देश के 18 एयरपोर्ट्स पर ऑपरेशन बंद, सुबह 11 थे:  200 फ्लाइट्स कैंसिल; एअर इंडिया, इंडिगो और स्पाइसजेट ने 15 शहरों में उड़ानें रद्द कीं
टिपण्णी

देश के 18 एयरपोर्ट्स पर ऑपरेशन बंद, सुबह 11 थे: 200 फ्लाइट्स कैंसिल; एअर इंडिया, इंडिगो और स्पाइसजेट ने 15 शहरों में उड़ानें रद्द कीं

Spread the love


  • Hindi News
  • National
  • India Border Airport Shut Down LIVE Update; Amritsar Jodhpur | Paksitan Operation Sindoor

श्रीनगर/जयपुर/अमृतसर/अहमदाबाद7 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

पाकिस्तान पर एयरस्ट्राइक के बाद भारत ने 7 राज्यों के 18 एयरपोर्ट्स पर फ्लाइट्स ऑपरेशन बंद कर दिए हैं। इनमें से बड़े एयरपोर्ट श्रीनगर, जम्मू, लेह, चंडीगढ़, बीकानेर, जोधपुर, राजकोट, धर्मशाला, अमृतसर, भुज और जामनगर हैं।

दिल्ली एयरपोर्ट से आने-जाने वाली लगभग 140 उड़ानें कैंसिल कर दी गईं। इसके अलावा 4 इंटरनेशनल फ्लाइट्स भी कैंसिल की गईं।

यह एयरपोर्ट्स पाकिस्तान बॉर्डर से लगे हुए हैं। हालांकि न्यूज एजेंसी PTI ने अस्थायी रूप से बंद 11 एयरपोर्ट के नाम दिए हैं, 7 के नाम सामने नहीं है।

एअर इंडिया, इंडिगो, स्पाइसजेट, एयर इंडिया एक्सप्रेस, आकासा एयर और कुछ विदेशी एयरलाइंस ने करीब 200 फ्लाइट्स को कैंसिल किया है।

जम्मू-कश्मीर, पंजाब और राजस्थान के कई जिलों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं। करतारपुर कॉरिडोर को भी बंद कर दिया गया है। यहां से सिख श्रद्धालु पाकिस्तान में करतारपुर साहिब के दर्शन करने जाते थे।

22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के 15 दिन बाद भारत ने मंगलवार देर रात पाकिस्तान और PoK में 9 आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की। इसमें 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए हैं।

फ्लाइट ऑपरेशन से जुड़ी 4 जरूरी इन्फॉर्मेशन…

  • एअर इंडिया ने 9 शहरों के लिए लिए सभी उड़ानें 10 मई की सुबह 05:29 बजे तक रद्द कीं। ये शहर हैं- जम्मू, श्रीनगर, लेह, जोधपुर, अमृतसर, भुज, जामनगर, चंडीगढ़ और राजकोट।
  • इंडिगो ने 11 शहरों की सभी फ्लाइट्स 10 मई की सुबह 05:29 बजे तक रद्द कीं। ये शहर हैं- जम्मू, श्रीनगर, अमृतसर, लेह, चंडीगढ़, धर्मशाला, बीकानेर, जोधपुर, ग्वालियर, किशनगढ़ और राजकोट।
  • स्पाइसजेट ने 6 शहरों की सभी उड़ानें 7 मई तक रद्द कीं। ये शहर हैं- लेह, श्रीनगर, जम्मू, कांगड़ा (हिमाचल), कांडला (गुजरात) और अमृतसर।
  • 10 मई तक इंडिगो की 165 डोमेस्टिक फ्लाइट्स कैंसिल हुई हैं। एयरलाइंस हर दिन करीब 2200 फ्लाइट्स ऑपरेट करती है। दिल्ली एयरपोर्ट पर अलग-अलग एयरलाइंस की 20 फ्लाइट्स कैंसिल हुई है।

आज के अन्य बड़े अपडेट्स

  • पंजाब के अमृतसर, पठानकोट, गुरदासपुर, फाजिल्का, फिरोजपुर के सभी स्कूल अगले आदेश तक के लिए बंद कर दिए गए हैं।
  • पठानकोट के सभी स्कूल अगले 72 घंटों तक बंद रहेंगे। जम्मू, सांबा, कठुआ, राजौरी और पुंछ में सभी स्कूल, कॉलेज और शैक्षणिक संस्थान भी बुधवार को बंद रहे।
  • पाकिस्तान पर एयरस्ट्राइक के बाद श्रीनगर स्थित कश्मीर यूनिवर्सिटी में सभी एग्जाम कैंसिल कर दिए गए हैं। यूनिवर्सिटी ने कहा कि परीक्षाओं की नई तारीखें बाद में जारी की जाएंगी।
  • राजस्थान में पाकिस्तान से सटे बॉर्डर के जिले जैसलमेर, बाड़मेर और बीकानेर में स्कूलों की छुट्टियां कर दी गई है। इन जिलों में एग्जाम भी चल रहे थे, जिन्हें फिलहाल टाल दिया गया है।

ऑपरेशन सिंदूर से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें….

पाकिस्तान में एयरस्ट्राइक के बाद भारत में उठाए जा रहे हर कदम की अपडेट्स के लिए नीचे दिए ब्लॉग से गुजर जाइए…

अपडेट्स

11:37 AM7 मई 2025

  • कॉपी लिंक

दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर मॉक ड्रिल की गई

09:44 AM7 मई 2025

  • कॉपी लिंक

चंडीगढ़ एयरपोर्ट से सभी फ्लाइट्स अगले आदेश तक सस्पेंड

शहीद भगत सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे, चंडीगढ़ से आने-जाने वाली सभी उड़ानें अगली सूचना तक निलंबित कर दी गई हैं।

09:13 AM7 मई 2025

  • कॉपी लिंक

दिल्ली में IGI एयरपोर्ट पर सुरक्षा बढ़ाई गई

ऑपरेशन सिंदूर के बाद दिल्ली में प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अतिरिक्त सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है।

08:49 AM7 मई 2025

  • कॉपी लिंक

धर्मशाला एयरपोर्ट के बंद होने के कारण मुंबई इंडियंस की यात्रा में देरी

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच धर्मशाला एयरपोर्ट को बंद करने के कारण IPL 2025 मैच के लिए मुंबई इंडियंस की धर्मशाला यात्रा में देरी हो गई है। मुंबई इंडियंस को मैच के लिए गुरुवार तक धर्मशाला पहुंचना था। टीम सड़क मार्ग से अपनी यात्रा पूरी कर सकती है। मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच 11 मई को मैच खेला जाना है।

08:01 AM7 मई 2025

  • कॉपी लिंक

जोधपुर एयरपोर्ट की सुरक्षा बढ़ाई गई

07:29 AM7 मई 2025

  • कॉपी लिंक

इंडिगो ने 11 शहरों की फ्लाइट्स 10 मई तक कैंसिल की

इंडिगो एयरलाइंस ने 11 शहरों के लिए आने-जाने वाली उड़ानें 10 मई की सुबह 5:29 बजे तक रद्द कर दी हैं। ये शहर हैं- जम्मू, श्रीनगर, अमृतसर, लेह, चंडीगढ़, धर्मशाला, बीकानेर, जोधपुर, ग्वालियर, किशनगढ़ और राजकोट।

07:17 AM7 मई 2025

  • कॉपी लिंक

स्पाइसजेट ने 6 एयरपोर्ट्स की उड़ानें 7 मई तक रद्द कीं

स्पाइसजेट ने लेह, श्रीनगर, जम्मू, कांगड़ा (हिमाचल), कांडला (गुजरात) और अमृतसर के लिए आने-जाने वाली फ्लाइट्स 7 मई तक कैंसिल कर दी है। एयरलाइंस ने एयरपोर्ट पर पहुंचने से पहले पैसेंजर्स से फ्लाइट स्टेटस चेक करने को कहा है।

06:57 AM7 मई 2025

  • कॉपी लिंक

तमिलनाडु के त्रिची एयरपोर्ट की सुरक्षा बढ़ी

तमिलनाडु के त्रिची एयरपोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। यहां CISF (सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्सेज) के जवान स्निफर डॉग्स के साथ एयरपोर्ट कैंपस की जांच कर रहे हैं।

06:53 AM7 मई 2025

  • कॉपी लिंक

चंडीगढ़ एयरपोर्ट ने ट्रैवल एडवाइजरी जारी की

06:40 AM7 मई 2025

  • कॉपी लिंक

ग्वालियर, किशनगढ़ और राजकोट की इंडिगो फ्लाइट्स का ऑपरेशन प्रभावित

ग्वालियर, किशनगढ़ और राजकोट से आने-जाने वाली इंडिगो फ्लाइट्स के ऑपरेशन पर भी असर पड़ा है। इंडिगो ने पैसेंजर्स से अपील की है कि वे एयरपोर्ट पर पहुंचने से पहले फ्लाइट स्टेटस जरूर चेक करें।

06:06 AM7 मई 2025

  • कॉपी लिंक

एअर इंडिया की फ्लाइट्स 10 मई तक सस्पेंड

एअर इंडिया ने सभी पैसेंजर्स के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की। एयरलाइन ने कहा है कि जम्मू, श्रीनगर, लेह, जोधपुर, अमृतसर, भुज, जामनगर, चंडीगढ़ और राजकोट के लिए एअर इंडिया की उड़ानें 10 मई की सुबह 05:29 बजे तक रद्द की जा रही हैं। 10 तारीख तक की टिकट रखने वाले पैसेंजर्स बुकिंग रिशेड्यूल कर सकते हैं। पैसेंजर्स चाहे तो उन्हें टिकट का फुल रिफंड भी दिया जाएगा। अधिक जानकारी के हेल्पलाइन नंबर 011-69329333 / 011-69329999 पर कॉल कर सकते हैं।

06:04 AM7 मई 2025

  • कॉपी लिंक

पंजाब के सभी बॉर्डर डिस्ट्रिक्ट्स में स्कूल बंद

पंजाब के फिरोजपुर, पठानकोट, फाजिल्का, अमृतसर और गुरदासपुर के सभी स्कूल बुधवार को बंद रहेंगे। वहीं पठानकोट के सभी स्कूल अगले 72 घंटों तक बंद रहेंगे।

05:59 AM7 मई 2025

  • कॉपी लिंक

दिल्ली एयरपोर्ट पर 35 फ्लाइट्स कैंसिल

दिल्ली एयरपोर्ट पर 35 फ्लाइट्स कैंसिल हुई हैं। इनमें दिल्ली से उड़ान भरने वाली 23 डोमेस्टिक और 4 इंटरनेशनल फ्लाइट्स के अलावा यहां लैंड करने वाली 8 फ्लाइट्स शामिल हैं। दिल्ली का इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट देश का सबसे व्यस्ततम एयरपोर्ट है। यहां दिन भर में 1300 से ज्यादा फ्लाइट लैंड या टेकऑफ करते हैं।

05:43 AM7 मई 2025

  • कॉपी लिंक

करतारपुर कॉरिडोर भी बंद किया गया

भारत-पाकिस्तान के बीच हुए तनाव के चलते करतारपुर कॉरिडोर को भी बंद कर दिया गया है। यहां से सिख श्रद्धालु पाकिस्तान में करतारपुर साहिब के दर्शन करने जाते थे। जहां गुरू नानक देव जी ने अपने जीवन के अंतिम दिन गुजारे थे। यहां से बुधवार को 491 श्रद्धालुओं ने जाना था। इनमें से 60 श्रद्धालु वहां पहुंचे तो उन्हें लौटा दिया गया। पहलगाम हमले के बाद भारत से पाकिस्तानी नागरिकों को वापस लौटाने के फैसले के बावजूद इस कॉरिडोर पर तब रोक नहीं लगाई गई थी।

05:42 AM7 मई 2025

  • कॉपी लिंक

अमृतसर एयरपोर्ट 10 मई तक बंद

अमृतसर एयरपोर्ट से चलने वाली सभी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें 10 मई 2025 की सुबह 5:30 बजे तक रोक दी गई हैं। यह फैसला सुरक्षा कारणों से लिया गया है।

05:01 AM7 मई 2025

  • कॉपी लिंक

पाकिस्तानी एयर स्पेस बंद, एक भी फ्लाइट नहीं उड़ रही

फ्लाइट मूवमेंट का ये डेटा 10:31 बजे का है। इसे flightradar24 से लिया गया है।

फ्लाइट मूवमेंट का ये डेटा 10:31 बजे का है। इसे flightradar24 से लिया गया है।

भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच पाकिस्तानी एयर स्पेस में एक भी फ्लाइट नहीं उड़ रही है। वहीं, भारत ने पाकिस्तान बॉर्डर से सटे राज्यों में उड़ानें रद्द कर दी हैं। इनमें जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, गुजरात और राजस्थान शामिल हैं। देशभर में इंडिगो की 160 डोमेस्टिक फ्लाइट्स कैंसिल हुई हैं। दिल्ली एयरपोर्ट पर अलग-अलग एयरलाइंस की 20 फ्लाइट्स कैंसिल करनी पड़ी है।

04:28 AM7 मई 2025

  • कॉपी लिंक

कश्मीर यूनिवर्सिटी ने सभी एग्जाम कैंसिल किए

पाकिस्तान पर एयरस्ट्राइक के बाद श्रीनगर स्थित कश्मीर यूनिवर्सिटी में सभी एग्जाम कैंसिल कर दिए गए हैं। यूनिवर्सिटी ने कहा कि परीक्षाओं की नई तारीखें बाद में जारी की जाएंगी।

04:25 AM7 मई 2025

  • कॉपी लिंक

बीकानेर एयरपोर्ट की सभी फ्लाइ्टस कैंसिल

बीकानेर सिविल एयरपोर्ट से सारी फ्लाइट्स कैंसिल कर दी गई हैं। सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है। सुबह फ्लाइट पकड़ने आए कई लोग वापस लौट गए।

बीकानेर में सभी अफसरों/कर्मचारियों की छुट्टी रद्द कर दी गई है। सभी को जिला मुख्यालय नहीं छोड़ने के आदेश दिए गए हैं।

04:19 AM7 मई 2025

  • कॉपी लिंक

अमृतसर एयरपोर्ट से दैनिक भास्कर रिपोर्ट अनुज शर्मा

अमृतसर एयरपोर्ट पर फ्लाइट कैंसिल होने के कारण लोग एयरपोर्ट से बाहर इक्कठा हुए हैं।

04:10 AM7 मई 2025

  • कॉपी लिंक

पंजाब के 5 जिलों के स्कूल बंद किए गए

पंजाब के अमृतसर, पठानकोट, गुरदासपुर, फाजिल्का, फिरोजपुर के सभी स्कूल अगले आदेश तक के लिए बंद कर दिए गए हैं।

03:58 AM7 मई 2025

  • कॉपी लिंक

जम्मू, राजौरी समेत 5 जिलों में आज स्कूल बंद

जम्मू, सांबा, कठुआ, राजौरी और पुंछ में सभी स्कूल, कॉलेज और शैक्षणिक संस्थान आज बंद रहेंगे।

03:56 AM7 मई 2025

  • कॉपी लिंक

राजस्थान में बॉर्डर के जिलों में स्कूलों की छुट्टियां

राजस्थान में पाकिस्तान से सटे बॉर्डर के जिले जैसलमेर, बाड़मेर और बीकानेर में स्कूलों की छुट्टियां कर दी गई है। इन जिलों में एग्जाम भी चल रहे थे, जिन्हें फिलहाल टाल दिया गया है।

03:53 AM7 मई 2025

  • कॉपी लिंक

इंडिगो की अपील- फ्लाइट स्टेटस चेक करते रहें

इंडिगो ने श्रीनगर, जम्मू, अमृतसर, लेह, चंडीगढ़, बीकानेर और धर्मशाला से आने-जाने वाली उड़ानें सस्पेंड कर दी है। एयरलाइंस ने सभी पैसेंजर्स से अपील की है कि वे एयरपोर्ट जाने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस जरूर चेक कर लें।

03:48 AM7 मई 2025

  • कॉपी लिंक

स्पाइस जेट ने 5 एयरपोर्ट्स की फ्लाइट्स सस्पेंड की

स्पाइसजेट ने कहा कि धर्मशाला, लेह, जम्मू, श्रीनगर और अमृतसर एयरपोर्ट को अगली सूचना तक बंद कर दिया गया है। इन एयरपोर्ट्स से फ्लाइट्स के आने और जाने का समय प्रभावित हो सकता है। यात्रियों से अपील है कि वे अपनी यात्रा की योजना सोच-समझकर बनाएं और स्पाइसजेट की वेबसाइट पर अपनी फ्लाइट का स्टेटस जरूर चेक करें।

03:46 AM7 मई 2025

  • कॉपी लिंक

एअर इंडिया ने जम्मू-कश्मीर और पंजाब-राजस्थान की फ्लाइट्स सस्पेंड कीं

एअर इंडिया ने जम्मू, श्रीनगर, लेह, जोधपुर, अमृतसर, भुज, जामनगर, चंडीगढ़ और राजकोट से आने-जाने वाली सभी उड़ानें 7 मई दोपहर 12 बजे तक रद्द कर दी हैं। अमृतसर की ओर जा रही 2 इंटरनेशनल फ्लाइट्स को दिल्ली की ओर मोड़ा गया है। यात्रियों की सुविधा के लिए 011-69329333 / 011-69329999 हेल्पलाइन नंबर हैं।

03:44 AM7 मई 2025

  • कॉपी लिंक

एअर इंडिया एक्सप्रेस ने अमृतसर, जम्मू, श्रीनगर की उड़ानें रद्द कीं

एअर इंडिया एक्सप्रेस ने अमृतसर, जम्मू, श्रीनगर और हिंडन आने-जाने वाली उड़ानें 7 मई की दोपहर तक रद्द कर दी है। एयरलाइंस ने लिखा, ‘असुविधा के लिए खेद है। सभी यात्रियों से अपील करते हैं कि अपनी फ्लाइट का स्टेटस जरूर चेक करें। फ्लाइट से जुड़े अलर्ट और नोटिफिकेशन के लिए चैट विद टिया पर बात करें।’ हेल्पलाइन नंबर: +91 63600 12345

03:39 AM7 मई 2025

  • कॉपी लिंक

दिल्ली एयरपोर्ट पर महिला बोली- बदला ले लिया

दिल्ली एयरपोर्ट पर लोग ऑपरेशन सिंदूर पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एयरपोर्ट पर मौजूद प्रज्ञा ने न्यूज एजेंसी ANI को कहा, ‘यह अच्छा है कि भारत ने आतंकी हमले का बदला ले लिया। अब लोग समझ गए हैं कि हम मुंहतोड़ जवाब देंगे, क्योंकि हर कोई भाईचारे की बात करता है, लेकिन पाकिस्तानी इसे नहीं समझते, इसलिए उन्हें ऐसा जवाब देना जरूरी था।’

————————–

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *