देश के 16 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट:  उत्तर प्रदेश में हीटवेव की चेतावनी; बिहार के गया में दीवार गिरने से 2 की मौत
टिपण्णी

देश के 16 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट: उत्तर प्रदेश में हीटवेव की चेतावनी; बिहार के गया में दीवार गिरने से 2 की मौत

Spread the love


नई दिल्ली1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

मौसम विभाग ने रविवार को 16 राज्यों में आंधी-बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में हीटवेव की चेतावनी जारी की गई है।

राजस्थान में शनिवार को 3 जिलों में आंधी के साथ बारिश हुई। श्रीगंगानगर, बीकानेर, जैसलमेर, चूरू समेत कई शहरों में पारा 43°C से ऊपर दर्ज हुआ। मौसम विभाग ने आज राज्य के 5 जिलों में हीटवेव और 14 में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

मध्य प्रदेश में शनिवार को दिन के बाद मौसम बदला, भोपाल में बूंदाबांदी और इंदौर में तेज बारिश हुई। ग्वालियर में आंधी चली। मौसम विभाग ने आज राज्य के 21 जिलों में आंधी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

वहीं, बिहार के 38 जिलों में आज बारिश-आंधी और आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट है। 26 जिलों के लिए ऑरेंज और 12 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। शनिवार को भी राज्य में आंधी-बारिश का दौर रहा। गया में दीवार गिरने से 2 लोगों की मौत हो गई।

दिल्ली-NCR में शनिवार शाम तेज आंधी-बारिश हुई। आंधी के कारण अशोक नगर रैपिड मेट्रो स्टेशन टीन शेड उखड़ गई और सड़क पर आ गिरी। इसके अलावा कई इलाकों में पेड़ भी उखड़ गए।

मॉनसून की स्थिति

दक्षिण-पश्चिम मानसून दक्षिण अरब सागर, मालदीव और कोमोरिन क्षेत्र, दक्षिण बंगाल की खाड़ी, अंडमान द्वीप समूह और अंडमान सागर के शेष भागों तथा पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ भागों पर आगे बढ़ा है। मौसम के मुताबिक अगले तीन-चार दिनों के दौरान दक्षिण अरब सागर, मालदीव और कोमोरिन क्षेत्र, दक्षिण बंगाल की खाड़ी, मध्य बंगाल की खाड़ी तथा उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी के कुछ भागों पर दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए सही स्थिति है।

मौसम वैज्ञानिक डॉ. नरेश कुमार ने बताया कि उत्तर-पश्चिम भारत में कुछ स्थानों पर तापमान 45°C तक बढ़ गया है। हमारा अनुमान है कि अगले 4-5 दिनों तक राजस्थान के कुछ इलाकों में लू चलेगी, उत्तर प्रदेश में भी अगले तीन-चार दिनों तक लू चलेगी। दिल्ली में हमने येलो अलर्ट है। 20 मई के बाद और 22 मई तक दिल्ली में हल्की बारिश हो सकती है। राजस्थान, उत्तर प्रदेश और पंजाब का तापमान बढ़ा है।

राज्यों से मौसम की तस्वीरें…

अशोक नगर रैपिड मेट्रो स्टेशन की छत पर लगा टीन शेड हवा में उड़कर जमीन पर गिर गया।

अशोक नगर रैपिड मेट्रो स्टेशन की छत पर लगा टीन शेड हवा में उड़कर जमीन पर गिर गया।

तेज हवाओं के बाद सड़क से उखड़े पेड़ों को हटाया जा रहा है।

तेज हवाओं के बाद सड़क से उखड़े पेड़ों को हटाया जा रहा है।

इंदौर में शनिवार शाम मौसम बदला और तेज बारिश हुई।

इंदौर में शनिवार शाम मौसम बदला और तेज बारिश हुई।

MP के ग्वालियर में दोपहर में तेज आंधी चली। साथ ही बूंदाबांदी भी हुई है।

MP के ग्वालियर में दोपहर में तेज आंधी चली। साथ ही बूंदाबांदी भी हुई है।

कल के मौसम का हाल

  • 19 मई: मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी आंधी-बारिश और तूफान की स्थिति रहेगी। आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल में तेज बारिश की संभावना है। तेज आंधी भी चल सकती है। अरुणाचल, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, असम, मेघालय में आंधी-बारिश की चेतावनी है। गोवा, महाराष्ट्र में हल्की बारिश हो सकती है।

राज्यों के मौसम का हाल…

राजस्थानः धौलपुर में दीवार गिरी, 5 लोग दबे; 5 शहरों में हीटवेव और 14 में बरसात का अलर्ट

राजस्थान में शनिवार दोपहर बाद कई जिलों का मौसम बदला। भरतपुर, धौलपुर, करौली में आंधी के साथ बारिश हुई। धौलपुर के निहालगंज इलाके के राजा विहार कॉलोनी में निर्माणाधीन मकान की दीवार गिर गई। हादसे में पांच लोग घायल हो गए। मौसम विभाग ने रविवार को 5 जिलों में तेज गर्मी और हीटवेव और 14 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें…

मध्य प्रदेशः इंदौर में तेज हवाओं के साथ बारिश, भोपाल में बूंदाबांदी; मौसम विभाग का 21 जिलों में अलर्ट

मध्यप्रदेश में शनिवार को भी कई जिलों में मौसम बदला रहा। इंदौर में रात 11 बजे अचानक तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। इतनी बारिश हुई कि सड़कों पर पानी भर गया। कई इलाकों में बिजली गुल हो गई। भोपाल में भी कई इलाकों में बूंदाबांदी हुई है। दोपहर में जबलपुर, सिंगरौली और विदिशा के सिरोंज में आंधी चली और पानी गिरा। पूरी खबर पढ़ें…

छत्तीसगढ़ः रायपुर, दुर्ग और राजनांदगांव में बूंदाबांदी; बिलासपुर-सरगुजा समेत पांचों संभाग में बारिश का अलर्ट

छत्तीसगढ़ में पड़ रही तेज गर्मी के बीच मौसम बदल गया है। रायपुर, दुर्ग और राजनांदगांव समेत कई इलाकों में सुबह से गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी हो रही है। मौसम विभाग ने अगले 4 दिन पांचों संभाग के जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। यहां 40-50 किमी की रफ्तार से हवा चल सकती है। गरज चमक के साथ कहीं-कहीं बिजली गिरने की आशंका है। पूरी खबर पढ़ें…

बिहारः तेज बारिश-बिजली गिरने का अलर्ट; गया में दीवार गिरने से 2 लोगों की मौत​​​​​​​

बिहार के 38 जिलों में आज यानी रविवार को बारिश, आंधी और आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने 26 जिलों के लिए ऑरेंज तो 12 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। शनिवार को गया में आंधी-बारिश में दीवार गिरने से दो लोगों की मौत हुई है। मृतकों की पहचान रंजीत कुमार (10) और फर्नीचर दुकानदार रामुदित शर्मा (50) के रूप में हुई है। पूरी खबर पढ़ें…

पंजाबः तापमान 45 डिग्री पार: आज मौसम रहेगा ड्राई, कल से तीन दिन बारिश और आंधी का अलर्ट​​​​​​

पंजाब और चंडीगढ़ में भीषण गर्मी पड़ रही है। पिछले 24 घंटे में राज्य के औसत अधिकतम तापमान में 0.8 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। यह सामान्य तापमान से 2.7 डिग्री अधिक दर्ज किया गया है। सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 45.2 डिग्री दर्ज किया गया है। 12 शहरों का तापमान 40 डिग्री से अधिक रहा है। आज मौसम ड्राई रहेगा, किसी तरह का अलर्ट नहीं है। पूरी खबर पढ़ें…

हरियाणाः 3 दिन बारिश का अलर्ट; तेज हवाएं चलेंगी, भिवानी सबसे गर्म, तापमान 44.5°C

हरियाणा में गर्मी ने फिर अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। प्रदेश के अधिकतर जिलों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है। शनिवार को भिवानी 44.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा। मौसम विभाग ने रविवार को प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। इसके बाद तीन दिन तक मौसम के लगातार बदलते रहने की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें…

हिमाचल: 4 जिलों में आज से बारिश; 3 दिन खराब रहेगा मौसम, 9 शहरों में तापमान 35 डिग्री पार

हिमाचल प्रदेश में आज रविवार से मौसम करवट बदलने वाला है। IMD के पूर्वानुमान के अनुरूप प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसका प्रभाव अगले तीन दिनों तक देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। IMD ने आज 4 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है।​​​​​​​ पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *