबाव बनाया गया था। उन्होंने कहा कि हम पंजाबी होने के नाते सीएम भगवंत मान के साथ खड़े हैं।

पंजाब में बाढ़ आई तो गुजरात भाग गए एक न्यूज एजेंसी से बातचीत में सिरसा ने कहा कि देखिए मान साहब बेचारे, उन्हें तो उनकी कुर्सी से हटाने के लिए अरविंद केजरीवाल की तरफ से दबाव बनाया गया था। हम तो भगवंत मान के साथ खड़े हैं। उनको हटाना गलत था। इसी डर के मारे भगवंत मान अस्पताल में जाकर भर्ती हो जाते हैं।

हमें खुशी है कि कम से कम उनकी कुर्सी तो बची। अरविंद केजरीवाल को पंजाब के मसलों में बोलने का क्या अधिकार है। आज यह दिल्ली से हारे तो पंजाब भाग गए। पंजाब में बाढ़ आई तो गुजरात भाग गए। यह आदमी तो भगौड़ा है। एक चुने हुए मुख्यमंत्री को अरविंद केजरीवाल क्यों हटाना चाहते हैं? क्यों उसके पीछे पड़े हुए हैं? उसका भविष्य पंजाब के लोग तय करेंगे।

दिल्ली भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा। (फाइल फोटो)

दिल्ली भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा। (फाइल फोटो)

3 सितंबर को बिगड़ी थी तबीयत 2 सितंबर को सीएम भगवंत मान ने बाढ़ से प्रभावित फिरोजपुर का दौरा किया था। इसके बाद 3 सितंबर रात को उनकी तबीयत बिगड़ गई। 4 सितंबर को सुबह आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल उनसे मिलने चंडीगढ़ स्थित सीएम आवास पर पहुंचे।

इसके बाद सीएम ने केजरीवाल के साथ पंजाब के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों के दौरे का प्रोग्राम कैंसिल कर दिया। 5 सितंबर की शाम को तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उनकी तबीयत खराब होने की वजह से शुक्रवार शाम को रखी कैबिनेट मीटिंग को भी स्थगित करना पड़ा।

वहीं, कई नेता उनसे मिले है। आठ सितंबर को उनसे हरियाणा के सीएम नायब सैनी ने मुलाकात की थी। जबकि उसके बाद उन्होंने अस्पताल से कैबिनेट मीटिंग की थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *